Rechercher dans ce blog

Friday, March 25, 2022

West Bengal : कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीरभूम हिंसा मामले की सीबीआइ जांच के दिए आदेश - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बीरभूम जिले के रामपुरहाट में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की हत्या के बाद हुई भीषण हिंसा मामले की जांच आखिरकार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) से कराने का शुक्रवार को आदेश दिया। सोमवार देर रात हुई इस हिंसा में उग्र भीड़ द्वारा बोगटूई गांव में कई घरों में आग लगाए जाने से 10 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। अदालत ने सीबीआइ को जांच सौंपते हुए बंगाल सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) से मामले के कागजात और गिरफ्तार लोगों को सीबीआइ के सुपुर्द करने को कहा।

मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर भारद्वाज की खंडपीठ ने इसके साथ ही सीबीआइ को मामले में सात अप्रैल तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की आगे की सुनवाई सात अप्रैल को ही की जाएगी। पीठ ने कहा कि न्याय के हित में सीबीआइ जांच के आदेश दिए जा रहे हैं। अदालत ने साथ ही राज्य सरकार को सीबीआइ जांच में पूरा सहयोग देने का भी निर्देश दिया है।

पीठ ने इस मामले में बुधवार को स्वत: संज्ञान लिया था और राज्य सरकार से केस डायरी और स्टेटस रिपोर्ट तलब किया था। इस घटना की सीबीआइ या राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) द्वारा जांच कराने की मांग वाली जनहित याचिकाओं पर भी अदालत ने स्वत: संज्ञान याचिका के साथ सुनवाई की।

गौरतलब है कि बीरभूम के रामपुरहाट कस्बे के पास बोगटूई गांव में कुछ मकानों में कथित तौर पर आग लगा देने से दो बच्चों सहित 10 लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि यह घटना सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के पंचायत उप प्रधान की हत्या के प्रतिशोध स्वरूप हुई थी।

इस जघन्य हत्याकांड के मुख्य आरोपित तृणमूल कांग्रेस नेता अनारुल हुसैन की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बाद एक दिन पहले गुरुवार को गिरफ्तारी हुई है। दरअसल, इस घटना के बाद पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है। वहीं, अब अदालत के निर्देश के बाद माना जा रहा है कि सीबीआइ जल्द टीम गठित कर इस मामले की जांच शुरू करेगी।

भाजपा समेत विपक्षी दलों ने अदालत के फैसले का किया स्वागत

इधर, हिंसा के मामले की जांच सीबीआइ को सौंपने के फैसले का भाजपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने स्वागत किया और आरोप लगाया कि राज्य पुलिस, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही है तथा इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं और अब लगता है कि पीडि़तों को इंसाफ मिलेगा। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव कुणाल घोष ने कहा है कि राज्य सरकार सीबीआइ के साथ, जांच में पूरा सहयोग करेगी।

सीएफएसएल दल ने बोगटूई गांव पहुंच एकत्रित किए नमूने

इधर, हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआइ के केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) संभाग के अधिकारियों का एक दल शुक्रवार को बीरभूम के बोगटूई गांव पहुंचकर क्षतिग्रस्त मकानों से नमूने एकत्रित किए। सीएफएसएल की आठ सदस्य टीम के साथ कुछ पुलिस कर्मी भी नजर आए। सीएफएसएल के अधिकारियों ने हालांकि इस संबंध में विस्तृत रूप से कोई जानकारी नहीं दी। बता दें कि हाई कोर्ट ने बुधवार को मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सीएफएसएल को नमूने एकत्रित करने के लिए घटना स्थल का दौरा करने का निर्देश दिया था।

Edited By: Priti Jha

Adblock test (Why?)


West Bengal : कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीरभूम हिंसा मामले की सीबीआइ जांच के दिए आदेश - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

Thursday, March 24, 2022

Yogi Adityanath Shapath Grahan News: योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में लगेगा वीवीआईपी मेहमानों का मेला...जानिए कौन-कौन रहेंगे मौजूद - Navbharat Times

प्रशांत किशोर ने गुजरात चुनाव के लिए राहुल गांधी से संपर्क किया: कांग्रेस सूत्र - NDTV India

प्रशांत किशोर ने गुजरात चुनाव के लिए राहुल गांधी से संपर्क किया: कांग्रेस सूत्र

सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि किशोर ने केवल गुजरात चुनावों पर काम करने के लिए वन टाइम की पेशकश की है.

नई दिल्ली:

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर कथित तौर पर इस साल के अंत में आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के अभियान पर काम करने के लिए राहुल गांधी के पास पहुंचे. कांग्रेस के दो सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. दरअसल, पिछले साल सितंबर में कांग्रेस नेतृत्व और प्रशांत किशोर के बीच बातचीत के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे. इसके बाद कांग्रेस ने अपने चुनाव अभियानों को संभालने के लिए किशोर के एक पूर्व सहयोगी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जबकि प्रशांत किशोर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लिए रणनीति तैयार करने लगे. 

यह भी पढ़ें

सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि किशोर ने केवल गुजरात चुनावों पर काम करने के लिए वन टाइम की पेशकश की है. कांग्रेस ने अभी तक उनके प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं लिया है, जो मंगलवार को गुजरात कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी की बैठक के दौरान भी सामने आया था.

गुजरात कांग्रेस के कुछ नेता कथित तौर पर किशोर को अभियान के लिए शामिल करने के लिए उत्सुक हैं. हालांकि अंतिम फैसला राहुल गांधी को करना है. वहीं किशोर के करीबी लोगों ने इसका खंडन किया है.

कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस साल की शुरुआत में एनडीटीवी को बताया था कि किशोर के पिछले साल कांग्रेस में शामिल होने की वास्तविक संभावना थी, लेकिन यह साझेदारी "कई कारणों" से खत्म हो गई.

बता दें कि प्रशांत किशोर ने पिछले साल तीनों गांधी - सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कई दौर की चर्चा की थी. वहीं रणनीतिकार की राहुल गांधी के घर जाने की तस्वीरों ने भी अटकलों को हवा दी थी. कहा गया था कि कांग्रेस में उनकी एंट्री लगभग हो ही गई थी. 

वहीं दोनों के बीच बातचीत खत्म होने की खबरें प्रशांत किशोर द्वारा लगातार किए गए तीखे हमलों के बाद सामने आई थी. जिन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए "किसी भी व्यक्ति का दैवीय अधिकार" नहीं था, खासकर जब पार्टी पिछले 10 वर्षों में 90 प्रतिशत से अधिक वोटों से हार गई हो. 

किशोर ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनका मानना है कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्ष में कांग्रेस की भूमिका है, लेकिन मौजूदा नेतृत्व में नहीं.

यह भी पढ़ें:
प्रशांत किशोर के साथ 300 करोड़ का कांट्रेक्‍ट? जानिए क्‍या बोले "बेस्‍ट फ्रेंड" के. चंद्रशेखर राव
"असली लड़ाई 2024 में, 'साहेब' की चाल में न फंसे विपक्ष" : विधानसभा चुनाव में BJP की जीत पर बोले प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर के पूर्व सहयोगी को मिली कांग्रेस के प्रचार अभियान की अहम जिम्‍मेदारी : सूत्र

तृणमूल में शामिल होने में प्रशांत किशोर की भूमिका: शत्रुघ्‍न सिन्हा ने NDTV से कहा


Adblock test (Why?)


प्रशांत किशोर ने गुजरात चुनाव के लिए राहुल गांधी से संपर्क किया: कांग्रेस सूत्र - NDTV India
Read More

India China Relation: चीनी विदेश मंत्री वांग भारत पहुंचे | Chinese Foreign Minister | Kashmir Remark - Zee News

Adblock test (Why?)


India China Relation: चीनी विदेश मंत्री वांग भारत पहुंचे | Chinese Foreign Minister | Kashmir Remark - Zee News
Read More

UP Cabinet Ministers: योगी मंत्रिमंडल की फाइनल लिस्ट तैयार, जानिए कौन-कौन बनेगा कैबिनेट मंत्री! - India TV हिंदी

Yogi Adityanath and Swatantra Dev Singh - India TV Hindi
Image Source : @SWATANTRABJP Yogi Adityanath and Swatantra Dev Singh 

Highlights

  • यूपी में फिर से 2 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं
  • योगी सरकार की कैबिनेट 2.0 पर अंतिम मुहर लग चुकी है!
  • योगी मंत्रिमंडल में करीब 2 दर्जन कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं- सूत्र

नई दिल्ली/लखनऊ। योगी आदित्यनाथ को बृहस्पतिवार को एक बार फिर सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वह लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पर्यवेक्षक के तौर पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में योगी को विधायक दल का नेता चुना गया। योगी मंत्रिमंडल में शामिल नामों को लेकर नई जानकारी सामने आयी है। योगी सरकार की कैबिनेट 2.0 को लेकर कहा जा रहा है कि करीब 2 दर्जन कैबिनेट मंत्री, करीब 12 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जा सकतें हैं। वहीं करीब 10 से अधिक राज्य मंत्री भी बनाए जा सकते हैं। 

योगी सरकार की कैबिनेट 2.0 पर अंतिम मुहर लग चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, यूपी में फिर से 2 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। केशव प्रसाद मौर्य दोबारा यूपी के डिप्टी सीएम बनेंगे। योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट को लेकर कहा जा रहा है कि स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। श्रीकांत शर्मा को दोबारा मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। पूर्व IPS असीम अरुण मंत्री बनाए जाएंगे। सिद्धार्थ नाथ सिंह दोबारा मंत्री बन सकते हैं। महेंद्र सिंह को अहम मंत्रालय मिल सकता है। बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। जितिन प्रसाद फिर मंत्री बनेंगे। अनिल राजभर फिर मंत्री बनाए जा सकते हैं। ब्राह्मण समाज से सुनील शर्मा को मंत्री बनाया जाएगा। जाट नेता भूपेंद्र चौधरी मंत्री बनाए जा सकते हैं। निषाद पार्टी के संजय निषाद का कैबिनेट मंत्री बनना तय माना जा रहा है। अश्विनी त्यागी को भी योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। सतीश महाना भी योगी मंत्रिमंडल में नजर आ सकते हैं। बृजेश पाठक भी योगी कैबिनेट में फिर नजर आ सकते हैं।

शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ लेंगे सीएम पद की शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शीर्ष भाजपा नेता, उद्योगपति, संत शुक्रवार को दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ के विशाल शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च शुक्रवार को शाम 4 बजे होगा। जानकारी के मुताबिक, दिनेश शर्मा को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

यूपी में चुनाव में भाजपा ने 255 सीटों पर दर्ज की है जीत

उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को 255 सीटें मिलीं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल सोनेलाल को 12 तथा निषाद पार्टी को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई। योगी मंत्रिमंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अनेक केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में आयोजित होना है। 

Adblock test (Why?)


UP Cabinet Ministers: योगी मंत्रिमंडल की फाइनल लिस्ट तैयार, जानिए कौन-कौन बनेगा कैबिनेट मंत्री! - India TV हिंदी
Read More

Yogi Cabinet News: योगी ने राज्यपाल को सौंपी मंत्रियों की लिस्ट, संभावितों को चाय पर बुलाया...मंत्री पद की रेस में ये नाम सबसे आगे - Navbharat Times

Wednesday, March 23, 2022

Birbhum Violence: बीरभूम हिंसा पर बात, ममता सरकार को नसीहत, शहीदों को नमन, पीएम मोदी के भाषण - ABP न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोलकाता में बिप्लबी भारत गैलरया विक्टोरिया, मेमोरियल हॉल का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने बीरभूम के रामपुरहाट में हुई हिंसा पर दुख जताया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में राज्य की ममता बनर्जी सरकार को नसीहत दी. आइए जानें पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें...

1- पीएम मोदी ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसक वारदात पर दुख व्यक्त करता हूं, अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. 

2- पीएम मोदी ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि राज्य सरकार, बंगाल की महान धरती पर ऐसा जघन्य पाप करने वालों को ज़रूर सजा दिलवाएगी.

3- पीएम मोदी ने कहा कि मैं बंगाल के लोगों से भी आग्रह करूंगा कि ऐसी वारदात को अंजाम देने वालों को, ऐसे अपराधियों का हौसला बढ़ाने वालों को कभी माफ न करें. 

4- प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से मैं राज्य को इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने में जो भी मदद वो चाहेगी, उसे मुहैया कराई जाएगी. 

5- पीएम मोदी ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान की गाथा देश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर है. हम सबको इन वीरों की गाथाएं, देश के लिए दिन रात मेहनत करने के लिए प्रेरित करती हैं.

6-पीएम ने कहा कि हमारे अतीत की विरासतें हमारे वर्तमान को दिशा देती हैं, हमें बेहतर भविष्य गढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं. इसलिए, आज देश अपने इतिहास को, अपने अतीत को, ऊर्जा के जाग्रत स्रोत के रूप में देखता है. 

7- प्रधानमंत्री ने कहा कि अमृत महोत्सव के इसी ऐतिहासिक कालखंड में शहीद दिवस पर विक्टोरिया मेमोरियल में बिप्लवी भारत गैलरी का लोकर्पण हुआ है. 

8- पीएम ने कहा कि आपको वो समय भी याद होगा जब हमारे यहां आए दिन प्राचीन मंदिरों की मूर्तियां चोरी होने की खबरें आती थीं. हमारी कलाकृतियां बेधड़क विदेशों में स्मगल होती थीं, जैसे उनकी कोई अहमियत ही नहीं थी, लेकिन अब भारत की उन धरोहरों को वापस लाया जा रहा है.

9- पीएम मोदी ने कहा कि भारत को गुलामी के सैकड़ों वर्षों के कालखंड से आजादी, तीन धाराओं के संयुक्त प्रयासों से मिली थी. एक धारा क्रांति, दूसरी धारा सत्याग्रह और तीसरी धारा जन-जागृति अभियानों की थी.

10- पीएम ने कहा कि मैं देश के युवाओं से कहना चाहता हूं- कभी अपनी शक्तियों को, अपने सपनों को कम नहीं आंकिएगा. ऐसा कोई काम नहीं जो भारत का युवा कर ना सके. 

ये भी पढ़ें- Birbhum Violence: 'उम्मीद है कि बंगाल सरकार ऐसा जघन्य अपराध करने वालों को दिलाएगी सजा', बीरभूम हिंसा पर बोले PM मोदी

Pakistan Political Crisis: 'किसी भी हालत में नहीं दूंगा इस्तीफा', अविश्वास प्रस्ताव से पहले बोले पाकिस्तानी पीएम इमरान खान

Adblock test (Why?)


Birbhum Violence: बीरभूम हिंसा पर बात, ममता सरकार को नसीहत, शहीदों को नमन, पीएम मोदी के भाषण - ABP न्यूज़
Read More

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...