Rechercher dans ce blog

Tuesday, May 25, 2021

टूलकिट केस: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी विवाद में कूदे, कहा- सत्य डरता नहीं - Hindustan

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी कोरोना टूलकिट को लेकर छिड़े विवाद में कूदे हैं। पहली बार राहुल गांधी ने इस मामले पर राय जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि सत्य डरता नहीं है। टूलकिट केस में सोमवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम की ओर से ट्विटर के दफ्तरों पर छापेमारी के अगले ही दिन राहुल गांधी ने यह ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने हैशटैग टूलकिट का इस्तेमाल करते हुए लिखा है- सत्य डरता नहीं। 

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की टीम ने कथित 'कोविड टूलकिट मामले की जांच के संबंध में ट्विटर इंडिया के दिल्ली और गुरुग्राम स्थित कार्यालयों पर सोमवार की शाम छापा मारा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ ने कथित 'कोविड-19 टूलकिट संबंधी शिकायत को लेकर ट्विटर को नोटिस भेजा और भाजपा नेता संबित पात्रा के ट्वीट को 'छेड़छाड़ किया हुआ बताने को लेकर माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट से स्पष्टीकरण मांगा था।

पिछले सप्ताह ट्विटर ने कथित 'टूलकिट' से संबंधित पात्रा के ट्वीट को ''छेड़छाड़ किया हुआ बताया था। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने एक टूलकिट बनाकर कोरोना वायरस के नए स्वरूप को ''भारतीय स्वरूप'' या ''मोदी स्वरूप'' बताया और देश तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि खराब करने का प्रयास किया।

हालांकि, कांग्रेस ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया था कि भाजपा उसे बदनाम करने के लिये फर्जी 'टूलकिट' का सहारा ले रही है। कांग्रेस ने भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ पुलिस में 'जालसाजी का मामला भी दर्ज कराया है। 

संबंधित खबरें

Adblock test (Why?)


टूलकिट केस: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी विवाद में कूदे, कहा- सत्य डरता नहीं - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...