Rechercher dans ce blog

Thursday, May 27, 2021

यास तूफान आज बिहार में: बांका और जमुई जिलों से होगी एंट्री, 2 दिनों तक प्रदेश के सभी हिस्सों में तूफान के स... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Cyclone Yaas Latest Update; Bihar Rain Forecast News | Bihar Patna Weather Today Latest News Photos And Videos

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पटनाएक घंटा पहले

राज्य के कई हिस्साें में बारिश के साथ हवाएं चल रहीं हैं।

तूफान 'यास' पश्चिम बंगाल और ओडिशा से होते हुए गुरुवार दोपहर बिहार पहुंच गया। राज्य के बांका-जमुई जिले से तूफान की एंट्री हुई। सुबह से ही जमुई, बांका और खगड़िया में हल्की बूंदाबांदी हो रही थी, लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद तीनों जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई।

दोपहर बाद यास का मौसम में बड़ा असर हुआ। पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण और सीवान समेत 34 जिलों में मध्यम और तेज बारिश हो रही है।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि बिहार पहुंचते-पहुंचते 'यास' कमजोर पड़ गया है। फिर भी अगले 48 घंटे तक इसका प्रभाव पूरे राज्य में बना रहेगा। केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने कहा कि दक्षिणी बिहार के रास्ते प्रवेश करने की वजह से उधर के जिलों में तेज बारिश होगी, लेकिन बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

पटना में गुरुवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, जो दोपहर बाद तेज हो गई है।

पटना में गुरुवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, जो दोपहर बाद तेज हो गई है।

भागलपुर जिले में तेज हवा के साथ बारिश हुई। यहां सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे।

भागलपुर जिले में तेज हवा के साथ बारिश हुई। यहां सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे।

बुधवार को 31 फ्लाइट्स हुई थी कैंसिल

चक्रवाती तूफान का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। बुधवार को 31 उड़ानें रद्द कर दी गईं। कोलकाता के लिए पटना से तीनों विमानों का ऑपरेशन नहीं हो सका। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद समेत अन्य शहरों के लिए 17 फ्लाइट्स की ही उड़ान हो सकी।

गंगा में जाने की मनाही

मुंगेर में यास का असर दिख रहा है। गुरुवार को 26 किमी की रफ्तार से हवा चलने के साथ लगातार बारिश हो रही है। इससे तापमान में अचानक गिरावट आ गई है। मछुआरों ने अपनी नावों को गंगा किनारे ही बांध दी है। फिलहाल गंगा में लहर नहीं है लेकिन, नाविकों को प्रशासनिक स्तर पर नाव लेकर गंगा में जाने की मनाही है।

कटिहार के हसनगंज प्रखंड में तेज हवाएं चलीं।

कटिहार के हसनगंज प्रखंड में तेज हवाएं चलीं।

तूफान के प्रभाव 160 MM बारिश की संभावना

यास का असर चार दिनों तक पूरी तरह रहेगा। इस दौरान 160 एमएम बारिश होने की संभावना है। यास के प्रभाव से 27 मई से तापमान में गिरावट होनी शुरू हो जाएगी, जो 1 जून तक जारी रहेगी। बुधवार को पटना में 1.9 MM बारिश रिकार्ड की गई। वहीं गया में 30 mm बारिश दर्ज की गई। यास के प्रभाव की वजह से पटना का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

मुंगेर में बारिश की वजह से एहतियात के तौर पर मछुआरों को गंगा में जाने की मनाही की गई है।

मुंगेर में बारिश की वजह से एहतियात के तौर पर मछुआरों को गंगा में जाने की मनाही की गई है।

प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश

यास तूफान को लेकर राज्य सरकार ने 4 दिनों का विशेष अलर्ट जारी किया है। कहा गया है कि यास को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। ऐसे में आपदा को लेकर बिहार के सभी जिलों के DM अलर्ट मोड पर हैं। तेज रफ्तार में चलने वाली हवाओं के कारण प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा का दस्ता लगाया गया है। जमुई और बांका में 70 mm से अधिक बारिश होने का अनुमान है।

आपातकालीन सेवा पर असर

तूफान के कारण आवश्यक सेवाओं के बाधित होने का अनुमान है। इस कारण से ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है जिससे आपात सेवा को तत्काल बहाल किया जा सके। आवश्यक सेवाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। टेलीफोन, यातायात, स्वास्थ्य सेवा, मोबाइल, इंटरनेट के साथ अहम सर्वर को लेकर विशेष अलर्ट है। बिजली की व्यवस्था को लेकर भी राज्य के सभी जिलों में विशेष वैकल्पिक तैयारी की गई है। इसमें हॉस्पिटल को पहली प्राथमिकता में रखा गया है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


यास तूफान आज बिहार में: बांका और जमुई जिलों से होगी एंट्री, 2 दिनों तक प्रदेश के सभी हिस्सों में तूफान के स... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...