
Coronavirus (Covid-19) India Lockdown News Live Updates: स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि देश में अब तक 83.26% मामले ठीक हुए हैं। देश में करीब 37.1 लाख सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।
Coronavirus India Live Updates: भारत में रोजाना लाखों की संख्या में संक्रमित पाय जा रहे हैं। (express file photo)Coronavirus India Live Updates: भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लेकिन इस बीच राहत की खबर है कि अगले सप्ताह से भारत में भी रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक मिलने लगेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि इस साल के अक्टूबर तक भारत में ही इसका उत्पादन भी होने लगेगा। बताते चलें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 16 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।
भारत में रोजाना यहां हजारों की संख्या में मौतें ही रही हैं, वहीं लाखों लोग रोज संक्रमित पाये जा रहे हैं। इसको देखते हुए महाराष्ट्र ने एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया है। अब 1 जून की सुबह 7 बजे तक पूरे राज्य में लॉकडाउन लागू रहेगा। हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाओं पर दी गई छूट पहले की तरह मिलती रहेगी। बिहार सरकार ने भी 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है।
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 4,120 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,58,317 हो गई, जबकि संक्रमण के3,62,727 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,37,03,665 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मामले बढ़कर 37,10,525 हो गए, जो संक्रमण के कुल मामलों का 15.65 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर सुधरकर 83.26 प्रतिशत हो गई है।
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक दी गई कोविड-19 टीके की खुराकों की कुल संख्या 17.70 करोड़ से अधिक हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 4,17,321 लाभार्थियों ने अपनी पहली खुराक ली। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के टीके लगवाने वाले इस श्रेणी के कुल लोगों की संख्या 34,66,895 हो गई। मंत्रालय ने कहा, “देश में दी गई कोविड-19 टीके की खुराकों की कुल संख्या 17,70,85,371 हो गई है।”
Coronavirus India Live Updates: देश के 12 राज्यों में कोरोना के एक लाख से अधिक एक्टिव केस - Jansatta
Read More
No comments:
Post a Comment