Rechercher dans ce blog

Thursday, May 6, 2021

बदला मौसम : दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, तेज आंधी के साथ दिन में छाया अंधेरा - अमर उजाला - Amar Ujala

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 06 May 2021 04:41 PM IST

सार

तेज आंधी और बादल छा जाने से दिन में ही अंधेरा छा गया है। वाहन चालकों को अपने गाड़ी की लाइट जला कर जाना पड़ रहा है। 

गाड़ी की लाइट जलाकर जाते वाहन चालक। - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और हवा की रफ्तार भी तेज हो गई। दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बदलते मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तेज आंधी और बादल छा जाने से दिन में ही अंधेरा छा गया है। वाहन चालकों को अपने गाड़ी की लाइट जला कर जाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

वहीं तेज आंधी और बरिश के बाद गाजियाबाद के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। विद्युत बाधित होने से घर से काम करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से आसमान में बादल छाये हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना जताई थी। साथ ही कहा था कि दिल्लीवालों को गर्मी से बहुत जल्द राहत मिलने वाली है। 
 

विज्ञापन
आगे पढ़ें

विज्ञापन

Adblock test (Why?)


बदला मौसम : दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, तेज आंधी के साथ दिन में छाया अंधेरा - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...