
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 May 2021 07:00 AM IST
सार
अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी मारा गया है।अनंतनाग एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
ख़बर सुनें
विस्तार
इससे पहले मुठभेड़ को लेकर आईजी कश्मीर ने बताया था कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन दहशतगर्दों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। बता दें कि जिले के कोकरनाग इलाके में आतंकी गतिविधि की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। घेरा सख्त होता देख छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई। फिलहाल मुठभेड़ चल रही है।
इससे पहले उपजिला की पतराडा पंचायत के जंगलों में लोगों ने रविवार देर शाम को कुछ संदिग्धों को देखा था। इस पर पुलिस और सेना ने तलाशी अभियान चलाया था। हालांकि दिनभर चले इस अभियान में सुरक्षाबलों को सफलता नहीं मिली।
पुलिस के अनुसार गांव पतराडा के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि पतराडा के जंगलों में रविवार देर शाम कुछ संदिग्ध व्यक्ति जंगल में घूमते दिखाई दिए थे। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और सेना को साथ लेकर सोमवार सुबह पतराडा के जंगलों के घेरकर तलाशी अभियान चलाया। दिन भर चले अभियान के बाद जब कुछ भी हाथ नहीं लगा तो अभियान रोक दिया गया।
यह भी पढ़ें- जुगाड़ भरोसे जम्मू: पिछले साल खरीदी गई मशीनरी बीमार है, तेजी से फैल रहे संक्रमण पर कैसे लगेगी लगाम!
Anantnag Encounter: अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी घिरे - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More
No comments:
Post a Comment