Rechercher dans ce blog

Tuesday, May 25, 2021

चक्रवात यास LIVE: ओडिशा के भद्रक जिले के तट से टकराया साइक्लोन, 120 kmph की रफ्तार से चल रही हवाएं; बंगाल म... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Imd Forecast Severe Cyclonic Storm Cyclone Yaas Live Updates Landfall Epicentre Eye Of Storm Odisha Dharma Port Bhadrak District Balasore West Bengal Digha 24 Parganas

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कोलकाता17 मिनट पहलेलेखक: बालासोर से सोमनाथ साहू और दिघा से जयती मजूमदार साहा की रिपोर्ट

यास तूफान ओडिशा के भद्रक जिले से टकराया है। यहां 120 किलोमीटर प्रति घंटे (kmph) की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने इसकी पुष्टि की है। IMD के मुताबिक सुबह 9 बजे से तूफान के लैंडफॉल होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। ओडिशा के चांदीपुर और बालासोर जिले के धमरा में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और दक्षिण 24 परगना में हवाएं चलने और बारिश होने का क्रम जारी है।

बेहद खतरनाक हो चुका यह तूफान दोपहर में ओडिशा के पारादीप और सागर आइलैंड के बीच से गुजरेगा। चक्रवात के कारण 6 राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा और बंगाल के साथ ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई तटीय इलाकों में मंगलवार से ही तेज बारिश के साथ आंधी जारी है।

DRDO की मिसाइल लॉन्चिंग साइट को खतरा
यास तूफान सुबह 6.45 बजे ओडिशा के धमरा से 40 किलोमीटर और बंगाल के दीघा से 90 किलोमीटर दूरी पर था। इससे ओडिशा के चांदीपुर और अब्दुल कलाम आइलैंड पर DRDO की मिसाइल लॉन्चिंग साइट को नुकसान पहुंचने की आशंका है। देश की सभी लंबी दूरी की मिसाइल्स को यहीं से लॉन्च किया जाता है।

ओडिशा के 6 जिले हाई रिस्क जोन घोषित
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आपदा राहत की टीमें तैनात हैं। एयरफोर्स और नेवी ने भी अपने कुछ हेलिकॉप्टर और नावें राहत कार्य के लिए रिजर्व रखी हैं। तूफान को लेकर ओडिशा के 6 जिले हाई रिस्क जोन घोषित किए गए हैं। इनमें बालासोर, भद्रक, केंद्रपारा, जगतसिंघपुर, मयूरभंज और केओनझार शामिल हैं।

165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं
मौसम विभाग के मुताबिक, तट से टकराने से पहले यास काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। इस दौरान 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और 2 मीटर से 4.5 मीटर तक लहरें उठ सकती हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा और हुगली में भी 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना के तटीय इलाकों में 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। हवाओं की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।

ओडिशा के बासुदेवपुर में 400 लोगों को शेल्टर होम भेजा
मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर तक यास चक्रवात भयंकर रूप धारण कर सकता है। पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी से निकला यह तूफान तेज रफ्तार के साथ उत्तर से उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। ओडिशा के बासुदेवपुर में करीब 400 लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है।

बंगाल के नादिया में चक्रवात से पहले ट्रेनों को पटरियों के साथ चेन से बांधा गया।

बंगाल के नादिया में चक्रवात से पहले ट्रेनों को पटरियों के साथ चेन से बांधा गया।

कोलकाता एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद रहेगा
अलर्ट के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह 8:30 बजे से शाम 7:45 बजे तक ऑपरेशन बंद रखने का फैसला किया गया है। साथ ही भारतीय रेलवे ने दक्षिण से कोलकाता के लिए 38 रूट पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों को 29 मई तक के लिए रद्द कर दिया है। वहीं, ईस्टर्न रेलवे ने भी मालदा-बालुरघाट पैसेंजर ट्रेन 26 और 27 मई के लिए रद्द कर दी है। तूफान की तेजी को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों को पटरियों के साथ लोहे की जंजीरों से बांधा जा रहा है, ताकि कोई दुर्घटना न हो सके।

कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में सेना ने 26 बचाव दलों को तैनात किया है।

कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में सेना ने 26 बचाव दलों को तैनात किया है।

बंगाल में समुद्र का जलस्तर बढ़ा
चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल के शंकरपुर-दिघा बीच पर समुद्र का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम में बदलाव के साथ भारी बारिश की आशंका है। कुछ जगहों पर बारिश शुरू हो चुकी है। कोलकाता में सेना के 9 बचाव दलों को तैनाती के लिए तैयार रखा गया है। इनके अलावा 17 दलों को पुरुलिया, झारग्राम, बीरभूम, बर्धमान, पश्चिम मिदनापुर, हावड़ा, हुगली, नादिया के साथ 24 परगना उत्तर और दक्षिण में तैनात किया गया है।

बंगाल में 11 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 11.2 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। तूफान के असर से हालिशहर में 40 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ है। इस दौरान 4-5 लोग घायल भी हुए। छुछुरा में भी करीब इतने ही घर क्षतिग्रस्त हुए, जबकि पंदुआ में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हुई। राज्य के गवर्नर जगदीप धनखड़ कोलकाता के अलीपुर स्थित मौसम विभाग के ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने चक्रवात से निपटने के लिए मौजूद साधनों का जायजा लिया।

बिहार में भारी बारिश का ऑरेंज और झारखंड में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार में अगले 2-3 दिन के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 27 और 28 मई को भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं, झारखंड में यास तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के दक्षिणी और केंद्रीय इलाकों में 2-3 दिन तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान चल सकते हैं। पूर्वी सिंघभूम और रांची जिलों में NDRF की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


चक्रवात यास LIVE: ओडिशा के भद्रक जिले के तट से टकराया साइक्लोन, 120 kmph की रफ्तार से चल रही हवाएं; बंगाल म... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...