Rechercher dans ce blog

Tuesday, May 25, 2021

Lunar Eclipse 2021: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण कई मायनों में है खास, जानें भारत में ग्रहण का समय और कहां-कहां देखा जा सकेगा - Hindustan

Chandra Grahan 2021: साल का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2021) आज बुद्ध पूर्णिमा (26 मई 2021) की दोपहर लगेगा। यह चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, अमेरिका, अटलांटिक, और प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार, दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 07 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत के पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। इसके अलावा यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी कुछ वक्त के लिए दिखेगा।

भारत में चंद्रोदय के बाद ग्रहण के आंशिक चरण की समाप्ति कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात यास के कारण ग्रहण दिखने की संभावना कम है।

 वैशाख पूर्णिमा आज, जानिए इस दिन चंद्रमा की पूजा के लाभ व चंद्रोदय का सही समय

साल के पहले चंद्र ग्रहण का आंशिक चरण-

चंद्र ग्रहण का आंशिक चरण भारत में दोपहर करीब 03 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर साम 06 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण की इस खगोलीय घटना को ब्लड मून भी कहा जाता है। क्योंकि इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल-नारंगी रंग का नजर आता है। आपको बता दें कि 21 जनवरी 2019 के बाद यह पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण है।

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है। जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है यानी सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं तो इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं। जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया में होता है तब पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है। जब चंद्रमा का केवल एक भाग पृथ्वी की छाया में आता है तो आंशिक चंद्र ग्रहण होता है।

भारत के किन शहरों में दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण-

अगरतला, कोलकाता, चेरापूंजी, कूचबिहार, इम्फाल, ईटानगर, गुवाहाटी, मालदा, कोहिमा, लुमडिंग, पुरी, सिलचर और दीघा में आंशिक चंद्र ग्रहण नजर आ सकता है।

Adblock test (Why?)


Lunar Eclipse 2021: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण कई मायनों में है खास, जानें भारत में ग्रहण का समय और कहां-कहां देखा जा सकेगा - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...