Rechercher dans ce blog

Sunday, May 23, 2021

36 दिन बाद ढाई लाख से नीचे आए कोरोना के नए केस लेकिन नहीं कम हो रही मौतों की संख्या, जानें आंकड़े - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। 36 दिन बाद पहली बार एक दिन में ढाई लाख से कम नए मामले मिले हैं। नए मामलों से अधिक मरीजों के ठीक होने का सिलसिला भी जारी है, जिसके चलते सक्रिय मामलों में लगातार कमी आ रही है। हालांकि, दैनिक मौतों की संख्या कम नहीं हो रही है जो चिंता का कारण है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2,09,243 नए मामले सामने आए हैं। 

संक्रमितों का आंकड़ा 2.67 करोड़ से ज्‍यादा 

इनमें छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और समेत कुछ राज्यों के आंकड़े शामिल नहीं, क्योंकि समाचार लिखे जाने तक इन राज्यों के आंकड़े नहीं मिले थे। इससे पहले 16 अप्रैल को ढाई लाख से कम (2,33,943) मामले पाए गए थे। कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 2.67 करोड़ से अधिक हो गया है। इनमें से 2.36 करोड़ लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जिनमें पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण मुक्त हुए 2.75 लाख लोग भी शामिल हैं। सक्रिय मामले 27,30,218 हैं।

फिर चार हजार से ज्यादा मौतें

एक दिन बाद फिर चार हजार से ज्यादा (4,056) मौतें हुई हैं और कुल मृतकों की संख्या 3,03,355 हो गई है। शनिवार को 3,739 लोगों की जान गई थी। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1,320 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में 624 और तमिलनाडु में 422 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 231, दिल्ली में 189, केरल में 188, बंगाल में 156, राजस्थान में 113, बिहार में 107 एवं आंध्र प्रदेश में 104 और हुई हैं।

ज्यादा नए केस वाले राज्य 

राज्य-नए मामले-कुल संक्रमित (लाख में)

तमिलनाडु-35,483-18.42

महाराष्ट्र-26,672-55.79

कर्नाटक-25,979-24.24

केरल-25,820-23.47

आंध्र प्रदेश-18,767-15.80

बंगाल-18,422-12.67

ओडिशा-12,852-6.92

राजस्थान-6,521-9.16

उत्तर प्रदेश-4,715-16.69

हरियाणा-4,400-7.38

बिहार-4,002-6.89

गुजरात-3,794-7.88

मध्य प्रदेश-3,375-7.64

जम्मू-कश्मीर-3,308-2.70

उत्तराखंड-3,050-3.13

दिल्ली-1,649-14.16

हिमाचल प्रदेश-1,309-1.79

भारत में तीन लाख से ज्यादा मौतें

कोरोना महामारी के चलते देश में मृतकों का आंकड़ा तीन लाख को पार कर गया है। भारत के अलावा तीन लाख से ज्यादा मौतें सिर्फ दो देशों अमेरिका (6.03 लाख) और ब्राजील (4.48 लाख ) में ही हुई हैं। भारत में पहली मौत से तीन लाख तक का आंकड़ा पहुंचने में 14 महीने का वक्त लगा, जबकि अमेरिका में नौ महीने नौ दिन और ब्राजील में 12 महीने में ही मौत का आंकड़ा एक से तीन लाख पहुंच गया था। देश में पिछले साल 12 मार्च को कोरोना के चलते पहली मौत हुई थी, जब कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में 76 साल के एक व्यक्ति की जान चली गई थी।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


36 दिन बाद ढाई लाख से नीचे आए कोरोना के नए केस लेकिन नहीं कम हो रही मौतों की संख्या, जानें आंकड़े - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...