Rechercher dans ce blog

Monday, June 7, 2021

नॉर्थ ईस्ट पहुंचा मानसून: बंगाल में तूफानी बारिश से 26 की मौत, 15 जून तक मानसून के मुंबई और मध्य भारत पहुंच... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Monsoon Date 2021, Forecast Latest Update, Southwest Monsoon, Southwest Monsoon Kerala, Assam Manipur Meghalay IMD Latest News Update

नई दिल्ली7 घंटे पहले

हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने से सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है।

केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण भारत को क्रॉस करने के बाद मानसून नॉर्थ ईस्ट (उत्तर पूर्व) पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 10 जून को असम, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश हो सकती है। अरब सागर में भी मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके 15 जून तक मुंबई और मध्य भारत में भी सक्रिय होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है।

पश्चिम बंगाल में बारिश और तूफान से अब तक 26 लोगों की मौत हो गई। हुगली में 11, मुर्शिदाबाद में 9 और बांकुरा में 2 लोगों की मौत हुई। ईस्ट और वेस्ट मिदनापुर में 1-1 की जान गई। बंगाल में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सोमवार को मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हुई। हिमाचल में कई जगह ओले भी गिरे।

कहां भारी बारिश के आसार

  • 7 जून- नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा
  • 8 जून- आंध्र प्रदेश, ओडिशा
  • 9 जून- असम, मेघालय, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम
  • 10 जून- पश्चिम बंगाल में गंगा के नजदीकी इलाके

महाराष्ट्र के 30% हिस्से में मानसून की दस्तक
मौसम विभाग के मुताबिक, रायगढ़ और पुणे समेत महाराष्ट्र के करीब 30% हिस्से में मानसून ने रविवार को ही दस्तक दे दी है। शनिवार रात ही इन जिलों में बारिश भी हो रही है। अब मानसून 15 जून तक मुंबई और मध्य भारत में भी सक्रिय हो जाएगा। मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में 20 जून के बाद मानसून पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।

मध्यप्रदेश: भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में बारिश
भोपाल, इंदौर सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में रविवार को हल्की बारिश हुई। इंदौर का तापमान 35.4 डिग्री रहा, जो औसत से 4 डिग्री कम है। यहां शाम के समय कई इलाकों में बारिश हुई। मई से लेकर अब तक इंदौर में 2 इंच बारिश हो चुकी है।

झारखंड: जून में 12% कम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में जून में में अभी तक औसत से 12% कम बारिश दर्ज की गई है। इस बार राज्य में 15 जून तक मानसून आने संभावना जताई जा रही है। फिलहाल मानसून अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के साथ बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा है। यही कारण है कि राज्य में उमस काफी बढ़ी हुई है।

हिमाचल प्रदेश: कई इलाकों में ओले गिरे
राज्य में रविवार को बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई। इसके बाद मौसम काफी ठंडा हो गया। अपर शिमला के कुछ स्थानों पर ओले गिरने से सेब की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। राज्य में 11 जून से प्री-मानसून और 25 जून से मॉनसून आने की संभावना है। अब तक देहरा गोपीपुर में सबसे ज्यादा 34, घुमारवीं में 11, मैहरे व डल्हौजी में 6-6, और शिमला में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

दो एजेंसियों ने किए थे अलग-अलग दावे
IMD के मुातबिक उत्तरपूर्वी और पूर्वी भारत में दक्षिणी हवाओं के कारण चक्रवाती क्षेत्र बन रहा है। इससे पहले मौसम विभाग ने मानसून के महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में समय से पहले पहुंचने का अलर्ट जारी किया था। मानसून पर दो एजेंसियों ने अलग-अलग दावे किए थे। निजी एजेंसी स्काई मेट ने कहा था कि मानसून 31 मई को केरल पहुंचा था, जबकि मौसम विभाग यानी IMD के मुताबिक मानसून 3 जून को केरल के तट पर पहुंचा।

11 जून को मुंबई और 27 जून को दिल्ली पहुंच सकता है मानसून
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में दक्षिण अरब सागर और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल के बाकी हिस्सों, लक्षद्वीप, तमिलनाडु के कुछ भागों, पुडुचेरी, तटीय एवं कर्नाटक के अंदरूनी दक्षिणी हिस्सों, रायलसीमा और दक्षिण एवं मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ेगा। आमतौर पर मुंबई में मानसून आने की सामान्य तारीख 11 जून, दिल्ली में 27 जून, चंडीगढ़ में 28 जून तथा बाड़मेर में 5 जुलाई है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


नॉर्थ ईस्ट पहुंचा मानसून: बंगाल में तूफानी बारिश से 26 की मौत, 15 जून तक मानसून के मुंबई और मध्य भारत पहुंच... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...