Rechercher dans ce blog

Friday, September 8, 2023

Ghosi By Poll Results Live: किसी होगी जीत किसी हार, आज आएगा घोसी का जनादेश, खुलेगा वोटों का पिटारा - अमर उजाला

07:01 PM, 08-Sep-2023

बाहरी बनाम स्थानीय पर हुई एकमत जनता ने दिलाई जीत

घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी धारा सिंह को 42 हजार 759 मतों से मात दी। बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में एक लाख आठ हजार 430 वोट पाने वाले दारा सिंह चौहान इस बार 81 हजार 668 पर सिमट कर रह गए है।

06:39 PM, 08-Sep-2023

सुधाकर सिंह की विशाल बढ़त बरकरार

Ghosi By Election Result: 32वें राउंड की मतगणना के बाद सपा के सुधाकर सिंह की विशाल बढ़त बरकरार है। सुधाकर सिंह को एक लाख 22 हजार 666 जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 80 हजार 945 वोट मिले हैं। 1701 लोगों ने नोटा पर बटन दबाया है।

06:26 PM, 08-Sep-2023

सपा की विशाल बढ़त, जीत करीब-करीब तय

ghosi upchunav news: 31वें राउंड की मतगणना के बाद सपा के सुधाकर सिंह की विशाल बढ़त बरकरार है। सुधाकर सिंह को 118394 जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 78669 वोट मिले हैं। 1651 लोगों ने नोटा पर बटन दबाया है।
विज्ञापन

06:25 PM, 08-Sep-2023

30वें राउंड की गिनती पूरी, बढ़ा सपा की जीत का फासला

ghosi upchunav natije: घोसी उपचुनाव के 34 राउंड की गिनती में 30वें चरण की गिनती पूरी हो गई है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 114383 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान को 77136 वोट मिले।

06:08 PM, 08-Sep-2023

29वें चरण की मतगणना का परिणाम आया

ghosi upchunav mein kaun jita: घोसी उपचुनाव में 29वें चरण की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को एक लाख 10 हजार 930 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान को 74 हजार 362 वोट मिले हैं। जबकि इस दौरान नोटा 1538 मत पाकर चौथे स्थान पर है।

05:44 PM, 08-Sep-2023

28वां चक्र की मतगणना का अपडेट

up ghosi upchunav: 1,88,899 वोटों की गणना में सपा के खाते में अब तक एक लाख सात हजार 524 तो वहीं भाजपा को 71 हजार 781 वोट मिले। वहीं 1488 लोगों ने नोटा दबाया। 
विज्ञापन

05:16 PM, 08-Sep-2023

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को मिले 101012 वोट

ghosi upchunav ka parinaam: घोसी उपचुनाव के 34 राउंड की गिनती में 26वें चरण की गिनती पूरी हो गई है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 101012 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान को 65979 वोट मिले। 26वें चरण में समाजवादी पार्टी 35033 वोट से आगे है।  वहीं नोटा 1367 मत पाकर चौथे स्थान पर है।

04:57 PM, 08-Sep-2023

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने दी सुधाकर और अखिलेश को बधाई

घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह से बड़ी बढ़त बना ली है। माना जा रहा है कि यहां सपा प्रत्याशी की जीत पक्की है। वहीं, रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भी ट्वीट कर घोसी की जनता का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने लिखा कि घोसी से प्रत्याशी सुधाकर सिंह और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई।

04:55 PM, 08-Sep-2023

24वें चक्र की मतगणना का अपडेट

ghosi upchunav results: 24वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। अब तक सपा के पक्ष में 97 हजार 544 और भाजपा के खाते में 63 हजार 762 वोट आए हैं। इस प्रकार सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 33 हजार 782 मतों से आगे चल रहे हैं।

04:40 PM, 08-Sep-2023

भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के मुखिया स्वीकारी हार

ghosi upchunav update: घोसी उपचुनाव के अंतिम परिणाम आने से पहले ही भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के मुखिया व मंत्री डॉ संजय निषाद ने हार मान ली है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम जनता की भावना का सम्मान करते हैं। जनादेश का स्वागत करना चाहिए, सम्मान करना चाहिए। घोसी में जो कमी रही उसकी समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही संजय निषाद ने कहा कि हमारे समाज ने बीजेपी को वोट दिया। घोसी उपचुनाव में  हार के कारणों की समीक्षा होगी।

04:28 PM, 08-Sep-2023

ओमप्रकाश राजभर के बदले सुर

घोसी उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के सुर बदले नजर आए। हार की मायूसी चेहरे पर साफ दिखी। उन्होंने कहा कि जो कमी रह गई है, उसकी समीक्षा करेंगे और 2024 का लोकसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेंगे।

04:21 PM, 08-Sep-2023

23वें राउंड की काउंटिंग के परिणाम

23वें चक्र की मतगणना के बाद सपा के सुधाकर सिंह को 88701 और भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह को 60712 मत मिले। अब तक कुल एक लाख 56 हजार 990 वोटों की गिनती हो चुकी है। सुधाकर सिंह 27 हजार 989 मतों से आगे चल रहे हैं।

04:00 PM, 08-Sep-2023

समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार

ghosi upchunav result: 22 राउंट की काउंटिंग के बाद समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार है। 20वें राउंड तक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 84417 मिल चुके हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर भारी मतों से बढ़त बना रखी है। भाजपा के दारा सिंह चौहान को 58684 वोट प्राप्त हुए हैं।

03:59 PM, 08-Sep-2023

ghosi upchunav parinaam: घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार है। 20वें राउंड तक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 77994 मिल चुके हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर भारी मतों से बढ़त बना रखी है। भाजपा के दारा सिंह चौहान को 53722 वोट प्राप्त हुए हैं। 

03:55 PM, 08-Sep-2023

घोसी ने इंडिया गठबंधन को जिताया: अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव में अब तक आए नतीजों पर पार्टी उम्मीदवार सुधाकर सिंह को बधाई देते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, घोसी की जनता व विजयी प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अनंत बधाई और घोसी के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं। घोसी में जनता की बड़ी सोच की जीत हुई है। 

Adblock test (Why?)


Ghosi By Poll Results Live: किसी होगी जीत किसी हार, आज आएगा घोसी का जनादेश, खुलेगा वोटों का पिटारा - अमर उजाला
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...