Rechercher dans ce blog

Sunday, May 23, 2021

मौसम विभाग ने यूपी के 27 जिलों में तूफान की दी चेतावनी, सभी डीएम को जरूरी तैयारियां करने के निर्देश - Hindustan

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में 24 से 28 मई के बीच तूफान की चेतावनी दी है। रविवार को इसके लिए संबंधित जिलों के लोगों को खुद भी अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही डीएम को जरूरी तैयारियां करने का निर्देश दिया है।

मौसम विभाग की ओर से संबंधित जिलों के डीएम और राहत आयुक्त को अलर्ट किया गया है। इन जनपदों के लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम पर निगाह रखें और यथासंभव खुद सुरक्षित स्थान पर रहें। मौसम विभाग की ओर से मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, आंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, महराजगंज और कुशीनगर जनपद को अलर्ट किया गया है।

लखनऊ तक होगा यास का असर
चक्रवात 'यास' का असर 28 मई से पहले बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसका असर वाराणसी व आसपास के जिलों के साथ ही गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ तक दिख सकता है। जैस-जैसे यह पश्चिम की ओर बढ़ेगा इसका असर कम होता जाएगा। बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर और मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। जिस क्षेत्र में हवा का दवाब कम होगा, वहां तेज बारिश भी हो सकती है।

यूपी में समय से पहले नहीं आएगा मानसून
मई में आए दिन बदलते मौसम को देखते हुए लोग कयास लगा रहे हैं कि इस बार मानसून जल्द आएगा। लेकिन मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि समय से पहले मानसून नहीं आएगा। लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में समय से पहले मानसून के आगमन की सम्भावना से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में 20 जून के आसपास मानसून आने की सामान्य तारीख है और फिलहाल इसके प्रदेश में समय से पहले सक्रिय होने के आसार नहीं हैं।

Adblock test (Why?)


मौसम विभाग ने यूपी के 27 जिलों में तूफान की दी चेतावनी, सभी डीएम को जरूरी तैयारियां करने के निर्देश - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...