Rechercher dans ce blog

Sunday, August 21, 2022

गार्ड को गाली देने वाली महिला गिरफ्तार: नोएडा की पॉश सोसाइटी की घटना, पुलिस कर रही पूछताछ - अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

नोएडा में एक महिला गेट खोलने में देरी होने पर भड़क गई और उसने गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिला गार्ड पर भड़कती दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर महिला की आलोचना हो रही है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

वीडियो नोएडा के सेक्टर 126 की जेपी सोसायटी का है। जहां एक गार्ड को गेट खोलने में थोड़ी सी देरी हो जाती है। यह देख महिला गार्ड पर भड़क उठती है, आग बबूला होकर महिला गार्ड के साथ बदतमीजी शुरू कर देती है। गार्ड को वह भद्दी-भद्दी गालियां देती है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला वहां मौजूद अन्य गार्डों को भी अपशब्द कहती है। एक गार्ड को पकड़कर वह धक्का-मुक्की करती भी दिखाई देती है। वीडियो में महिला ने गार्ड की ओर हाथ दिखाते हुए कहती हुई सुनाई दे रहा, ‘संभाल लो इन बिहारियों को।' वहां मौजूद एक गार्ड ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

स्वाति मालिवाल ने की निंदा
महिला का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल ने भी इस मामले में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ये महिला सरेआम इस गार्ड से इतनी गुंडागर्दी और गाली गालौज कर रही है। ये किस प्रकार का घटियापन है। नोएडा पुलिस इस महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई बहुत जरूरी है। 

Adblock test (Why?)


गार्ड को गाली देने वाली महिला गिरफ्तार: नोएडा की पॉश सोसाइटी की घटना, पुलिस कर रही पूछताछ - अमर उजाला
Read More

Saturday, August 20, 2022

पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने रची चंडीगढ़ और मोहाली को दहलाने की साजिश - Aaj Tak

देश की खुफिया एजेंसियों ने पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पंजाब को दहलाने की साजिश रची है. खुफिया अलर्ट के बाद पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है. 

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पंजाब को दहलाने की साजिश है. इसको लेकर भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को अलर्ट जारी किया है. खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि ISI ने चंडीगढ़ और मोहाली में आतंकी हमले की साजिश रची है. अलर्ट के मुताबिक, आतंकी चंडीगढ़ और मोहाली में आतंकी हमला कर सकते हैं और बस स्टैंड को निशाना बना सकते हैं. 

खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस, जीआरपी, स्टेट इंटेलिजेंस एजेंसी को आपस में कोर्डिनेशन बनाकर इनपुट पर काम करने के लिए कहा है. बता दें कि बीते 3 दिन पहले ही खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन टीआरएफ में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है.  

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले का अलर्ट

खुफिया एजेंसियों का इनपुट है कि टीआरएफ के आतंकी जम्मू कश्मीर में सरपंच, पंच, मजदूर और यहां बसे गैर स्थानीय नागरिकों को निशाना बना सकते हैं. आज तक के पास मौजूद खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों को लगता है कि अमरनाथ यात्रा के पूरा होने बाद सुरक्षाबल रिलैक्स मोड में हैं. आतंकी इसी का फायदा उठाकर बड़े हमले की फिराक में हैं. अलर्ट के मुताबिक, लश्कर के फ्रंट ऑर्गनाइजेशन TRF के कश्मीर कमांडर बासित अहमद डार ने जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले करने के लिए सॉफ्ट टारगेट सेट किए हैं. सरपंच, पंच, लेबर और जम्मू कश्मीर में मौजूद बाहरी लोगों पर हमले का टास्क TRF के आतंकी यासिर बिलाल भट्ट, इरफान अहमद भट्ट लोन, साकिब अहमद लोन को दिया गया है. 

Adblock test (Why?)


पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने रची चंडीगढ़ और मोहाली को दहलाने की साजिश - Aaj Tak
Read More

राजू श्रीवास्तव के ब्रेन में फैला संक्रमण पूरी तरह खत्म: अब ऑक्सीजन सप्लाई देने में जुटे डॉक्टर, CM योगी ने... - Dainik Bhaskar

कानपुरएक घंटा पहले

राजू श्रीवास्तव की हालत अब डॉक्टर्स के कंट्रोल में है। ब्रेन में फैले संक्रमण को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। डॉक्टर्स अब फोरब्रेन पार्ट (दिमाग के अगले हिस्से) में ऑक्सीजन सप्लाई करने में जुटे हैं। इसके लिए देश के बेस्ट डॉक्टर्स से कंसल्ट किया जा रहा है। उनकी हालत अब पहले से बेहतर बनी हुई है। ये जानकारी राजू के निजी सचिव गर्वित नारंग ने दी है।

सीएम योगी ने OSD को दिल्ली भेजा
गर्वित नारंग के मुताबिक, सीएम योगी ने अपने OSD को दिल्ली भेजा है। वे रविवार को एम्स दिल्ली पहुंचकर राजू के परिजनों से मिलेंगे और उनका हालचाल लेंगे। वहीं, इलाज में लगे डॉक्टर्स से भी वे बातचीत कर मुख्यमंत्री को हेल्थ अपडेट देंगे।

यूरिन और मोशन पास हो रहे
राजू को यूरिन और मोशन पास हो रहे हैं। उन्हें दूध के अलावा फिर से जूस भी देना शुरू कर दिया गया है। राजू की सेहत को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ से भी लगातार अपडेट लिया जा रहा है। उनकी बॉडी में फिलहाल पहले के मुकाबले मूवमेंट थोड़ा कम है। डॉक्टर्स का पूरा फोकस अब उन्हें होश में लाने में है। बीपी कंट्रोल में है, लेकिन वेंटीलेटर अब भी लगा हुआ है।

राजू श्रीवास्तव के फैन्स ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थनाएं की।

राजू श्रीवास्तव के फैन्स ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थनाएं की।

राजू श्रीवास्तव के फैन्स उज्जैन में भी उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर में शनिवार को राजू के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। शहर के हास्य कवि दिनेश दिग्गज महाकाल मंदिर में राजू की फोटो लेकर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में फोटो रखकर राजू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कायस्थ समाज के मंगेश श्रीवास्तव ने राम रामेश्वर महादेव मंदिर में पं. सतीश शर्मा से महामृत्युंजय मंत्र जाप करवाया।

कानपुर में राजू के छोटे भाई काजू की पत्नी श्रेया, उनकी भतीजी तनु ने संकट मोचन मंदिर में पौधा लगाकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

कानपुर में राजू के छोटे भाई काजू की पत्नी श्रेया, उनकी भतीजी तनु ने संकट मोचन मंदिर में पौधा लगाकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

ब्रेन के नीचे का हिस्सा डॉक्टर्स के कंट्रोल में
बीते गुरुवार की देर रात को राजू की तबीयत बेहद क्रिटिकल हो गई थी। रात में ही उनका सीटी स्कैन किया गया था। उनके ब्रेन में संक्रमण पाया गया था। सूजन के साथ ही फोरब्रेन में पानी मिला था। PRO के मुताबिक ब्रेन में संक्रमण को डॉक्टर्स ने कंट्रोल कर लिया है। ब्रेन के नीचे का हिस्सा डॉक्टर्स के कंट्रोल में है। वे बीते 11 दिनों से एम्स दिल्ली में एडमिट हैं और कोमा में हैं।

राजू अपनी पत्नी शिखा (बाएं), बेटी अंतरा और बेटे आयुष्मान के साथ। -फाइल फोटो

राजू अपनी पत्नी शिखा (बाएं), बेटी अंतरा और बेटे आयुष्मान के साथ। -फाइल फोटो

ये खबरें में भी पढ़ें-

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


राजू श्रीवास्तव के ब्रेन में फैला संक्रमण पूरी तरह खत्म: अब ऑक्सीजन सप्लाई देने में जुटे डॉक्टर, CM योगी ने... - Dainik Bhaskar
Read More

Heavy Rainfall Himachal: बारिश ने हिमाचल में बरपाया कहर, कई लोग लापता, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर - अमर उजाला

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच भारी बारिश ने हिमाचल प्रदेश में कहर बरपा दिया है। हर तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है। रात से जारी भारी बारिश से प्रदेश के मंडी, चंबा, कांगड़ा, शिमला व अन्य जिलों में व्यापक नुकसान हुआ है। कई लोगों की मौत की आशंका है। मंडी जिले में बादल फटने से कई लोग दब गए हैं। प्रदेश में अलग-अलग जगह अब तक 13 लोगों के मरने की सूचना है जबकि कई लोग मलबे में दबे हैं। कई गाड़ियां बह गई हैं। चंबा में भूस्खलन से मां बेटे सहित तीन से चार लोग मलबे के नीचे दब गए हैं। कांगड़ा के भनाला की गोरडा (शाहपुर) में एक मकान गिर गया, जिसकी जद में आने से 12 साल के बच्चे की जान चली गई। मंडी जिले में नौ लोगों की मौत हो गई है। गोहर में प्रधान के परिवार के सात लोगों के शव बरामद हुए हैं। मलबे में दबने से प्रधान व उनकी पत्नी की भी मौत हो गई।

336 सड़कें ठप
राज्य आपदा संचालन केंद्र शिमला की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह प्रदेश में 336 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं। इसके अलावा 1525 बिजली ट्रांसफार्मर  और 132 पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं। सबसे ज्यादा सड़कें मंडी जिले में 122, चंबा जिले में 97, कुल्लू 50,  शिमला 38 और सोलन जिले में 23 सड़कें ठप हैं। तीनों एनएच मंडी पठानकोट, मंडी कुल्लू और मंडी जालंधर वाया धर्मपुर बंद हो गए हैं।

रेलवे चक्की पुल बहा
उधर, कांगड़ा जिले में भारी बरसात होने के कारण रेलवे चक्की पुल रात को बह गया। भारी बारिश को देखते हुए चंबा, मंडी के बाद कांगड़ा और कुल्लू जिले में भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा है। 

जिला के मंडी-कटौला-पराशर मार्ग पर बागी नाला में बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी कहर बरपाया है। यहां बाढ़ की चपेट में आने से एक पूरा परिवार दब गया। बागी नाले पर बनाया पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह कस्बे थुनाग बाजार में भी नाले की बाढ़ ने दर्जनों दुकानों और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। थुनाग बाजार में भी भारी तबाही हुई है।
संदोआ, पुराना कटौला के स्तार मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय लाल हुसैन का पूरा परिवार बाढ़ की चपेट में आने से पांच लोग दब गए, जबकि एक बच्ची का शव घर से लगभग आधा किलोमीटर नीचे बरामद हुआ है।
विज्ञापन
गोहर विकास खंड के अन्तर्गत काशण में भयंकर भूस्खलन से पंचायत प्रधान खेम सिंह का घर जमींदोज हो गया है। मकान के अंदर खेम सिंह सहित परिवार के आठ लोग दब गए। इस समय स्थानीय लोग स्वयं जमींदोज हुए मकान के लेंटर को तोड़कर अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया।

Adblock test (Why?)


Heavy Rainfall Himachal: बारिश ने हिमाचल में बरपाया कहर, कई लोग लापता, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर - अमर उजाला
Read More

20 अगस्त 2022, आज का राशिफल: शनिवार के दिन आज मिथुन वाले इन चीजों में रहें सतर्क, जानें अपनी राशि का हाल - Aaj Tak

राशिफल

मेष

मेष- सम्मानित लोगों का आगमन संभव है. आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. लक्ष्यों को पूरा करेंगे. आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. परिजनों का सहयोग बना रहेगा. चहुंओर शुभता के संचार रहेगा. स्मरणीय पल साझा करेंगे. भव्यता बढ़ेगी. बैंकिग व बचत कार्यां से जुड़ेंगे. समता का भाव रखेंगे. अपनों को प्राथमिकता में रखेंगे.

वृषभ

वृषभ- नए ढंग से चीजें देखने की समझ बढ़ेगी. जीवनशैली संवार पाएगी. सभी का मान सम्मान करेंगे. स्वाभिमान से कार्य करेंगे. शुभकर प्रस्ताव मिलेंगे. बड़े प्रयासों को गति देंगे. व्यापार बेहतर रहेगा. आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा. स्मरणीय पल साझा करेंगे. श्रेष्ठता पर जोर देंगे. शुभकार्यां में सक्रियता से जुटेंगे. बड़ा सोचेंगे.

मिथुन

मिथुन- लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. रिश्तों के प्रति संवेदनशील रहेंगे. सूझबूझ सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे. भेंट संवाद में सहजता रखेंगे. प्रलोभन में न आएं. नीति नियमों का पालन करेंगे. संबंधियों का मान सम्मान रखेंगे. संस्कारों को बढ़ावा देंगे. पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे. अपनों से सीख सलाह रखेंगे. अतिथि का सम्मान करेंगे.

कर्क

कर्क- लक्ष्यों की प्राप्ति सहजता बढ़ेगी. आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. पेशेवर मामले पक्ष में बनेंगे. कारोबारी पक्ष प्रभावशाली रहेगा. वचन बनाए रखेंगे. प्रबंधन में सफल रहेंगे. श्रेष्ठ कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. जोखिम उठाने की सोच रखेंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा. फोकस रखेंगे. तेजी लाएंगे.

सिंह

सिंह- तेजी बढ़ाने का समय है. पैतृक मामलों मे सुधार होगा. प्रबंधकीय विषयों पर अमल बढ़ाएंगे. संवाद बेहतर रहेगा. सामंजस्य से काम लेंगे. अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे. संपत्ति के मामले संवरेंगे. चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. आर्थिक मामले पक्ष में बनेंगे.

कन्या

कन्या- उद्योग व्यापार से जुड़े जन अच्छा करेंगे. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. लंबित योजनाओं में गति आएगी. अनुकूलता बढ़त पर रहेगी. आस्था अध्यात्म को बल मिलेगा. पेशेवर मामले सधेंगे. संकल्प पूरा करें. निसंकोच आगे बढें़ेगे. संसाधनों में वृद्धि होगी. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. पुण्यार्जन बढ़ेगा.

तुला

तुला- भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. जल्द भरोसे की आदत से बचेंगे. नियम अनुशासन के साथ आगे बढ़ेंगे. आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे. विनम्र व संतुलित रहेंगे. समय साधारण बना है. स्वास्थ्य से समझौता न करें. रहन सहन आकर्षक बना रहेगा. धर्म्य धर्म और अनुशासन का पालन बनाए रखें. मितभाषी रहें.

वृश्चिक

वृश्चिक- प्रियजनों से करीबी बढ़ेगी. श्रेष्ठ जनों से भेंट होगी. घर परिवार का साथ सहयोग बना रहेगा. योजनाओं को गति देंगे. भूमि भवन के मामले संवरेंगे. स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहेंगे. व्यवस्था को बल मिलेगा. आय के स्त्रोत बढ़ेंगे. वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे. कार्ययोजनाएं लक्ष्य पाएंगी. उपलब्धियां उत्साहित रखेंगी.

धनु

धनु- उम्मीद के अनुरूप परिणाम बनेंगे. निजी जीवन में सफलता मिलेगी. नियम अनुशासन रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. साझा मामले सहज रहेंगे. लोगों का साथ और विश्वास पाएंगे. आवश्यक प्रयास बनाए रखेंगे. रुटीन पर ध्यान दे. लेनदेन में अतिरिक्त सतर्कता बरतें. ठगों से बचें.

मकर

मकर- करियर व्यापार अच्छा रहेगा. प्रतियोगिता में शामिल होंगे. खर्च पर नियंत्रण रखेंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे. श्रेष्ठ प्रयासों से सभी प्रभावित होंगे. विनम्र रहेंगे. संतान से सुखद समाचार मिल सकता है. उूर्जा उत्साह से भरे रहेंगे. नवीनता पर जोर देंगे. सोच बड़ी रखेंगे. सकारात्मक प्रयासों से लाभ बढ़ेगा. विनम्रता रखें. शांत रहें.

कुंभ

कुंभ- आवश्यक विषयों में सक्रियता बनी रहेगी. उचित प्रस्ताव मिलेंगे. सफलता संवार पर रहेगी. आस्था विश्वास से कार्य करेंगे. करीबियों स्मरणीय पल बनेंगे. व्यक्तिगत कार्यां में रुचि रखेंगे. संस्कार परंपरा पर फोकस बढ़ाएंगे. गरिमा गोपनीयता बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत विषयों की ओर रुझान रहेगा.

मीन

मीन- आवश्यक विषयों में सक्रियता बनी रहेगी. उचित प्रस्ताव मिलेंगे. सफलता संवार पर रहेगी. आस्था विश्वास से कार्य करेंगे. करीबियों स्मरणीय पल बनेंगे. व्यक्तिगत कार्यां में रुचि रखेंगे. संस्कार परंपरा पर फोकस बढ़ाएंगे. गरिमा गोपनीयता बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत विषयों की ओर रुझान रहेगा.

Adblock test (Why?)


20 अगस्त 2022, आज का राशिफल: शनिवार के दिन आज मिथुन वाले इन चीजों में रहें सतर्क, जानें अपनी राशि का हाल - Aaj Tak
Read More

Friday, August 19, 2022

CBI Raid Live: भाजपा का केजरीवाल से सवाल- एक जैसी फोटो और हूबहू खबर...विदेश के दो अखबारों में कैसे छपी? - अमर उजाला

05:24 PM, 19-Aug-2022

घर के बाद कार की भी सीबीआई ने ली तलाशी

सीबीआई अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर की तलाशी के बाद उनकी कारों की भी तलाशी ली है। बता दें कि सीबीआई की यह कार्रवाई बीते आठ घंटे से जारी है। 

04:59 PM, 19-Aug-2022

सीबीआई को पेंसिंल, नोटबुक और ज्योमेट्री बॉक्स मिलेंगेः राघव चड्ढा

आप नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापेमारी हुई थी तो उन्हें चार मफलर मिले थे। अब मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी में उन्हें पेंसिंल, नोटबुक और ज्योमेट्री बॉक्स मिलेंगे।

04:36 PM, 19-Aug-2022

छापों को राजनीतिक हठकंडा बनाना निंदनीय: अखिलेश यादव

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास और कार्यालयों पर सीबीआई की छापेमारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है। उन्होेंने ट्वीट कर कहा है कि छापों को राजनीतिक हठकंडा बनाना निंदनीय है।

04:10 PM, 19-Aug-2022

भाजपा नेता बग्गा ने सिसोदिया को भेजे बादाम

इस बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया कहीं गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन जी की तरह याददाश्त ना भूल जाएं, इसलिए उन्हें बादाम भेजे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन बादाम भेजने की डिटेल का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है।

02:45 PM, 19-Aug-2022

इसे खबर नहीं विज्ञापन कहते हैं- भाजपा सांसद 
सीएम केजरीवाल विदेश के दो अखबारों में छपीं दिल्ली सरकार की दो खबरों पर गर्व महसूस कर रहे हैं। इसी मुद्दे पर भाजपा केजरीवाल सरकार को घेर रही है। भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स और खलीज टाइम्स में हूबहू खबर छपी है। दोनों अखबारों में छह तस्वीरें लगी हैं, जोकि एक जैसी हैं। इसे खबर नहीं विज्ञापन कहते हैं। केजरीवाल बताएं कि इसके लिए कितना पैसा दिया और रिपोर्टर को कैसे सेट किया।

02:01 PM, 19-Aug-2022

केजरीवाल और सिसोदिया झूठ के सौदागर
बता दें कि कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर यह आरोप लगाया है कि दोनों अखबारों में सिसोदिया की खबरें पैसे देकर प्रकाशित करवाई गई हैं। खबरों में लगीं फोटो दिल्ली के सरकारी स्कूल की नहीं बल्कि मयूर विहार के मदर मैरी स्कूल के बच्चों की हैं । मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया देश में भी झूठ बेच रहे हैं और विदेश में भी।
 

02:00 PM, 19-Aug-2022

कपिल के वार पर राघव का पलटवार
आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा के उस ट्वीट पर तंज सका है जिसमें मिश्रा ने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स और खलीज टाइम्स में पैसे देकर खबर तो छपवा ली पर झूठ और चोरी की आदत नहीं गई। राघव ने कहा कि यह हास्यास्पद है। भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, लेकिन कभी किसी नेता की इन अखबारों में खबर नहीं छपी। अगर पैसे देकर ही ऐसे अखबारों में खबर छपवाई जा सकती है तो ऐसे में सबसे अमीर राजनीतिक दल के नेताओं की रोज खबर छपनी चाहिए।

01:10 PM, 19-Aug-2022

छापेमारी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि छापों को राजनीतिक हथकंडा बनाना निंदनीय है।

12:29 PM, 19-Aug-2022

हिरासत में विधायक और कार्यकर्ताओं
छापेमारी की सूचना के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर एकत्रित हुए आम आदमी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

12:09 PM, 19-Aug-2022

भारत अब रुकेगा नहीं
सीएम ने कहा, अगर आप चाहते हैं कि विश्व के सभी प्रमुख अखबारों में भारत छाया रहे, इसके लिए देश के सभी 130 करोड़ नागरिकों से अपील है कि हमारे इस मिशन से जुड़ें। अड़चनें बहुत आएंगी लेकिन भारत अब रुकेगा नहीं।

12:09 PM, 19-Aug-2022

9510001000 पर कॉल कर मिशन से जुड़ें
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इनके भरोसे देश छोड़ दिया तो ये देश को बर्बाद कर देंगे। इसके लिए हम सभी को मोर्चा संभालना होगा। आज मैं एक नंबर जारी कर रहा हूं। भारत को दुनिया का नंबर-एक देश बनाने की चाह रखने वाले नागरिक 9510001000 पर मिस कॉल करके इस मिशन से जुड़ें।

12:06 PM, 19-Aug-2022

ये पहली बार नहीं, सात साल में कई बार कराई गई कार्रवाई
सीएम केजरीवाल ने कहा कि अड़चने तो बहुत आएंगी। पिछले सात साल में मनीष के ऊपर कई बार कार्रवाई कराई गई। ये पहली बार नहीं है। लेकिन इनके हाथ कुछ नहीं लगा। इस बार भी कुछ हाथ नहीं लगेगा। हम अड़चनों से डरने और रुकने वाले नहीं हैं।

12:03 PM, 19-Aug-2022

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को दिखाकर बोले- गर्व की बात
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को दिखाते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत के बारे में ऐसी खबर छपना अहम और गर्व की बात है। इस अखबार के पहले पन्ने पर छपने से ये जाहिर होता है कि मनीष सिसोदिया देश ही नहीं दुनिया के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हैं। कुदरत और भगवान हमारे साथ है। ब्रह्मांड की सारी शक्तियां हमारी मदद कर रही हैं। अगर हम लोगों ने इन नेताओं के सहारे देश को छोड़ दिया तो हम बहुत पीछे रह जाएंगे। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दो साल पहले भारत के बारे में एक खबर छपी थी, जोकि कोरोना महामारी में मौते के बारे में थी।

11:47 AM, 19-Aug-2022

शायद अब भाजपा को आम आदमी पार्टी की और जरूरत नहीं- संदीप दीक्षित
संदीप दीक्षित ने सीबीआई कार्रवाई का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हमेशा आम आमदी पार्टी और भाजपा के बीच समझौते पर संदेह था। आप पैसा कमा रही है, कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रही है और भाजपा का समर्थन कर रही है। अब भाजपा को लगा होगा कि आम आदमी पार्टी की अब और जरूरत नहीं है, इसलिए AAP के सारे पाप सामने आ जाएंगे। दीक्षित ने कहा कि शराब नीति, स्कूल निर्माण, शिक्षक भर्ती जैसे मामलों में सीबीआई की 10 छापेमारी होनी चाहिए थीं।

11:43 AM, 19-Aug-2022

तीसरा चोर भी जल्दी पकड़ा जाएगा- कपिल मिश्रा

छापेमारी पर दिल्ली भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि मैं पांच साल से कह रहा हूं कि सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल तीनों भ्रष्टाचार में जेल जाएंगें। दो विकेट गिर चुके और तीसरा चोर भी जल्दी पकड़ा जाएगा।

Adblock test (Why?)


CBI Raid Live: भाजपा का केजरीवाल से सवाल- एक जैसी फोटो और हूबहू खबर...विदेश के दो अखबारों में कैसे छपी? - अमर उजाला
Read More

भास्कर अपडेट्स: बिहार के CM नीतीश के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, गया में सूखे के हालात का सर्वे करने गए... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; YouTuber Bobby Kataria | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News Coronavirus Vaccine Today Latest

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

CBDT ने फॉरेन टैक्स क्रेडिट (FTC) मामले में टैक्स पेयर्स को राहत देने का फैसला किया है। इसके तहत नियमों में बदलाव किया जा रहा है। पहले जो नियम थे उनके मुताबिक, FTC क्लेम के लिए ड्यू डेट के पहले इनकम टैक्स रिटर्न जरूरी था। अब बदलाव के तहत करंट फाइनेंशियल ईयर यानी चालू वित्त वर्ष में ही FTC के क्लेम किए जा सकेंगे। दूसरी शब्दों में कहें तो FTC के क्लेम चालू वित्त वर्ष में ही सैटल कर दिए जाएंगे।

आज की अन्य खबरें...

बिहार के CM नीतीश के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, गया में सूखे के हालात का सर्वे करने गए थे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। नीतीश गया में सूखे के हालात का जायजा लेने पहुंचे थे, मगर खराब मौसम की वजह से आपात स्थिति में हेलिपैड पर उतारा गया।

मुंबई के बोरीवली वेस्ट में 40 साल पुरानी इमारत ढही

मुंबई के बोरीवली वेस्ट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। साईबाबा नगर में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंच गई है। इसमें 14 से 15 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। यह इमारत 40 साल पुरानी बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

मोदी बोले- सरकार बनाने में उतनी मेहनत नहीं लगती, जितनी देश बनाने में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा के पणजी में 'हर घर जल उत्सव' कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित किया। मोदी ने कहा कि10 करोड़ ग्रामीण परिवार पानी का व्यवस्था से जुड़ चुके हैं। ये सबका प्रयास का बेहतरीन उदाहरण है। इस उपलब्धि के लिए देशवासियों को और विशेषकर माताओं-बहनों को बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि देश ने विशेषकर गोवा ने आज एक उपलब्धि हासिल की है। आज गोवा देश का पहला राज्य बना है, जिसे हर घर जल सर्टिफाई किया गया है।' सरकार बनाने के लिए उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती, लेकिन देश बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

जम्मू-कश्मीर जेल में बंद आतंकी मुनि मोहम्मद की हार्टअटैक से मौत

जम्मू-कश्मीर की कोतबलवाल जेल में बंद आतंकी मुनि मोहम्मद की शुक्रवार को दिल का दोहरा पड़ने से मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन से हथियारों और विस्फोटकों को इकट्ठा करने का आरोपी था। उसे 29 मई को NIA ने गिरफ्तार किया था।

NCB के पूर्व अफसर समीर वानखेड़े को मिली जान से मारने की धमकी, मैसेज में लिखा- तुमको खत्म कर देंगे

महाराष्ट्र NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। वानखेड़े ने मुंबई पुलिस को दी गई शिकायत में जांच करने को कहा है। समीर को जिसे अकाउंट से धमकी दी गई है वह 14 अगस्त को बनाया गया था। धमकी देने वाले ने मैसेज में लिखा है, "तुमको पता नहीं तुमने क्या किया है, इसका हिसाब तुमको देना पड़ेगा। तुमको खत्म कर देंगे।"

बिहार में SSB जवान ने आत्महत्या की, तेलंगाना का रहने वाला था

बिहार के सुपौल जिले के वीरपुर में SSB के एक जवान चीमाला विष्णु ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। वे 45वीं बटालियन में काम कर रहे थे और तेलंगाना के रहने वाले थे।

यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, सड़क के बीचों-बीच शराब पीने सहित कई आरोप

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सड़क के बीचों-बीच शराब पीने, पुलिस को धमकाने और ट्रैफिक रोकने के आरोप में यूट्यूबर बॉबी कटारिया को जल्द ही उत्तराखंड पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। बॉबी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और 67 IT एक्ट की धारा 342, 336, 290 और 510 के तहत मामला दर्ज किया गया था। राजधानी देहरादून की कैंट थाना पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया है।

मनीष सिसोदिया के घर पहुंची CBI टीम

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के घर शुक्रवार सुबह CBI टीम जांच पहुंची। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया। जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले महीने दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली में नई एक्साइज पॉलिसी की CBI जांच के लिए सिफारिश की थी। यह कार्रवाई उसके बाद ही हो रही है।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में कई दुकानों में आग लगी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

जम्मू-कश्मीर के बारामूला के सुल्तानपोरा कांडी इलाके में कई दुकानों में आग लग गई। दमकल विभाग और पुलिस मौके पर मौजूद है। फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कोरोना अपडेट्स; बीते 24 घंटे में देश में मिले 14 हजार से ज्यादा नए केस, दिल्ली में सबसे ज्यादा 8 मौतें

देश में कोरोना खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीत 24 घंटे में देश में 14,019 नए केस आए, 13,927 मरीज ठीक हुए और 37 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को देश में 10,296 नए केस आए थे। सबसे ज्यादा केस कर्नाटक में आए। राज्य में गुरुवार को 2,329 संक्रमित मिले, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.79% है। दिल्ली में सबसे ज्यादा 8 मौतें हुई हैं।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


भास्कर अपडेट्स: बिहार के CM नीतीश के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, गया में सूखे के हालात का सर्वे करने गए... - Dainik Bhaskar
Read More

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...