नई दिल्ली30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की प्रमुख इमारतों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। सोमवार को दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर हैदराबाद की चारमीनार तक तिरंगे की रोशनी में नहाए नजर आए। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से लेकर केरल में तिरुवनंतपुरम के एयरपोर्ट की बिल्डिंग को तिरंगे रंग की रोशनी से जगमग किया गया है।
फोटो में देखें इमारतों की सजावट:
1. दिल्ली का इंडिया गेट

तिरंगे की रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली का इंडिया गेट। इसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
2. मुंबई का गेट वे ऑफ इंडिया

मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया तिरंगे की रोशनी से दमक उठा।
3. नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन पर की गई रोशनी।
4. दिल्ली की कुतुब मीनार

दिल्ली की ऐतिहासिक कुतुब मीनार पर तिरंगे रंग की रोशनी की गई है।
5. मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस

मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) भवन तिरंगे रंग में जगमगा उठा।
6. मुंबई में LIC हेडक्वार्टर

मुंबई में LIC हेडक्वार्टर को तीन रंगों की रोशनी से सजाया गया है।
7. नागपुर में रिजर्व बैंक का हेडक्वर्टर

नागपुर में भारतीय रिज़र्व बैंक की बिल्डिंग को तिरंगे रंग में रोशन किया गया है।
8. हैदराबाद की चारमीनार

हैदराबाद की चारमीनार तिरंगे रंग की रोशनी से जगमग हो गई।
9. भोपाल का विधानसभा भवन

मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित विधानसभा भवन को रोशनी से सजाया गया है।
10. तिरुवनंतपुरम का एयरपोर्ट

तिरुवनंतपुरम का एयरपोर्ट तिरंगे रंग की रोशनी से सजाया गया है।
11. श्रीनगर का लाल चौक

श्रीनगर के लालचौक का क्लॉक टावर तिरंगे रंग की रोशनी से दमक उठा।
12. नागपुर का विधान भवन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नागपुर का विधान भवन तिरंगे रंग में नजर आया।
स्वाधीनता दिवस के मौके पर रोशनी से जगमग इमारतें: दिल्ली के इंडिया गेट से हैदराबाद की चारमीनार तक तिरंगे की ... - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment