
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 13 May 2021 09:50 AM IST
सार
अरब सागर में उठने वाले विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आंधी, तूफान, गरज समेत ओलावृष्टि और भारी बारिश होने का अनुमान है।बारिश का अनुमान - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
अरब सागर में चक्रवाती तूफान की संभावना
वहीं अरब सागर में उठने वाली हवाओं से अगले दो तीन दिन उत्तर-पश्चिम भारत में तेज आंधी-तूफान के साथ बौछारें भी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अरब सागर में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है, चक्रवाती तूफान बनने से उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तूफान और बारिश से तबाही मच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि अरब सागर में उठने वाले चक्रवाती तूफान एक साथ कई समस्याओं को खड़ा कर सकता है। हालांकि उन्होंने इसकी आशंका कम जताई है।
उत्तर पश्चिम भारत में दो दिन से बारिश जारी
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ दो दिनों से बारिश हो रही है। हिमालयी क्षेत्र में आने वाले बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में बारिश जारी है।वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है। लगातार दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है।
मौसम: आज दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार, उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में अगले दो दिन बनी रहेगी स्थिति - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More
No comments:
Post a Comment