Rechercher dans ce blog

Sunday, May 23, 2021

योग गुरु बाबा रामदेव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, आईएमए की मांग-महामारी ऐक्ट में दर्ज हो केस - Hindustan

कोरोना इलाज में ऐलोपैथी दवाओं के इस्तेमाल को लेकर बाबा रामदेव के वायरल वीडियो के मामले में आईएमए की उत्तराखंड शाखा भी बाबा रामदेव के खिलाफ मानहानि का दावा ठोकने जा रही है। आईएमए के राज्य सचिव डॉ अजय खन्ना ने कहा कि पहले बाबा को नोटिस भेजा जा रहा है। यदि नोटिस का संतोष जनक जबाव नहीं मिला तो मानहानि का दावा भी किया जाएगा और इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। डॉ खन्ना ने कहा कि बाबा रामदेव का ऐलापैथी इलाज पर दिया गया बयान निदंनीय है। कोरोना काल में जब देश के सभी डॉक्टर बहुत मुश्किल हालातों का सामना करते हुए लोगों की जान जुटाने में लगे हैं। ऐसे समय में इस तरह का बयान देने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तत्काल इस मामले में कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी को सोमवार को इस मामले में ज्ञापन देकर बाबा रामदेव के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से यदि उचित कदम नहीं उठाया जाता तो आईएमए आगे की रणनीति बनाने पर मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को भी लगता है कि बाबा रामदेव का बयान सही है तो फिर प्राइवेट डॉक्टरों को भी इलाज करने की क्या जरूरत है।

Adblock test (Why?)


योग गुरु बाबा रामदेव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, आईएमए की मांग-महामारी ऐक्ट में दर्ज हो केस - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...