Rechercher dans ce blog

Sunday, June 13, 2021

मानसून की डराने वाली तस्वीर: मुंबई में सड़क किनारे खड़ी कार 40 फीट गहरे गड्ढे में समाई, यहां 100 साल पुराने क... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Mumbai
  • The Car Parked On The Roadside In Mumbai Got Into A 40 Feet Deep Ditch, Even After Several Hours, The Work Of Evacuating Is Going On

मुंबई7 घंटे पहले

मुंबई में जारी बरसात के बीच घाटकोपर इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक कार जमीन के अंदर समा गई। यह कार जहां पार्क की गई थी, वह हिस्सा टूट कर जमीन में धंस गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कार धीरे-धीरे जमीन में समाते नजर आ रही है। इसकी खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट और BMC के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कार धंसने वाली जगह पानी भरा होने के कारण उसे बाहर निकालने में दिक्कत आई।

ट्रैफिक डिपार्टमेंट के मुताबिक, यह कार घाटकोपर इलाके में रहने वाले डॉ. पी दोषी की है। उन्होंने बताया कि घटना रविवार सुबह 8.30 बजे की है। कंपाउंड में काम करने वाले एक लड़के ने बताया कि उनकी कार कुछ तिरछी हो गई है। हम बालकनी में पहुंचे। हमारी आंखों के सामने पूरी कार गड्‌ढे में समा गई। इसे देर रात बाहर निकाला जा सका।

100 साल पुराने कुएं पर पार्क थी कार
डॉ. दोषी ने बताया कि इलेक्ट्रिक पंप के सहारे पानी निकाला गया। BMC का पंप भी बुलाया। क्रेन के जरिए कार को बाहर निकाला गया। डॉ. दोषी के मुताबिक, जहां यह कार धंसी है, वहां पहले एक कुआं था। इसे तकरीबन 100 से ज्यादा साल पुराना बताया जा रहा है। बाद में उसे ढक कर स्लैब डाल दिया गया था। इसके बावजूद यह हादसा हो गया।

वहीं, BMC का कहना है कि ग्रेटर मुंबई नगर निगम की टीम मौके पर कार को निकालने भेजी गई। देर रात तक कार को बाहर निकाल लिया गया।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


मानसून की डराने वाली तस्वीर: मुंबई में सड़क किनारे खड़ी कार 40 फीट गहरे गड्ढे में समाई, यहां 100 साल पुराने क... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...