Rechercher dans ce blog

Saturday, June 12, 2021

ब्लैक फंगस की दवा पर टैक्स नहीं लगेगा, वैक्सीन पर 5 फीसदी जीएसटीः निर्मला सीतारमण - News18 हिंदी

निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने जीएसटी काउंसिल में लिए गए फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन पर जीएसटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

  • Share this:

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल (GST Council) की 44वीं बैठक के बाद कोरोना वैक्सीन पर 5 फीसदी जीएसटी दर (GST Rate) को ही बरकरार रखने का फैसला किया गया. बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने ब्लैक फंगस की दवा को टैक्स फ्री करने को मंजूरी दी है.

इसके अलावा जीएसटी काउंसिल ने रेमडेसिविर दवा पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है. ऑक्सीमीटर, मेडिकल ग्रेड की ऑक्सीजन और वेंटिलेटर पर भी जीएसटी की दर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- नौकरीपेशा के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! जुलाई में आपके PF खाते में आएंगे इतने अधिक पैसे, जानें डिटेल

75 फीसदी वैक्सीन फ्री में उपलब्ध कराई जा रही
सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार 75 फीसदी वैक्सीन खरीद रही है और उस पर जीएसटी भी भर रही है. लोगों को सरकारी अस्पतालों में जो ये 75 फीसदी वैक्सीन फ्री में उपलब्ध कराई जा रही है, जनता पर उसका कोई असर नहीं होगा.

सीतारमण ने कहा कि इलेक्ट्रिक फर्नेसेज और टेंपरेचर चेकिंग इक्विपमेंट पर जीएसटी घटाकर 5 फीसदी और एंबुलेंस पर 12 फीसदी कर दी गई है. ये दरें सितंबर तक वैलिड होंगी. मंत्रियों के समूह (GOM) ने इनमें अगस्त तक कटौती की सिफारिश की थी.

ये भी पढ़ें- सोने की कीमत में भारी गिरावट! अभी लगाएं गोल्ड में पैसे, 4-5 महीने में ही हो जाएंगे मालामाल, जानिए वजह

बता दें कि 28 मई को हुई पिछली बैठक में पीपीई किट, मास्क और टीके सहित कोविड संबंधी आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स राहत देने के लिए मंत्रियों के एक समूह (Group of Ministers) के गठन का फैसला किया गया था. गौरतलब है कि जीओएम ने सात जून को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी.

Adblock test (Why?)


ब्लैक फंगस की दवा पर टैक्स नहीं लगेगा, वैक्सीन पर 5 फीसदी जीएसटीः निर्मला सीतारमण - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...