Rechercher dans ce blog

Thursday, May 6, 2021

COVID-19 in India: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 4.12 लाख नए केस, 3980 लोगों की मौत - News18 हिंदी

Coronavirus outbreak in India Latest Update: देश में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर और भी ज्‍यादा खतरनाक होती जा रही है. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों (Corona Patient) की संख्‍या हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. पिछले 24 घंटे में नए मरीजों और मौत के आंकड़ों ने पुराने सभी रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त कर दिए हैं. बता दें कि पिछले एक दिन में देशभर में 4 लाख 12 हजार 262 पॉजिटिव केस (Positive Case) सामने आए हैं, जबकि 3,980 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. ये दूसरी बार है जब एक दिन में कोरोना के 4 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं. इससे पहले 30 अप्रैल को 4 लाख 2 हजार 14 मामले सामने आए थे. उस दिन 3525 मरीजों की मौत हुई थी. पिछले 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौत के बाद देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 2,30,168 से अधिक हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,10,77, 410 हो गए हैं. ये आंकड़े इस लिए भी डराने वाले हैं क्‍योंकि पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीजों की संख्या कल के मुकाबले कम हुई है. मंगलवार को 3.37 लाख मरीज ठीक हुए थे, वहीं आज 3.29 लाख मरीज ही ठीक हुए हैं.
कोरोना वायरस संक्रमण के राज्यवार आंकड़े
इसे भी पढ़ें :- कोरोना वैक्सीन के पेटेंट में छूट को लेकर भारत की पहल पर अमेरिका ने दिया WTO में समर्थन
Youtube Video
कोरोना महामारी से सबसे ज्‍यादा महाराष्‍ट्र प्रभावित दिख रहा है. पिछले 24 घंटे में महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमण के 57,640 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इसी दौरान राज्‍य में 920 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में राज्‍य में 57,006 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दी गई है. इसके बाद महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमण के कुल केस बढ़कर 48,80,542 हो गए हैं. साथ ही कुल मौतें 72,662 हो गई हैं. अब महाराष्‍ट्र में कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 6,41,596 हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें :- Oxygen Crisis in Delhi: दिल्‍ली हाईकोर्ट की अस्‍पतालों को हिदायत, ऑक्सीजन की कमी के बारे में झूठे चेतावनी संदेश न दें कर्नाटक में कोरोना से 346 लोगों की मौत कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 50,112 नए कोरोना केस सामने आए हैं. इसी दौरान राज्‍य में 346 लोगों की मौत हुई है. साथ ही 26,841 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दी गई है. राज्‍य में कुल कोरोना केस बढ़कर अब 17,41,046 हो गए हैं. वहीं कुल सक्रिय केस अब 4,87,288 हैं.
मुंबई में कोरोना के 3,879 नए कोरोना केस मिले महाराष्‍ट्र के मुंबई में 24 घंटे के दौरान 3,879 नए कोरोना केस आए. इस दौरान 77 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही 3686 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. शहर में अब 51,472 कोरोना के सक्रिय केस हैं. वहीं मौतों का आंकड़ा बढ़कर 13,547 हो गया है. शहर में तक कोरोना के कुल 6,65,299 केस सामने आए हैं.

Adblock test (Why?)


COVID-19 in India: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 4.12 लाख नए केस, 3980 लोगों की मौत - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...