
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 13 May 2021 05:25 PM IST
सार
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि जुलाई से इस वैक्सीन का उत्पादन भारत में भी शुरू हो जाएगा।रूसी टीका स्पुतनिक-वी - फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी देश में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी
इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बड़ी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार देश के 18 राज्यों में संक्रमण दर अब भी 20 फीसदी से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से एक लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 16 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।
देश में अब तक 83.26 फीसदी मामले ठीक हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार देश में अब तक 83.26 फीसदी मामले ठीक हुए हैं। देश में करीब 37.1 लाख सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 3 मई को रिकवरी रेट 81.3 फीसदी थी जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,62,727 मामले दर्ज़ किए गए हैं।
देश में 24 राज्यों में 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट: स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15 फीसदी पॉजिटिविटी रेट 8 राज्यों में है। 5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट चार राज्यों में है।
10 राज्यों में संक्रमण दर 25 फीसदी से ज्यादा है : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार 10 राज्यों में संक्रमण दर 25 फीसदी से भी ज्यादा है और 18 राज्यों में संक्रमण दर 20 फीसदी से ज्यादा है जो कि चिंताजनक है और इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
17 करोड़ से अधिक लोगों को लग चुका है टीका
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि टीकाकरण अभियान में तेजी आई है और इस दौरान 17 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लग चुका है।
राहत की खबर : अगले हफ्ते से मिलने लगेगी स्पुतनिक-वी वैक्सीन, जुलाई से देश में शुरू होगा उत्पादन - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More
No comments:
Post a Comment