Rechercher dans ce blog

Saturday, June 12, 2021

डोमिनिका की कोर्ट से चौकसी को जमानत नहीं: CBI की दलील- वह भारतीय कानूनों से बचने की कोशिश कर रहा, कोर्ट ने ... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • International
  • Mehul Choksi Has Been Denied Bail By The High Court In Dominica On The Grounds That He Is A Flight Risk

नई दिल्ली44 मिनट पहले

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का आरोपी और भगोड़े हीरा करोबारी मेहुल चौकसी को डोमिनिका की हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने शुक्रवार को उसे जमानत देने से इनकार का दिया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, हाईकोर्ट ने चौकसी के भागने का खतरा होने की वजह से जमानत देने से इनकार कर दिया है।

चौकसी बेहद शातिर आदमी: CBI
इससे पहले सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (CBI) ने डोमिनिका की कोर्ट में एफिडेविट दाखिल किया। सीबीआई ने कोर्ट से कहा है कि मेहुल चौकसी बहुत ही शातिर व्यक्ति है। उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर बैंक से गलत तरीके से लोन हासिल किया। जांच के दौरान सीबीआई ने उसे कई बार गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन वह देश में नहीं था।

भारत में चौकसी ने नियुक्त किया वकील
सीबीआई ने कहा है कि चौकसी को उसके ऊपर की जा रही कार्रवाई के बारे में अच्छी तरह से पता था। उसने भारत में अपनी पैरवी के लिए वकील की नियुक्ति कर रखी है। चौकसी के एक वकील ने कुछ दिनों पहले भारतीय मीडिया को इंटरव्यू देकर उसका बचाव करने की कोशिश की थी।

सीबीआई ने कहा कि चौकसी ने भारत में चल रही कार्रवाई की बात डोमिनिका की कोर्ट से छिपाई है और कोर्ट से कहा है कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चल रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

भारत ने 3 साल पहले जारी किया वारंट
मेहुल चौकसी एक अंतर्राष्ट्रीय भगोड़ा है और वह लगातार भारत के कानून से बचने की कोशिश कर रहा है। यदि उसे जमानत दे दी जाती है तो वह इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस का भी उल्लंघन कर सकता है। भारत में चौकसी के खिलाफ 17 अप्रैल 2018 को गैरजमानती वारंट जारी किया गया था, लेकिन वह पहले ही भारत से भाग गया। इसलिए उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई।

चौकसी के वकील की दलील- उस पर लगी धाराएं गैरजमानती
इससे पहले चौकसी के वकीलों ने कोर्ट में तर्क दिया कि एक कैरिकॉम नागरिक के तौर पर मेहुल जमानत का हकदार है, क्योंकि उस पर लगाए गए आरोप जमानती धाराओं के तहत आते हैं। वकीलों ने यह भी तर्क दिया कि चौकसी की सेहत ठीक नहीं है। ऐसे में जमानत राशि लेकर उसे बेल दी जानी चाहिए।

चौकसी ने हाईकोर्ट में लगाई थी याचिका
​​​​​​​इससे पहले की सुनवाई में डोमिनिका हाईकोर्ट ने चौकसी की जमानत याचिका पर सुनवाई 11 जून तक के लिए टाल दी दी थी। मजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद चौकसी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

चौकसी की पत्नी बोली- मेरे पति को बदनाम किया जा रहा
इससे पहले मेहुल की कथित गर्लफ्रेंड बारबरा जेबरिका के आरोपों का मेहुल की पत्नी प्रीति ने खंडन किया था। जेबरिका ने कुछ दिन पहले मीडिया से बातचीत में मेहुल पर फर्जी आइडेंटिटी बताने और किडनैपिंग की झूठी थ्योरी रचने जैसे आरोप लगाए थे। इस पर गुरुवार को प्रीति ने जवाब दिए। प्रीति का कहना है कि उनके पति को बदनाम किया जा रहा है।

ये है पूरा मामला?
मेहुल चौकसी एंटीगुआ-बारबुडा में रह रहा था। लेकिन 23 मई को वह अचानक लापता हो गया और दो दिन बाद डोमिनिका में पकड़ा गया था। चौकसी का दावा है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड बारबरा जेबरिका के साथ था। उसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया। किडनैपर्स ने उसे पीटा भी, लेकिन इस पूरी घटना के दौरान जेबरिका ने उसकी कोई मदद नहीं की। इससे साफ पता चलता है कि वह अपहरण की साजिश में शामिल थी।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


डोमिनिका की कोर्ट से चौकसी को जमानत नहीं: CBI की दलील- वह भारतीय कानूनों से बचने की कोशिश कर रहा, कोर्ट ने ... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...