Rechercher dans ce blog

Sunday, June 13, 2021

Weather Updates: जानिए यूपी, बिहार और दिल्ली समेत आपके राज्य में कब होगी बारिश, मानसून का दिख रहा असर - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, एजेंसियां। दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून के चलते तेज बारिश हो रही है। महाराष्ट्र और गोवा में भी मानसून पूरी तरह से आ चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अब देश की राजधानी दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों में मानसून पहुंचने की सबसे अधिक संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि रविवार तक मानसून ने पूरे ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और हरियाणा के कुछ हिस्सों, चंडीगढ़ और उत्तरी पंजाब को कवर कर लिया है, जो देश के लगभग 80 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र को कवर करता है। अब अगला नंबर दिल्ली और एनसीआर का है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मानसून के पहुंचने से उत्तर भारत को भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र को छोड़कर अगले दो तीन दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून के पूरे उत्तर भारत में सक्रिय होने की उम्मीद है।

वहीं, आज उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मॉनसून के आने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार में भी रुक-रुककर बारिश शुरू हो गई है। 

पंजाब और हरियाणा के इन हिस्सों में हुई झमाझम बारिश

रविवार सुबह पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम कार्यालय ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 20.6 मिमी बारिश हुई। मोहाली और पंचकूला में समान रूप से भारी बारिश हुई। पंजाब के बठिंडा जिले में 49.4 मिमी, फरीदकोट में 24.4 मिमी, होशियारपुर में 23 मिमी, आदमपुर में 17.2 मिमी, मुक्तसर में 51 मिमी, बलाचौर में 19.1 मिमी, राजपुरा में 57.6 मिमी, लुधियाना में 15 मिमी और जालंधर में 10 मिमी बारिश हुई

इसी तरह, हरियाणा के कई जिलों में भी बारिश हुई। ये स्थान थे- नरवाना 32 मिमी बारिश, फतेहाबाद में  52 मिमी, अंबाला 28.6 मिमी, हांसी 20 मिमी, झज्जर 19 मिमी, नारनौल 16 मिमी और रोहतक 14.8 मिमी। सिरसा में सबसे अधिक 101.4 मिमी बारिश हुई, जबकि डबवाली में 62 मिमी बारिश हुई है।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


Weather Updates: जानिए यूपी, बिहार और दिल्ली समेत आपके राज्य में कब होगी बारिश, मानसून का दिख रहा असर - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...