Rechercher dans ce blog

Tuesday, May 11, 2021

J&K: अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, लश्कर का 3 आतंकवादी ढेर - Hindustan

जम्मू और कश्मीर में अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके के वेलू में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। आईजीपी कश्मीर ने एएनआई को बताया है, "मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी फंसे हुए थे।" बाद में इन तीनों को मार गिराया गया।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल आतंकियों के सफाए में जुटे हैं। हाल में रविवार को एलओसी से सटे पूंछ में पुलिस और सेना ने मिलकर आतंकवादियों पर बड़ी कार्रवाई की थी। यहां बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किया गया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बड़े आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया।   पुंछ  में एक आतंकवादी ठिकाने से सुरक्षा बलों ने 19 हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। 

मारे गए थे हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकी

इससे पहले बीते माह जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिले के जीपोरा इलाके में तलाश और घेराबंदी अभियान चलाया था।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं और जवानों ने इसका जवाब दिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। 

Adblock test (Why?)


J&K: अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, लश्कर का 3 आतंकवादी ढेर - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...