Rechercher dans ce blog

Thursday, August 18, 2022

कैमरे में कैद : 'सिरफिरे आशिक' से बर्दाश्त नहीं हुआ नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले लड़की का इंकार, सरेआम मारी गर्दन में गोली - NDTV India

खास बातें

  • प्रेम प्रसंग में 15 वर्षीय लड़की के गले में गोली मार दी गई.
  • छात्रा का फिलहाल निजी अस्पताल में इलाज चल रहा.
  • घटना की तस्वीरें मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गईं.
पटना:

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को कथित तौर पर प्रेम प्रसंग को लेकर एक 15 वर्षीय लड़की के गले में गोली मार दी गई. घटना की भयावह तस्वीरें मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गईं. घटना बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा के इंद्रपुरी इलाके की है. पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई है.

यह भी पढ़ें

नौवीं कक्षा की छात्रा का फिलहाल एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां वो जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है. पुलिस के अनुसार, " पटना के बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ले में कल एक सब्जी विक्रेता की बेटी को गोली मार दी गई. गले में गोली लगने से घायल बच्ची का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामला प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है."  

यह भी पढ़ें -
-- "मुझे बिना किसी डर और शांति से जीने का हक वापस दो" : गैंगरेप केस के दोषियों की रिहाई पर बिलकिस बानो
-- "हम बेहद डरे-सहमे हैं" : बिलकिस बानो के शौहर ने 11 दोषियों की रिहाई पर दी प्रतिक्रिया

VIDEO: दोषियों की रिहाई पर बिलकिस बानो ने कहा, "मुझे बिना किसी डर के जीने का हक वापस दो"

Adblock test (Why?)


कैमरे में कैद : 'सिरफिरे आशिक' से बर्दाश्त नहीं हुआ नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले लड़की का इंकार, सरेआम मारी गर्दन में गोली - NDTV India
Read More

‘अस्थाई वोटर्स की मदद से BJP…’, जम्मू कश्मीर में बाहरियों के वोट डालने के अधिकार - ABP न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक नेताओं ने उन खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें जम्मू कश्मीर में काम के उद्देश्य से रहने वाले लोग भी केंद्र शासित प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में वोट डाल सकते हैं.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जम्मू कश्मीर के वास्तविक मतदाताओं के समर्थन को लेकर इतनी असुरक्षित है कि उसे सीटें जीतने के लिए अस्थायी मतदाताओं को आयात करने की जरूरत है? जब जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका दिया जाएगा तो इनमें से कोई भी चीज भाजपा की सहायता नहीं करेगी.’’

प्रक्रिया का असली उद्देश्य स्थानीय आबादी को शक्तिहीन करना

वह मीडिया में आई उन खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनमें दावा किया गया है कि जो लोग काम, व्यवसाय या शिक्षा के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर में रह रहे हैं, वे अगले विधानसभा चुनाव में मतदान कर सकते हैं. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस प्रक्रिया का असली उद्देश्य स्थानीय आबादी को शक्तिहीन करना है.

सज्जाद गनी लोन ने इस कदम को ‘‘खतरनाक’’ करार दिया

मुफ्ती ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में चुनावों को स्थगित करने संबंधी भारत सरकार का निर्णय, पहले भाजपा के पक्ष में पलड़ा झुकाने और अब गैर स्थानीय लोगों को वोट देने की अनुमति देने से चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए है. असली उद्देश्य स्थानीय लोगों को शक्तिहीन करने के लिए जम्मू-कश्मीर पर शासन जारी रखना है.’’ पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने इस कदम को ‘‘खतरनाक’’ करार देते हुए कहा कि यह ‘‘विनाशकारी’’ होगा.

ये भी पढ़ें:

Bihar Politics: बिहार के कानून मंत्री को लेकर CM नीतीश पर बढ़ा दबाव, CPI माले ने कार्तिक को बर्खास्त करने की उठाई मांग

Anand Mohan Case: आनंद मोहन केस में जेल में तैनात 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला?

Adblock test (Why?)


‘अस्थाई वोटर्स की मदद से BJP…’, जम्मू कश्मीर में बाहरियों के वोट डालने के अधिकार - ABP न्यूज़
Read More

आतंकी हबीबुल बोला- नूपुर को जिंदा रहने का हक नहीं: ATS से कहा- देश में अपनी हुकूमत बनाएंगे; 5 राज्यों में फ... - Dainik Bhaskar

लखनऊएक घंटा पहलेलेखक: अनुज शुक्ला

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े UP में सहारनपुर के मोहम्मद नदीम और फतेहपुर के हबीबुल ने देश के 5 राज्यों में नेटवर्क फैला लिया था। 12 दिन की रिमांड के पहले दिन की पूछताछ में आतंकियों के नेटवर्क के क्लू ATS को मिले हैं। पूछताछ में ATS अफसरों से हबीबुल ने कहा- "देश में गैर इस्लामी लोगों को रहने का कोई अधिकार नहीं। खासकर नूपुर शर्मा जैसे लोगों को।'' हबीबुल और नदीम के मंसूबों को जानकर ATS चौकन्ना हो गई है।

10 पॉइंट्स पर ATS हेडक्वार्टर में हो रही पूछताछ
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी नदीम और उसके साथी हबीबुल के साथ सबाउद्दीन को ATS ने बुधवार सुबह 11 बजे रिमांड कस्टडी पर लिया। ATS इनसे 10 पॉइंट्स पर पूछताछ कर रही है। सोर्स के मुताबिक, उन्हें अलग-अलग कमरों में रखा गया है। पूछताछ में उन्होंने खुलकर धर्म के खिलाफ बोलने वालों पर फिदायीन हमले के फैक्ट कबूल किए हैं।

अब वो 10 पॉइंट्स पढ़िए, जिन पर पूछताछ हो रही है

  1. नूपुर शर्मा पर हमले की योजना का कारण।
  2. देश में कहां-कहां फैला है नेटवर्क?
  3. देश के किन-किन युवाओं से हैं संपर्क?
  4. पाकिस्तान में किससे बात होती है?
  5. फंडिंग कौन कर रहा?
  6. वर्चुअल ID बनाना कैसे सीखा?
  7. जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में कैसे आए?
  8. ऑनलाइन क्लास कब और क्यों जॉइन की?
  9. उनका मंसूबा क्या है?
  10. देश में कौन दे रहा शरण?
आजमगढ़ से गिरफ्तार सबाउद्दीन की रिमांड ATS को मिली है।

आजमगढ़ से गिरफ्तार सबाउद्दीन की रिमांड ATS को मिली है।

UP से गुजरात तक नेटवर्क, 8 साथियों की तलाश
पूछताछ में सामने आया है कि तीनों आतंकियों का UP के साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर तक नेटवर्क है। यहां के लोगों से लगातार टच में हैं। इनमें 8 ऐसे लोग सामने आए हैं, जो लगातार फोन और ऑनलाइन नेटवर्क से इनके संपर्क में थे। इनकी धरपकड़ के लिए UP ATS अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद ले रही है।

साइबर एक्सपर्ट तोड़ेंगे ऑनलाइन नेटवर्क
ATS की साइबर एक्सपर्ट की टीम जैश-ए-मोहम्मद के UP में फैले नेटवर्क को तोड़ने में जुटी है। ATS हबीबुल और नदीम के ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा कर उससे जुड़े लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

ATS की गिरफ्त में हबीबुल खुलकर अपने मंसूबे कबूल कर रहा है।

ATS की गिरफ्त में हबीबुल खुलकर अपने मंसूबे कबूल कर रहा है।

3 टीम कर रही पूछताछ, केंद्रीय एजेंसियां भी शामिल
बुधवार को नदीम, हबीबुल और सबाउद्दीन से कस्टडी रिमांड पर पूछताछ के लिए 3 टीम बनाई गई हैं। पैटर्न कुछ ऐसा है कि पहले अलग-अलग, फिर आमने-सामने लाकर पूछताछ होनी है। इसमें अन्य राज्यों की सुरक्षा एजेंसी के साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी शामिल हैं। NIA को भी जांच शिफ्ट हो सकती है, क्योंकि ये मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

आतंकी बोले- देश में अपनी हुकूमत कायम करेंगे
एक अफसर ने कहा, ''नदीम और हबीबुल ने फिदायीन हमले की ऑनलाइन ट्रेनिंग ली है। अब देश के कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैलाने पर काम कर रहे थे। नदीम और हबीबुल पूछताछ में लगातार भाजपा प्रवक्ता नूपुर के बयान को गलत और उनको काफिर बताते रहे हैं। पूछताछ में इन लोगों ने कहा, 'हम लोग अपने धर्म के हिसाब से चल रहे हैं। जो दीन में कहा गया, वही कर रहे हैं। देश में अपनी हुकूमत कायम करेंगे।' उन्होंने आतंक की राह से इस्लाम को बढ़ाने की बात कही।

सहारनपुर से गिरफ्तार नदीम ने कहा, "नूपुर का धर्म पर बयान अपमानित करने वाला।"

सहारनपुर से गिरफ्तार नदीम ने कहा, "नूपुर का धर्म पर बयान अपमानित करने वाला।"

जो दीन के खिलाफ बोलेगा, वो हमारा टारगेट
सहारनपुर से गिरफ्तार नदीम ने ATS की पूछताछ में कहा, "भाजपा प्रवक्ता नूपुर का बयान धर्म को अपमानित करने वाला था। जिसका बदला लेना जरूरी है। इसलिए फिदायीन हमले की तैयारी कर रहे थे।"

उसने हबीबुल से ऑनलाइन संपर्क होने की बात कबूल की। ATS उनके पाकिस्तान और अफगानिस्तान जाने के बिंदु की पड़ताल कर रही है। हालांकि, अभी तक उनके विदेश जाने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
एक न्यूज डिबेट में भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका मुस्लिम समुदाय लगातार विरोध कर रहा है। पिछले दिनों शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। मामले के तूल पकड़ने के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि वे बिना शर्त अपने बयान वापस लेती हैं। शर्मा पर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

नूपुर शर्मा का सपोर्ट करने पर 3 राज्यों में हुए मर्डर
नूपुर शर्मा का सपोर्ट करने पर देश के अलग-अलग जगहों पर मर्डर किए गए। कभी राजस्थान में तो कभी महाराष्ट्र में हत्याएं की गईं।

  • राजस्थान के उदयपुर में 28 जून (मंगलवार) की शाम को दो लोगों ने गला काटकर दर्जी कन्हैयालाल की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने हत्या का पूरा वीडियो भी बनाया था।
  • महाराष्ट्र के अमरावती में 21 जून को दवा व्यापारी उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई थी। उमेश ने भी सोशल मीडिया पर BJP की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट लिखी थी
  • बिहार के सीतामढ़ी में अंकित झा को नूपुर शर्मा का वीडियो देखने पर चाकू मारा गया। बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर अंकित पर 6 बार चाकू से हमला किया गया। अंकित एक दुकान पर बैठकर मोबाइल में स्टेटस देख रहा था। उसमें नूपुर शर्मा का वीडियो था। पीछे से कुछ लोग आए और पूछा कि नूपुर शर्मा के समर्थक हो। मैंने जैसे ही हां कहा, चाकू मारने लगे।
  • महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में 4 अगस्त को नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर एक युवक पर करीब 15 लोगों ने तलवार और हॉकी स्टिक से हमला कर दिया था।
खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


आतंकी हबीबुल बोला- नूपुर को जिंदा रहने का हक नहीं: ATS से कहा- देश में अपनी हुकूमत बनाएंगे; 5 राज्यों में फ... - Dainik Bhaskar
Read More

Tuesday, August 16, 2022

Maharashtra Train Accident Live: महाराष्ट्र के गोंदिया में बड़ा हादसा, मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन - ABP न्यूज़

Maharashtra Train Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की भिड़ंत हो गई है, जिसमें 50 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं. हादसे में तीन बोगियां पटरी से उतरने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि हादसा रात के ढाई बजे हुआ. हादसे के पीछे सिग्नल ने मिल पाने का कारण बताया जा रहा है. हादसे की वजह से अब तक किसी की मौत की जानकारी सामने नहीं आई है. 

कहा जा रहा है कि इनमें से एक ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी. सिग्नल नहीं मिल पाने के कारण पैसेंजर ट्रेन भगत की कोठी और मालगाड़ी आपस में भिड़ गईं.

जानकारी के मुताबिक, सिग्नल समस्या के कारण दोनों की ट्रेन एक ही ट्रैक पर आ गई थीं. सिग्नल मिलने पर बिलासपुर-भगत की कोठी पैसेंजर ट्रेन आगे निकली. वहीं, इसी पटरी पर मालगाड़ी नागपुर की तरफ जा रही थी. रेलवे सिग्नल नहीं मिला तो गोंदिया गेट के पास पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि इस रेल हादमें कुल 53 यात्रियों घायल हुए हैं, जिनमें से 13 को मामूली चोटें आई हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: बीजेपी नेता मोहित कंबोज का दावा, जल्द ही NCP का कोई बड़ा नेता हो सकता है गिरफ्तार

Adblock test (Why?)


Maharashtra Train Accident Live: महाराष्ट्र के गोंदिया में बड़ा हादसा, मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन - ABP न्यूज़
Read More

Jammu-Kashmir: विकार रसूल बने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी प्रचार की कमान - अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनके स्थान पर विकार रसूल को पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया है। पार्टी ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। इनके अलावा रमण भल्ला को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मीर समन्वय समिति के चेयरमैन भी हैं।

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी हाई कमान ने राज्य इकाई का पुनर्गठन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई बड़ी जिम्मेदारियां दी थी लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से पार्टी के जम्मू-कश्मीर के अभियान समिति के अध्यक्ष का पद संभालने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस बात से कांग्रेस नेतृत्व को अवगत करा दिया है और उन्हें जिम्मेदारी देने के लिए नेतृत्व को धन्यवाद भी दिया है।

आजाद के खास माने जाने वाले बनिहाल से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री विकार रसूल वानी को जम्मू कश्मीर कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के इस्तीफे को स्वीकृत करते हुए उनकी सेवाओं की प्रशंसा की है।

विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को जम्मू-कश्मीर प्रचार समिति के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त किया गया है। पार्टी की प्रदेश इकाई की मेनीफेस्टो कमेटी के चेयरमैन प्रोफेसर सैफुद्दीन सोज हैं।

Adblock test (Why?)


Jammu-Kashmir: विकार रसूल बने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी प्रचार की कमान - अमर उजाला
Read More

Shopian Attack: जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी हमला, शोपियां में CRPF की गाड़ी पर फेंका ग्रेनेड - ABP न्यूज़

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के शोपियां (Shopian) में आतंकियों ने हमला (Terrorist Attack) किया है. आतंकवादियों ने माम साहब शोपियां में सीआरपीएफ (CRPF) की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंका है. एक अल्पसंख्यक गांव की सुरक्षा कर रहे सीआरपीएफ के बुलेट प्रूफ बंकर वाहन पर ये ग्रेनेड फेंका गया है. इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. इससे पहले बीते दिन भी आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में दो जगह हमला किया था. 

वहीं आज दिन में भी जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने हमला किया था. सेब के बाग में आतंकवादियों के हमले में एक कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) की मौत हो गई जबकि उनका भाई घायल हो गया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील कुमार के तौर पर हुई. वहीं पिंटू कुमार हमले में घायल हो गए. 

कश्मीर घाटी में आतंकियों के हमले बढ़े

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "शोपियां जिले के चोटीपुरा में सेब के एक बाग में आतंकवादियों ने नागरिकों पर हमला किया. इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. दोनों अल्पसंख्यक समुदाय से हैं. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाके की घेराबंदी की गई है." कश्मीर घाटी में पिछले एक सप्ताह में आतंकवादियों ने हमले बढ़ा दिए हैं. नौहट्टा में रविवार को एक पुलिसकर्मी और पिछले हफ्ते बांदीपुरा में एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी गई थी. 

बीते दिन दो जगह किए हमले

बडगाम (Budgam) और श्रीनगर (Srinagar) जिले में सोमवार को दो ग्रेनेड हमले किए गए थे. आतंकवादियों (Terrorist) ने बडगाम के गोपालापुरा चाडूरा इलाके में ग्रेनेड से हमला किया था. इस हमले में करण कुमार सिंह नाम का शख्स जख्मी हो गया था. इसके बाद आतंकियों ने श्रीनगर में पुलिस कंट्रोल रूम पर ग्रेनेड फेंका था. इस हमले में एक पुलिसकर्मी मामूली रूप से जख्मी हो गया था. जिसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी की गई थी. 

ये भी पढ़ें- 

Targeted Killing: कश्मीरी पंडित भाईयों पर आतंकी हमले की जिम्मेदारी KFF ने ली, एक की गई है जान

Jammu Kashmir: विदेशी पर्यटक का गिर गया था बैग, CRPF ने लौटाया, खाना भी खिलाया, भावुक टूरिस्ट ने ऐसे किया धन्यवाद

Adblock test (Why?)


Shopian Attack: जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी हमला, शोपियां में CRPF की गाड़ी पर फेंका ग्रेनेड - ABP न्यूज़
Read More

ITBP Bus Accident: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा, 39 जवानों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, - ABP न्यूज़

Pahalgam Road Accident: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आज बड़ा हादसा हुआ है. यहां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को ले जा रही अनंतनाग में चंदनवाड़ी के पास एक बस गहरी खाई में गिर गई है. इस एक्सीडेंट में आईटीबीपी के 6 जवानों की मौत की खबर है जबकि 37 अन्य घायल हुए  है. आईटीबीपी के जवानों को अमरनाथ यात्रा में तैनात किया गया था. 

बड़ी संख्या में जवानों के हताहत होने की आशंका
बता दें कि बस 39 जवानों को लेकर जा रही थी. जिसमें ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान शामिल थे. बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने जाने के बाद अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी. सभी जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे. इस हादसे में बड़ी संख्या में जवानों के हताहत होने की आशंका है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

7 से 10 जवानों की हालत गंभीर
सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे, जो जम्मू कश्मीर पुलिस की बस में सवार थे. बता दें कि बस में सवार सभी जवान घायल हैं. सभी को अस्पताल ले जाया गया है. घटना सुबह 11 बजे की है. घायल जवानों को अनंतनाग में स्थित अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है. अनंतनाग के GMC अस्पताल में घायल जवानों का इलाज करने वाले डॉ. सैयद तारिक ने बताया कि अभी करीब 30 मरीज आए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है. हम और हमारे सारे डॉक्टर पूरी तरह से तैयार हैं. वहीं 7 से 10 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जबकि जरूरत पड़ने पर घायल जवानों को इलाज के लिए बाहर भी ले जाया जा सकता है. 

शाहनवाज हुसैन ने दुख जताया
बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट करके कहा, "कश्मीर के पहलगाम में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. अमरनाथ यात्रा में लगी ITBP की बस खाई में गिरने से कई जवानों के शहीद होने और जख्मी होने की खबर से अत्यंत पीड़ा हुई है. शहीदों के परिजनों से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करता हूं.

LG मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया
जम्मू और कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "चंदनवाड़ी के पास हुए बस दुर्घटना से गहरा दुख हुआ, जिसमें हमने अपने बहादुर आईटीबीपी के जवानों को खो दिया. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. घायल जवानों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.

Adblock test (Why?)


ITBP Bus Accident: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा, 39 जवानों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, - ABP न्यूज़
Read More

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...