Rechercher dans ce blog

Wednesday, May 26, 2021

Yaas Cyclone Storm: प्रचंड हुआ चक्रवाती तूफान यास, सबकुछ तहस-नहस, भारी बारिश, सैंकड़ों पेड़ गिरे - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Cyclone Yaas LIVE प्रचंड चक्रवाती तूफान यास रात 2 बजे झारखंड में प्रवेश कर गया। इसके बाद राज्‍य में भारी बारिश हो रही है। तेज हवाओं के चलते सैंकड़ों पेड़ टूट गए हैं। कई झोपड़‍ियां और कच्‍चे मकान तहस-नहस हो गए हैं। राजधानी रांची के अलावा राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, बोकारो, खूंटी और रामगढ़ आदि जिले भी तूफान की चपेट में आ गए हैं। यहां लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी जारी की गई है। सरकार ने हाई अलर्ट घोषित किया है। यहां देखें पल-पल के अपडेट...

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार चक्रवाती तूफान यास 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झारखंड और ओडिशा के समीपवर्ती इलाके से टकाराया। इस दौरान तीन घंटों तक तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया।

पुलिस ने जर्जर कच्चा मकान में रह रहे परिवार को शेल्टर कैंप में पहुंचाया

सिमडेगा पुलिस ने चक्रवाती तूफान यास की भयावहता को देखते हुए ओड़गा ओपी अंतर्गत ओड़गा बाजार टांड़ में जर्जर हालत में खपरैल कच्चा मकान में रह रहे एक परिवार के चार सदस्यों को सुरक्षा के ख्याल से शेल्टर कैंप में पहुंचाया। शेल्टर कैंप ओड़गा स्थित उच्च विद्यालय परिसर में बनाया गया है। यहां उन्हें भोजन सहित सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

खराब मौसम होने के कारण 23,110 लोगों का ही हुआ टीकाकरण

राज्य में खराब मौसम होने के कारण बुधवार को 23,110 लोगों का ही टीकाकरण को हो सका। इनमें 20,821 लोगों को पहली तथा 2,289 को दूसरी डोज का टीका लगा। पूर्वी सिंहभूम तथा सिमडेगा में बुधवार को टीकाकरण नहीं हो सका, जबकि सरायकेला खरसावां में महज 21 फ्रंटलाइन वर्कर्स का ही टीका हुआ। बुधवार को 57 हेल्थ केयर वर्कर्स, 724 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 16,628 युवाओं तथा 45 से अधिक आयु के 3,412 नागरिकों काे पहली डोज का टीका लगा। वहीं, 43 हेल्थ केयर वर्कर्स, 222 फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के 2,024 नागरिकों को दूसरी डोज का भी टीका लगा।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


Yaas Cyclone Storm: प्रचंड हुआ चक्रवाती तूफान यास, सबकुछ तहस-नहस, भारी बारिश, सैंकड़ों पेड़ गिरे - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...