Rechercher dans ce blog

Thursday, May 27, 2021

कोविड वैक्‍सीन की दो डोज के बाद अब बूस्‍टर लगाना होगा जरूरी! - News18 हिंदी

कोरोना की वैक्‍सीन के बाद अब बूस्‍टर डोज भी लगवानी पड़ेगी. सांकेतिक तस्‍वीर.

कोरोना की वैक्‍सीन के बाद अब बूस्‍टर डोज भी लगवानी पड़ेगी. सांकेतिक तस्‍वीर.

कोरोना वैक्‍सीन को लेकर जुटे वैज्ञानिकों का कहना है कि यह वैक्‍सीन कोरोना से बचाव तो कर सकती है लेकिन करीब एक साल के बाद वैक्‍सीन से बनी एंटीबॉडी घटने लगेंगी लिहाजा इसके लिए बूस्‍टर डोज लेनी होगी. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि वैक्‍सीन के बाद अब ये बूस्‍टर डोज क्‍या है और यह कैसे काम करती है.

  • Share this:
नई दिल्‍ली. अभी तक कोरोना बीमारी का कोई इलाज न मिलने के कारण इससे बचाव का सबसे कारगर और प्रभावी उपाय वैक्‍सीन है. हालांकि अभी भी यह शोध का विषय है कि वैक्‍सीन (Vaccine) के बाद आखिर कितने दिनों तक खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है. कोरोना के खिलाफ भारत में कोविशील्‍ड (Covishield) और कोवैक्‍सीन (Covaxin) जबकि विदेशों में फाइजर, स्‍पूतनिक आदि वैक्‍सीनें बन चुकी हैं और सभी के अलग-अलग दावे भी हैं लेकिन अब विशेषज्ञों की ओर से सामने आ रही जानकारी कह रही है कि सिर्फ वैक्‍सीन की दो डोज लगवाकर ही आप खुद को लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रख सकते. दरअसल कोरोना वैक्‍सीन की दो डोज लेने के बाद शरीर में पर्याप्‍त एंटीबॉडी (Antibody) बन जाती हैं. इसका प्रभाव होता है कि जब भी शरीर कोरोना वायरस (Corona Virus) की चपेट में आता है तो ये एंटीबॉडी वायरस से मुकाबला करती हैं और व्‍यक्ति को हानि नहीं पहुंचने देती. हालांकि अब सामने आ रहे रिसर्च बता रहे हैं कि लंबे समय तक शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा करने के लिए अब वैक्‍सीन का बूस्‍टर शॉट (Booster Shot) भी लगवाना होगा. कोरोना वैक्‍सीन को लेकर जुटे वैज्ञानिकों का कहना है कि यह वैक्‍सीन कोरोना से बचाव तो कर सकती है लेकिन करीब एक साल के बाद वैक्‍सीन से बनी एंटीबॉडी घटने लगेंगी लिहाजा इसके लिए बूस्‍टर डोज लेनी होगी. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि वैक्‍सीन के बाद अब ये बूस्‍टर डोज क्‍या है और यह कैसे काम करती है.
वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस के म्‍यूटेशन और तमाम वैरिएंट में भी बूस्‍टर लाभ पहुंचाएगा.
वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस के म्‍यूटेशन और तमाम वैरिएंट में भी बूस्‍टर लाभ पहुंचाएगा.

एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट हेड प्रो. आरती अग्रवाल बताती हैं कि वैक्‍सीन की दो डोज लगवाने के बाद अब बूस्‍टर को लेकर काम चल रहा है. भारत बायोटेक की ओर से हाल ही में दिल्‍ली एम्‍स में बूस्‍टर का ट्रायल भी किया जा रहा है. यह छह महीने पहले वैक्‍सीन लगवा चुके लोगों को दिया जा सकता है, लिहाजा अभी परिणाम आने बाकी हैं. क्‍या होता है बूस्‍टर या बूस्‍ट शॉट डॉ. आरती अग्रवाल बताती हैं कि बूस्‍टर मुख्‍य रूप से वैक्‍सीन की तय एक या दो डोज के बाद एक अंतराल पर दी जाने वाली अगली डोज होती है जो हमारे शरीर में मौजूद मेमोरी सेल्‍स को एक्टिवेट करती है और एंटीबॉडी को फिर से वायरस के खिलाफ लड़ने की क्षमता प्रदान करती है. यह वैक्‍सीन को अपग्रेड करता है. वैक्‍सीन की दोनों डोज लगने के बाद साल या दो साल के अंतराल पर बूस्‍टर डोज दी जाती है.
क्‍यों दी जाती है बूस्‍टर डोज डॉ. अग्रवाल कहती हैं कि वैक्‍सीन की डोज में मौजूद दवा की तरह ही यह बूस्‍टर डोज होती है लेकिन यह ज्‍यादा कारगर होती है. वैज्ञानिक भी यह बात मानते हैं, यहां तक कि अभी तक की चिकित्‍सा पद्धति में भी यही है कि एक साथ भारी खुराक लेने के बजाय अगर छोटी-छोटी खुराक एक अंतराल पर ली जाएं तो ये ज्‍यादा फायदेमंद हैं. फिलहाल कोविशील्‍ड को लेकर भी यही देखा गया है और उसकी दूसरी डोज का अंतराल बढ़ाया गया है. ऐसे समझें कि यह बिल्‍कुल ऐसे है जैसे खाने को एक दिन में खा लिया जाए तो तबियत बिगड़ सकती है लेकिन धीरे-धीरे कुछ समय के अंतराल पर खाया जाए तो वह शरीर को लाभ पहुंचाता है. बूस्‍टर भी इसी तरह काम करता है.

कितने दिन में लगवाना होगा बूस्‍टर डोज

आगे पढ़ें

कोरोना वैरिएंट में भी असरदार

बूस्‍टर को लेकर एक यह भी बात कही जा रही है कि यह रूप बदलते कोरोना को रोकने में सफल हो सकता है. कोरोना का वायरस म्‍यूटेट होता है. इसके अलग-अलग वैरिएंट सामने आ रहे हैं. ऐसे में बूस्‍टर शॉट उसी को आधार मानकर तय किया जाता है और वैज्ञानिकों द्वारा अपग्रेड किया जाता है. लिहाजा यह वैरिएंट में भी असरदार रहता है.

कोरोना वैरिएंट में भी असरदार

आगे पढ़ें

भारत बायोटेक कर रही ट्रायल

सोमवार को एम्स के परीक्षण केंद्र पर पांच लोगों को बूस्टर खुराक दी गई है. बूस्टर खुराक उन लोगों को दी जा रही है जिन्हें वैक्सीन की दोनों खुराक लिए छह महीने का समय पूरा हो चुका है. दरअसल आईसीएमआर के साथ मिलकर हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी ने कोवैक्सिन को तैयार किया है जिसे एक कोरोना के जिंदा विषाणुओं को असक्रिय करने के बाद बनाया है. तीन जनवरी को यह वैक्सीन आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति लेने के बाद राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा बनी थी.

भारत बायोटेक कर रही ट्रायल

आगे पढ़ें

Adblock test (Why?)


कोविड वैक्‍सीन की दो डोज के बाद अब बूस्‍टर लगाना होगा जरूरी! - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...