
नेशनल डेस्क: योग गुरु रामदेव इन दिनाें एलोपैथिक दवाओं पर अपने उस हालिया बयान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हांलाकि उन्हाेंने अपने बयान को वापस ले लिया है, इसके बावजूद यह मामला थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। अब बाबा रामदेव का नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन की दोनों खुराक मिलने के बाद भी 10,000 से अधिक डॉक्टरों की मौत हो गई है।
“डॉक्टर तो टर टर टर करते रहते हैं
वैक्सीन की डबल डोज़ के बाद भी मर गए
जो खुद को न बचा पाए वो कैसे डॉक्टर हैं ?”ये ढोंगी रामदेव का कहना है😡
अगर आप ऐसे पाखंड, निर्लज्जता और संवेदनशून्यता के खिलाफ़ हैं तो मोदी सरकार से डंके की चोट पर कहें #ArrestRamdev
— Dr. Ragini Nayak (@NayakRagini) May 24, 2021
चिकित्सा का उड़ाया मजाक
योग गुरु के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह आधुनिक चिकित्सा का मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में सामने आए वीडियो में बाबा रामदेव के योग कर रहे हैं और अभ्यास कर रहे लोगों से बातचीत भी कर रहे हैं। वीडियो में रामदेव कहते हैं कि एक युवक ने कहा कि मुझे डॉक्टर बनना है...टर...टर...टर...टर...टर...टर बनना है...डॉक्टर...एक हजार डॉक्टर तो अभी कोरोना की डबल वैक्सीन लगाने के बाद मर गए...कितने...एक हजारए कल का समाचार है...अपने आप को नहीं बचा पाए वो कैसी डॉक्टरी।
डॉ रागिनी नायक ने जारी किया वीडियो
योग गुरू आगे कहते हैं कि "डॉक्टर बनना है तो स्वामी रामदेव जैसा बन जिसके पास कोई डिग्री नहीं है और सबका डॉक्टर है...विदाउट एनी डिग्री। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने इस वीडियो को ट्वीटर पर जारी करते हुए लिखा कि डॉक्टर तो टर टर टर करते रहते हैं वैक्सीन की डबल डोज़ के बाद भी मर गए जो खुद को न बचा पाए वो कैसे डॉक्टर हैं ?” ये रामदेव का कहना है।
डॉ. हर्षवर्धन ने किया था रामदेव के बयान का विरोध
इस वीडियो के वायरल होने से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रामदेव को कड़े शब्दों में एक पत्र लिखकर एलोपैथिक दवा पर अपने "दुर्भाग्यपूर्ण" बयानों को वापस लेने के लिए कहा था। रामदेव ने तब अपना बयान वापस ले लिया और पत्र का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि वह एलोपैथी विरोधी नहीं हैं।
महाराष्ट्र में कम हो रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में आए 22,122 नए मामले, 361 की मौत
NEXT STORYबाबा रामदेव का नया वीडियो वायरल, डॉक्टरों को टर...टर...कहते हुए बोले I Am Doctor - पंजाब केसरी
Read More
No comments:
Post a Comment