Rechercher dans ce blog

Saturday, September 3, 2022

Jharkhand: दुमका में एक और नाबालिग की रेप के बाद हत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश - Aaj Tak

झारखंड में अभी दुमका की बेटी अंकिता का मामला शांत नहीं हुआ कि अब एक और नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया गया. विश्वविद्यालय थाना के श्रीअमड़ा से पुलिस को किशोरी का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला. मरने वाली किशोरी की उम्र 14 साल के आसपास है और वह आदिवासी समुदाय की थी. मृतका रानेश्वर थाना इलाके के रंगलिया पंचायत की थीं. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है. 

बताया गया कि शनिवर सुबह श्रीअमड़ा गांव के कुछ लोग रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ से लटक रहे किशोरी के शव पर पड़ी. सूचना के बाद यूनिवर्सिटी  थाना प्रभारी सुजीत उरांव मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया. किसी ने बताया कि यह किसी के घर में काम करती है. बाद में उस युवती की शिनाख्त हुई. 

सूत्रों के मुताबिक, रंगलिया के कोचीया डगाल की रहने वाली युवती दुमका के जामा स्थित अपनी मौसी के घर काम करती थी. इस दरम्यान अरमान अंसारी नाम के एक मुस्लिम युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और उसे गर्भवती कर दिया. जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो एक साजिश के तहत युवती की हत्या कर दी गई.

मुफस्सिल थाना पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 376, 302 समेत पॉस्को एक्ट और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस अफसरों ने की पुष्टि

डीआईजी सुदर्शन मंडल ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई. इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, जिले के एसपी अम्बर लकड़ा ने भी बताया कि इस केस में अरमान अंसारी नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि एसपी ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. 

BJP हुई हमलावर

झारखंड में 10 दिन के भीतर दूसरी लड़की की हत्या को लेकर राजनीति तेज हो गई है. इस मामले को लेकर भाजपा के नेशनल आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय और प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेत्री लुईस मरांडी (Louis Marandi) ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथों लिया है.

झारखंड सरकार कहां है: लुईस मरांडी

लुईस ने ट्वीट कर कहा, ''यह आखिर क्या हो रहा है हमारे दुमका में? अंकिता सिंह के बाद अब अरमान अंसारी ने दुमका में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ रेप, हत्या कर उसे पेड़ से लटका दिया. और झारखंड सरकार कहां है: फिलहाल रायपुर के पांच सितारा Resort में है. धिक्कार है !!! अक्षम झारखंड सरकार का दंश हमारी दुमका की बेटियां कब तक झेलेंगी. अब समय आ गया है कि दुमका कि महिलाएं एकजुट हों और महिला समूहों के माध्यम से गांव-गांव में अपनी सुरक्षा अपने हाथों में लें.''

कट्टरपंथी तत्व हावी: अमित मालवीय 

उधर, BJP नेता अमित मालवीय ने ट्विटर पर लिखा, ''अंकिता सिंह के बाद अब अरमान अंसारी ने दुमका में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ रेप, हत्या कर उसे पेड़ से लटका दिया. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में दलित और आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं. सोरेन ने खुद और परिवार को खदान के पट्टे बांटने में व्यस्त रखा और कट्टरपंथी तत्वों को हावी होने दिया.''

(मृत्युंजय पांडेय की रिपोर्ट)

Adblock test (Why?)


Jharkhand: दुमका में एक और नाबालिग की रेप के बाद हत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश - Aaj Tak
Read More

UGC की नई गाइडलाइन: एक साथ दो कोर्स कर सकेंगे स्टूडेंट्स, कोर्स छोड़ने के बाद फिर उसी में पढ़ने की छूट, मल्टी... - Dainik Bhaskar

नई दिल्लीएक घंटा पहलेलेखक: ​​​​​​​​​​​​​​अनिरुद्ध शर्मा

  • कॉपी लिंक

UGC ने शुक्रवार को नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके मुताबिक देश के हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट में सभी कोर्स किए जा सकेंगे। साथ ही सिंगल डोमेन के इंस्टीट्यूट जैसे मैनेजमेंट, एजुकेशन, लॉ, इंजीनियरिंग के संस्थान मिलकर डिग्री दे सकेंगे। स्टूडेंट्स के पास मल्टिपल एंट्री-एक्जिट यानी कई बार कोर्स में प्रवेश करने, छोड़ने और फिर से उसी कोर्स की पढ़ाई करने की छूट होगी।

स्टूडेंट्स मल्टिपल मोड यानी क्लासरूम फेस-टु-फेस पढ़ाई के साथ ही डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन से कोर्स पूरा कर सकेंगे। इतना ही नहीं डुअल कोर्स भी कर सकेंगे, यानी दो मान्य कोर्स एक साथ कर सकेंगे। हर संस्थान में छात्रों को ओरिएंटेशन व काउंसिलिंग की व्यवस्था होगी। UGC ने गाइडलाइन में सभी राज्य सरकारों और विश्वविद्यालयों से नई व्यवस्था को लागू करने के लिए अपने नियम और नीतियां बनाने के लिए कहा है। संस्थान चाहें तो वे सत्र 2022-23 से ही इसे लागू कर सकेंगे।

UGC के चेयरमैन एम.जगदीश कुमार के अनुसार नई गाइडलाइन करिअर के लिहाज से अच्छी रहेगी।

UGC के चेयरमैन एम.जगदीश कुमार के अनुसार नई गाइडलाइन करिअर के लिहाज से अच्छी रहेगी।

तीनों मोड में होगी पढ़ाई
छात्र कॉलेज जा सकता है तो फेस-टु-फेस क्लासरूम में पढ़ाई कर सकता है। कॉलेज नहीं जा सकता तो ऑनलाइन कोर्स कर सकता है या डिस्टेंस लर्निंग चुन सकता है। छात्र को अलग-अलग सेमेस्टर में तीनों मोड में किसी एक मोड को चुनने की सुविधा भी मिलेगी।

गाइडलाइन में और क्या?

  • किसी एक प्रबंधन के अधीन संस्थान व संस्थान समूह में भाषा, साहित्य, संगीत, फिलॉसफी, इंडोलॉजी, आर्ट, डांस, थियेटर, एजुकेशन, मैथेमेटिक्स, स्टैटिस्टिक्स, प्योर एंड एप्लाइड साइंस, सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, स्पोर्ट्स, ट्रांसलेशन व इन्टरप्रेटेशन के विभाग होंगे।
  • विश्वविद्यालय और सिंगल डोमेन यानी केवल प्रबंधन, केवल लॉ, केवल इंजीनियरिंग, केवल एजुकेशन या केवल मेडिकल की पढ़ाई कराने वाले उच्च शिक्षा संस्थानों को अब मल्टी डिसिप्लनरी मोड अपनाना होगा।
  • देश में तीन तरह के संस्थान होंगे- पहला- रिसर्च यूनिवर्सिटी, दूसरा- टीचिंग यूनिवर्सिटी और तीसरा- ऑटोनॉमस कॉलेज। तीन हजार से ज्यादा छात्र हैं तो कॉलेज अपने स्तर पर डिग्री दे सकेंगे।
  • तीन हजार से ज्यादा छात्र वाले कॉलेज नए विभाग खोलकर बहुविषयक ऑटोनॉमस कॉलेज का दर्जा हासिल कर सकेगा। अगर किसी कॉलेज में छात्रों की संख्या तीन हजार से कम होगी तो अन्य कॉलेजों के साथ करार कर सकेंगे।
  • छात्रों को एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट में खाता खोलना होगा। इसमें पढ़े विषय व उनके अंक 7 वर्ष तक सुरक्षित रहेंगे। पढ़ाई करने, बीच में छोड़ने और फिर कोर्स पूरा करने का मौका होगा।
  • किसी छात्र ने एक वर्ष की पढ़ाई पूरी की तो उसे सर्टिफिकेट, दो वर्ष पूरा करने पर डिप्लोमा, तीन वर्ष पूरा करने पर डिग्री, 4 वर्ष पूरा करने पर ऑनर्स या डुअल डिग्री मिलेगी।

UGC के चेयरमैन एम.जगदीश कुमार ने बताया कि उच्च शैक्षणिक संस्थानों को मल्टी-डिसिप्लीनरी इंस्टीट्यूट्स में बदलने में राज्य की यूनिवर्सिटीज को इस गाइडलाइन से मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी नई गाइडलाइन करिअर के लिहाज से अच्छी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


UGC की नई गाइडलाइन: एक साथ दो कोर्स कर सकेंगे स्टूडेंट्स, कोर्स छोड़ने के बाद फिर उसी में पढ़ने की छूट, मल्टी... - Dainik Bhaskar
Read More

Friday, September 2, 2022

Aaj Ka Rashifal 3 September 2022: इन 4 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, वहीं इन्हें मिलेगी नौकरी में स... - India TV हिंदी

Aaj Ka Rashifal 3 September 2022- India TV Hindi News
Image Source : INDIA TV Aaj Ka Rashifal 3 September 2022

Highlights

  • कन्या राशि वालों का दिन क्रिएटिव होने वाला है।
  • वृश्चिक राशि वालों का दिन आपके अनुकूल रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 3 September 2022:  आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज शाम 5 बजे तक तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 57 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संतान सप्तमी भी है। साथ ही आज से सोलह दिवसीय महालक्ष्मी व्रत की शुरुवात हो रही है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार 3 सितंबर को आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों को करके आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। नए बिजनेस को शुरू करने का विचार आपको उत्साहित करेगा। आप वाहन लेने का विचार बनायेंगे। ऑफिस की जरूरी मीटिंग में आप शामिल हों सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्लांट नर्सरी का काम कर रहे लोगों की अच्छी सेल होगी। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको राहत महसूस होगी। सिंगर्स को किसी गाने के लिए अवार्ड मिल सकता है। आप किसी कारण से लम्बी यात्रा कर सकते हैं।

लकी कलर - पीला
लकी नंबर - 7

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिल जाएगी। खुद को फिट महसूस करेंगे। जीवन में बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में खुशियां आयेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के राजकाज की तारीफ़ होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रिप्टो करेंसी में पैसा इंवेस्ट कर सकते हैं। मार्केट में लांच नई कार खरीदने का विचार आप अपने जीवनसाथी के साथ करेंगे।
लकी कलर - लाल
लकी नंबर - 4

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

आज का मिथुन राशिफल 3 सितंबर 2022

Image Source : INDIA TV

आज का मिथुन राशिफल 3 सितंबर 2022

आज आपका दिन बहुत ही एनर्जेटिक रहने वाला है।  वकील आज पूराने क्लाइंट के माध्यम से नए क्लाइंट्स से जुड़ेंगे। आप अपना समय परिवार के साथ बिताएंगे। मैकेनिकल इंजीनियर के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। पुराने मित्रों से काफी लम्बी बात होगी। पेट की समस्या से खुद को फिट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ों की राय से सफलता का मार्ग मिलेगा।  brown, 2
लकी कलर - ब्राउन
लकी नंबर - 2

कर्क राशि  (Cancer Daily Horoscope)

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड से होगी। मौसम में परिवर्तन की वजह से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ महंगा उपहार देंगे। ऑफिस में अपने कार्यों पर ध्यान दें,नहीं तो कोई आपकी बैक बाइटिंग कर सकता है। घर में किसी के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। होटल मैनेजमेंट कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट जल्द किसी अच्छी जगह होगा। 
लकी कलर - लाल
लकी नंबर - 3

सिंह राशि  (Leo Daily Horoscope)

आज का सिंह राशिफल 3 सितंबर 2022

Image Source : INDIA TV

आज का सिंह राशिफल 3 सितंबर 2022

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में आपकी थोड़ी लापरवाही से निराशा होने की सम्भावना है। अतः आप मेहनत जारी रखिये। टेक्सटाइल का कारोबार कर रहे लोगों के काम में अच्छा लाभ होगा। शिक्षकों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। फालतू की शॉपिंग करने से बचें। आज किसी उच्च अधिकारी से मिलकर अपनी योजना पर डिस्कशन करेंगे। आप डांस क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। 
लकी कलर - हरा
लकी नंबर - 2

कन्या राशि  (Virgo Daily Horoscope) 

आज आपका दिन क्रिएटिव होने वाला है। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने की नई योजना सफल रहेगी। स्टूडेंट अपने पूराने चैप्टर को रिवीजन करेंगे। आप अपने बुजुर्गों का स्नेह और प्यार पाएंगे।  राजनीति से जुड़े लोग आज नए लोगों से मुलाकात करेंगे। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को बड़ा आर्डर मिलेगा, जिससे उन्हें अच्छा लाभ होगा। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी कलर - लाल
लकी नंबर - 8

तुला राशि  (Libra Daily Horoscope) 

आज का तुला राशिफल 3 सितंबर 2022

Image Source : INDIA TV

आज का तुला राशिफल 3 सितंबर 2022

आज का दिन जीवन में नए बदलाव लायेगा। नई  योजनाओं का विचार कर रहे लोग आज उसकी शुरुआत करेंगे। आपका व्यापार आज अच्छा चलेगा। आप अपने रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। अस्थमा की समस्या से आपको आराम मिलेगा। डेयरी का कारोबार आगे बढ़ाने की सोचेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपकी कोई खोई चीज मिल सकती है। ईश्वर की कृपा से बिगड़ते काम बनेंगे। 
लकी कलर -  गुलाबी
लकी नंबर - 4

वृश्चिक राशि  (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। बिसनेस में आज अपने काम करने का तरीका बदलेंगे। बाहर के खान पान की वजह से आपको सेहत पर परिणाम देखने को मिल सकते हैं ,अपना ख्याल रखें। आप अपने मित्रों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल करें , काम करने में सफलता मिलेगी। ट्रांसपोर्ट के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा। orange, 2
लकी कलर - ऑरेंज
लकी नंबर - 2

धनु राशि  (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ होगी। ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को कस्टमर से तारीफ़ मिलेगी। डायबिटीज की समस्या से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने का मन बनायेंगे। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। कई दिनों से दूर रह रहे लोगों को अपने जीवनसाथी से मिलने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में किसी की बातों में न पड़ें, इससे आपका नुक्सान होगा। 
लकी कलर - लाल
लकी नंबर - 3

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

आज का मकर राशिफल 3 सितंबर 2022

Image Source : INDIA TV

आज का मकर राशिफल 3 सितंबर 2022

आज आपके दिन की शुरुआत आपके जीवन में नए बदलाव लाएगी। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। बिसनेस में किसी की सलाह से कार्य करने का तरीका पता चलेगा। जीवन में दिनचर्या अपनाने से लाभ मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं ख़त्म होंगी। विदेश यात्रा जाने का मन बना सकते हैं। आपका दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। परन्तु शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे। 
लकी नंबर - 1

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

आज का कुंभ राशिफल 3 सितंबर 2022

Image Source : INDIA TV

आज का कुंभ राशिफल 3 सितंबर 2022

आज का दिन आप कुछ नया सीखेंगे। नर्सिंग का कोर्स कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट अच्छी जगह पर होगा। डिप्रेशन की समस्या से परेशान लोग आज किसी डॉक्टर से संपर्क करेंगे। ऑफिस के रुके कार्यों को अपने कलीग की मदद से आज पूरा कर लेंगे।  कई दिनों से बिजनेस में आ रही गिरावट से आज आपको लाभ मिलने वाला है। आपको आज जरूरत का सामान गिफ्ट मिलेगा। आपका साहस आपको विजयी बनाएगा।
लकी कलर - ब्लैक
लकी नंबर - 5

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope) 

आज आपका दिन जीवन में नई दिशा लेकर आएगा। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। आपको घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने का अच्छा अवसर है। आपके दांपत्य रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा कायम रहेगा। आपको कोई शुभ संदेश मिलेगा जिससे आपका दिन बहुत ही खुशनुमा रहेगा।
लकी कलर - औरेंज
लकी नंबर - 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें - 

 Santan Saptami 2022: बच्चों की लंबी आयु के लिए इस दिन रखें संतान सप्तमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

vastu shastra: घर में इस वजह नहीं लगाना चाहिए पीपल का पेड़, हो जाएं सावधान

Pind daan in Gaya: गया जी में ही क्यों किया जाता है पिंडदान? ये है वजह

 

More Rashifal News

Adblock test (Why?)


Aaj Ka Rashifal 3 September 2022: इन 4 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, वहीं इन्हें मिलेगी नौकरी में स... - India TV हिंदी
Read More

नीतीश को मणिपुर में तगड़ा झटका, छह में से पांच JDU विधायक BJP में शामिल - Aaj Tak

बिहार में एक तरफ नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ सियासी खेला कर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना ली तो दूसरी तरफ मणिपुर में जेडीयू को भी बड़ा झटका लग गया है. उसके 6 में से पांच विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. देर रात इस राजनीतिक गतिविधि ने मणिपुर और बिहार दोनों जगह सियासी भूचाल ला दिया है. एक तरफ जेडीयू इसे असंवैधानिक बता रही है तो बीजेपी खुले दिल से उन विधायकों का स्वागत कर रही है.

जेडीयू को मणिपुर में झटका

जारी बयान में मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह ने कहा है कि जेडीयू के पांच विधायकों के बीजेपी में विलय को स्वीकार कर लिया गया है. संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत इसे स्वीकार किया गया है. अब जेडीयू के लिए मणिपुर में बड़ा झटका इसलिए भी है क्योंकि इस साल हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 38 में से 6 सीटें जीती थीं. लेकिन अब उन 6 विधायकों में से सिर्फ एक ही जेडीयू के पास रह गया है और बाकी बचे पांच बीजेपी का दामन थाम गए हैं. 

जिन पांच विधायकों ने पाला बदला है उनका नाम केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार है. अभी तक इन विधायकों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन जेडीयू के लिए ये ना सिर्फ एक झटका है बल्कि पूर्वोतर में कमजोर होती पकड़ का एक संकेत है. असल में कुछ समय पहले ही अरुणाचल प्रदेश में भी जेडीयू का एक मात्र विधायक बीजेपी में शामिल हो गया था. ऐसे में उस राज्य से जेडीयू का प्रतिनिधित्व ही समाप्त हो गया.

बिहार में नीतीश का खेल, मणिपुर में बीजेपी की पटखनी

अब ये सब कुछ तब हो रहा है जब बिहार में नीतीश कुमार ने एक झटके में एनडीए से अलग होकर फिर महागठबंधन के साथ जाने का फैसला कर लिया. कारण जो भी रहे, लेकिन उन्होंने बीजेपी को अपने एक दांव से सत्ता से बेदखल कर दिया और अपनी सीएम कुर्सी भी बचा ली. नीतीश ने काफी सोच-समझकर एक बार फिर तेजस्वी यादव से हाथ मिलाया और कुल 7 पार्टियों ने साथ मिलकर सरकार बना ली. नई सरकार को लेकर विवाद जरूर चल रहे हैं, दागी मंत्री होने का आरोप भी लग रहा है. लेकिन बिहार की राजनीति के लिहाज से नीतीश-तेजस्वी का साथ आना बीजेपी की टेंशन बढ़ा गया है. जिस राज्य में पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने जेडीयू के साथ मिलकर 39 सीटों पर कब्जा जमाया था, 2024 में वो प्रदर्शन दोहरा पाना चुनौती साबित हो सकता है.

जेडीयू ने मणिपुर पर क्या बोला?

इस सब के ऊपर बिहार में इस समय जेडीयू लगातार नीतीश को प्रधानमंत्री उम्मीदवार की तरह पेश कर रही है. ललन सिंह को छोड़ दिया जाए तो जेडीयू के बाकी तमाम नेता इस समय सिर्फ नीतीश बनाम मोदी की जंग बनाने की कोशिश कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि 2024 में बिहार के सुशासन बाबू खेल करने वाले हैं. अब इस तरह की बयानबाजी के बीच जेडीयू को मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने पटखनी दे दी है. जेडीयू जरूर कह रही है कि ये संविधान के खिलाफ है और विधायकों का बीजेपी में शामिल होना स्वीकार नहीं किया जा सकता, लेकिन मणिपुर विधानसभा के सचिव अपनी स्वीकृति दे चुके हैं, ऐसे में जेडीयू के पास ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं हैं.

Adblock test (Why?)


नीतीश को मणिपुर में तगड़ा झटका, छह में से पांच JDU विधायक BJP में शामिल - Aaj Tak
Read More

Agra News : पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन, सियासी गलियारों में शोक की लहर - अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रामवीर उपाध्याय का देर रात आगरा में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। रामवीर उपाध्याय के निधन से हाथरस और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हाथरस की सियासत के पर्याय समझे जाने वाले रामवीर उपाध्याय आखिर मौत से हार गए। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे उपाध्याय को आगरा स्थित आवास से देर रात हालत बिगड़ने पर आगरा के रेनबो अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

लगभग 64 वर्षीय रामवीर उपाध्याय मायावती की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। लगभग 25 साल तक हाथरस की विभिन्न विधानसभा सीटों से विधायक रहने वाले रामवीर उपाध्याय की गिनती कद्दावर नेताओं में होती थी। उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय जिला पंचायत हाथरस की अध्यक्ष हैं। वह अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं। रामवीर उपाध्याय के भाई रामेश्वर ब्लॉक प्रमुख हैं। उनके एक और भाई मुकुल उपाध्याय पूर्व विधायक हैं।    

प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय बसपा की सरकार में चिकित्सा शिक्षा और परिवहन मंत्री भी रहे थे। उनका आगरा से गहरा जुड़ाव रहा। ब्राह्मण समाज में उनकी खासी पकड़ थी। वर्ष 2009 में उन्होंने पत्नी सीमा उपाध्याय को आगरा की फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा। वह राजबब्बर को हराकर चुनाव जीती थीं। 

मूलरूप से सादाबाद निवासी रामवीर उपाध्याय ने बसपा सरकार के दौरान ही आगरा को अपनी कर्मभूमि बना लिया था। उन्होंने शास्त्रीपुरम में आवास बनवाया। बसपा के कद्दावर नेता रहे रामवीर उपाध्याय का पार्टी से वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मोहभंग हो गया था। उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय और भाई मुकुल उपाध्याय पहले ही भाजपा का दामन थाम चुके थे। विधानसभा चुनाव से पहले उनके पुत्र चिराग भी आगरा में ही भाजपा में शामिल हो गए। हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें सादाबाद से चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन वह जीत नहीं सके। 

आगरा समेत आसपास के जिलों में ब्राह्मण समाज के साथ ही सर्वसमाज में उनकी गहरी पैठ थी। यही कारण था कि भाजपा ने उन्हें न केवल पार्टी में शामिल किया बल्कि विधानसभा चुनाव में भी उतारा था। 

उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता केके भारद्वाज ने कहा कि वह दूरदर्शी और सर्वसमाज का हित बात करने वाले नेता थे। उनके निधन से राजनीति में बड़ा शून्य हो गया। भाजपा नेता डीके तिवारी ने कहा कि वह आगरा के लोगों की समस्याओं का निदान किया करते थे। अकसर ही अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनते और सुलझाते थे। 

Adblock test (Why?)


Agra News : पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन, सियासी गलियारों में शोक की लहर - अमर उजाला
Read More

गुजरात दंगा: तीस्ता सीतलवाड़ को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • रेगुलर बेल पर होई कोर्ट लेगा फैसला
  • तीस्ता को सरेंडर करना होगा पासपोर्ट

गुजरात दंगे मामले में गिरफ्तार की गईं तीस्ता सीतलवाड़ को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है. कोर्ट ने कहा है कि उनकी रेगुलर बेल पर हाई कोर्ट फैसला सुना सकता है. अभी के लिए उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई है. 

आदेश में कोर्ट ने ये भी साफ कर दिया है कि तीस्ता को अपना पासपोर्ट सरेंडर करना पड़ेगा. जब तक हाई कोर्ट से उन्हें रेगुलर बेल नहीं मिल जाती, वे देश के बाहर नहीं जा सकतीं. वहीं तीस्ता को इस मामले में जांच एजेंसियों को लगातार अपना सहयोग देना होगा. कोर्ट का कहना है कि वे तीस्ता को बेल पर नहीं छोड़ रहे हैं, सिर्फ जब तक हाई कोर्ट द्वारा रेगुलर बेल पर कोई फैसला नहीं आ जाता, कोर्ट द्वारा उन्हें अंतरिम जमानत दी जा रही है.

किस मामले में मिली अंतरिम जमानत?

अब जिस मामले में ये सुनवाई हुई है वो 2002 के गुजरात दंगे से जुड़ा हुआ है. तीस्ता पर आरोप है कि उन्होंने गवाहों को भड़काया था. सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री (अब प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दिए जाने की एसआईटी रिपोर्ट को चुनौती देने वाली जाकिया जाफरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि तीस्ता सीतलवाड़ अपने स्वार्थ सिद्ध करने में जुटी रहीं. कोर्ट ने संजीव भट्ट और आरबी श्रीकुमार की ओर से झूठा हलफनामा दायर किए जाने का भी जिक्र किया था.

लेकिन अभी के लिए कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद तीस्ता सीतलवाड़ को बड़ी राहत दी है. गुरुवार को भी सुनवाई के दौरान कहा गया था कि तीस्ता पर ऐसी कोई धाराएं नहीं लगी हैं कि उन्हें जमानत ना दी जा सके. आज शुक्रवार को भी सुप्रीम कोर्ट ने जोर देकर कहा कि तीस्ता को अंतरिम जमानत दी जा सकती है.

दोनों तरफ की दलीलें क्या थीं?

वैसे सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल और एसजी तुषार मेहता के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी. एक वक्त तो ऐसा भी आ गया जहां पर सिब्बल ने कहा कि 124 लोगों को उम्रकैद हुई है तो ये कैसे कह सकते हैं कि गुजरात में कुछ हुआ ही नहीं. ये सब एक उद्देश्य के लिए है. ये चाहते हैं कि तीस्ता ताउम्र जेल से बाहर ही ना आए. वहीं जवाब में तुषार मेहता ने भी कह दिया कि ये 2002 से यही सब कर रह हैं. संस्थानों पर उंगली उठाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए.

अपना तर्क देते हुए तुषार मेहता ने इस बात पर भी जोर दिया था कि पूछताछ के दौरान तीस्ता सीतवलाड़ ने एक बार भी सहयोग नहीं किया. किसी भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया गया. यहां तक दावा हुआ है कि गुजरात दंगे के दौरान पीड़ितों के लिए जो फंड इकट्ठा किए गए थे, उनका इस्तेमाल वाइन खरीदने के लिए किया गया. साफ कहा गया कि इस मामले में सबूतों का कोई आभाव नहीं है.

लेकिन कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद तीस्ता सीतलवाड़ को अंतरिम जमानत दे दी है. लेकिन अभी हाई कोर्ट का फैसला आना जरूरी है क्योंकि वहीं से ये तय होगा कि तीस्ता को रेगुलर बेल मिलती है या नहीं.

Adblock test (Why?)


गुजरात दंगा: तीस्ता सीतलवाड़ को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत - Aaj Tak
Read More

MP: खौफ का पर्याय बने 'स्‍टोनमैन' को पुलिस ने भोपाल से किया अरेस्‍ट, एक ही तरीके से करता था हत्‍या.. - NDTV India

भोपाल :

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में लोगों के बीच दहशत का पर्याय बने सीरियल किलर (Serial Killer) का आतंक आखिरकार समाप्त हो गया है. सागर का सीरियल किलर 'स्टोनमैन' भोपाल से गिरफ़्तार किया गया है. उसने खास अंदाज से चार मामलों में सुरक्षा गार्ड्स को निशाना बनाया था. 'स्‍टोन मैन' पर दो दिन में तीन हत्‍याएं करने का आरोप है. हत्‍या का उसका अंदाज एक ही तरह का था. तीनों क़त्ल में उसने 'शिकार' के सिर पर हथौड़े, पत्थर या मोटे डंडे से वार किया था. वह रात में सोते वक्‍त लोगों को निशाना बनाता था. 

यह भी पढ़ें

एमपी पुलिस ने राज्य के सागर शहर में तीन चौकीदारों और भोपाल में अन्य चौकीदार की कथित तौर पर हत्या करने वाले संदिग्ध को शुक्रवार को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, सागर में तीन चौकीदारों की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए जाने से पहले आरोपी ने बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात भोपाल के खजूरी इलाके में चौथे व्यक्ति की भी हत्या की थी. राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि राज्य के सागर शहर में तीन चौकीदारों की हत्या के आरोपी ने ही भोपाल में बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात को एक और चौकीदार की हत्या की है. आरोपी को भोपाल में शुक्रवार तड़के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया.

मिश्रा ने यहां मीडियाकर्मियों को बताया, ‘‘मध्य प्रदेश के सागर में ‘सीरियल कीलिंग' के मामले में पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है. भोपाल में पकड़े जाने से पहले उसने यहां एक और चौकीदार की हत्या की थी, जिसे उसने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है.'' उन्होंने कहा, ‘‘यह एक कठिन काम था. ये ‘ब्लाइंड मर्डर' था. लेकिन मैं सागर पुलिस को बधाई देता हूं क्योंकि वे उसका पीछा करते हुए भोपाल आये. आरोपी सीरियल किलिंग के दूसरे या तीसरे पीड़ित का मोबाइल ले आया था, जिसका पीछा करते-करते सागर पुलिस भोपाल तक आई और भोपाल से उसे गिरफ्तार किया.''मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किये गये इस आरोपी के आधार कार्ड में उसका नाम शिव प्रसाद है. वह सागर जिले के केसली थाने के अंतर्गत रहता है. उन्होंने कहा कि सागर में तीन चौकीदारों की हत्याएं उसने की थीं. हम उससे और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उससे पूछताछ कर रहे हैं. मिश्रा ने सागर पुलिस को इन हत्याओं की गुत्थी सुलझाने के लिए बधाई दी.

इसी बीच, भोपाल में खजूरी पुलिस थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया, ‘‘भोपाल में भी बृहस्पतिवार-शुक्रवार की देर रात को अज्ञात व्यक्ति ने एक चौकीदार की हत्या कर दी. यह घटना शहर के बैरागढ़ कला क्षेत्र में एक मार्बल की दुकान में हुई.'' उन्होंने कहा कि अज्ञात आरोपी ने चौकीदार सोनू वर्मा (23) को मार्बल के पिलर से मार कर हत्या कर दी.मिश्रा ने बताया कि वर्मा बैरागढ़ कला क्षेत्र स्थित गोरा मार्बल की दुकान में चौकीदार का काम करता था और घटना के वक्त अपनी ड्यूटी पर तैनात था. उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की.

इससे पहले, सागर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) अनुराग ने  बताया , ‘‘हमने सागर में तीन चौकीदारों की हत्या में शामिल एक संदिग्ध को भोपाल से शुक्रवार तड़के पकड़ा. इस बात की प्रबल संभावना है कि वह इन घटनाओं का मुख्य साजिशकर्ता है. हमारी जांच जारी है.''राज्य के सागर शहर में तीन दिन में अलग-अलग घटनाओं में तीन चौकीदारों की हत्या कर दी गई, जिससे वहां दहशत फैल गई. सागर के कैंट थाना क्षेत्र में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात एक कारखाने में तैनात चौकीदार कल्याण लोधी (50) की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि दूसरी घटना में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 29-30 अगस्त की दरमियानी रात कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में ड्यूटी पर तैनात एक अन्य चौकीदार शंभू नारायण दुबे (60) की सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी गई. तीसरी घटना में सागर के मोती नगर थाना इलाके में 30-31 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी ने एक मकान की रखवाली करने वाले मंगल अहिरवार के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी थी. (भाषा से भी इनपुट)

* Exclusive: बीजेपी तबेले बनाती है, हम शानदार स्कूल बनाते हैं - मनीष सिसोदिया
* "नौसेना को मिली नई ताकतवर सौगात - पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत शामिल, जानें खासियतें
* बिहार में हमने कभी भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं किया : पीएम मोदी के बयान पर नीतीश कुमार का जवाब

लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति को कोर्ट ने भेजा जेल

Adblock test (Why?)


MP: खौफ का पर्याय बने 'स्‍टोनमैन' को पुलिस ने भोपाल से किया अरेस्‍ट, एक ही तरीके से करता था हत्‍या.. - NDTV India
Read More

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...