Rechercher dans ce blog

Sunday, May 23, 2021

देश में कोरोना से 3 लाख से ज्यादा मौतें: 24 घंटे में 2.22 लाख नए केस आए, 3.02 लाख ठीक भी हुए; नए संक्रमित प... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीएक घंटा पहले

देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी होने लगी है। देश में रविवार को 2 लाख 22 हजार 704 लोग पॉजिटिव पाए गए। यह आंकड़ा पिछले 38 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 15 अप्रैल को 2.16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वहीं, पिछले 24 घंटे में 4,452 संक्रमितों की जान गई है। राहत की बात ये रही कि 3 लाख 2 हजार 83 लोगों ने संक्रमण को मात भी दी।

उधर, देश में कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया है। पिछले साल 13 मार्च को संक्रमण से पहली मौत हुई थी। इसके 14 महीने 10 दिन बाद मौतों की संख्या 3 लाख हुई है। अब तक कुल 3 लाख 3 हजार 751 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं।

मौत का आंकड़ा थम नहीं रहा
देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद भी मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। मई में हर रोज औसतन 3,500 मौतें हुई हैं। ये पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। दुनिया में भारत के अलावा सिर्फ दो अन्य देशों में कोरोना से 3 लाख से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे नंबर पर है। अमेरिका में संक्रमण से 6 लाख और 4.48 लाख मौतें हुई हैं।

एक लाख मौतें एक महीने से भी कम समय में
देश में कोरोना से मौतों की संख्या एक लाख तक पहुंचने में करीब साढ़े 6 महीने लगे थे। एक से दो लाख होने में 7 महीने से कुछ कम वक्त लगा। वहीं 2 से 3 लाख मौतें एक महीने से भी कम समय में हो गईं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.22 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.02 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,452
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.67 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.37 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.03 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 27.16 लाख

19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अपडेट्स

  • गोवा सरकार ने कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 12वीं की परीक्षा पर अगले 2 दिन में फैसला लिया जाएगा।
  • योग गुरू बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि आयुर्वेद के डेयरी कारोबार के CEO सुनील बंसल (57) का कोरोना से निधन हो गया है। उनकी मौत 19 मई को ही हो गई थी।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां रविवार को 26,672 लोग संक्रमित पाए गए। 29,177 लोग ठीक हुए और 1320 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 55.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 51.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 88,894 लोगों की मौत हो गई। 3.48 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 4,715 लोग संक्रमित पाए गए। 14,086 लोग ठीक हुए और 231 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.69 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15.65 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,209 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 84,880 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में रविवार को 1,649 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 5,158 लोग ठीक हुए और 189 की मौत हो गई। अब तक 14.16 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.66 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,202 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 27,610 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां रविवार को 3,306 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 7,980 लोग ठीक हुए और 92 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.70 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,586 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5. गुजरात
राज्य में रविवार को 3,749 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 8,734 लोग ठीक हुए और 53 की मौत हो गई। अब तक 7.88 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.03 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,576 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 75,134 लोगों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में रविवार को 3,375 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 7,587 लोग ठीक हुए और 75 की मौत हो गई। अब तक 7.64 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,558 लोगों की मौत हो चुकी है। 57,766 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


देश में कोरोना से 3 लाख से ज्यादा मौतें: 24 घंटे में 2.22 लाख नए केस आए, 3.02 लाख ठीक भी हुए; नए संक्रमित प... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...