
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 16 Jun 2021 03:24 AM IST
सार
पश्चिमी कम दबाव क्षेत्र के कारण हवाओं को दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचने में समय लग सकता है। उधर, अगले 24 घंटे में एनसीआर में बारिश की संभावना बनी हुई है।आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
प्रादेशिक मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, मध्य-अकांक्ष की पश्चिमी हवाओं के प्रतिकूल प्रभाव के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून के आगे बढ़ने में समय लग रहा है। विभाग इसकी लगातार निगरानी कर रहा है। अनुमान है कि अभी इसके दिल्ली-एनसीआर पहुंचने में 7 से 10 दिन तक का समय लग सकता है।
उधर, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार का दिन उमस व गर्मी से भरा रहा। शाम को मौसम ने करवट ली और तेज हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई।
मौसम विभाग ने एक दिन पहले लगातार तीन दिन झमाझम बारिश की संभावना बताते हुए 15 जून तक मानसून के आगमन की संभावना जताई थी। मौसम विभाग का अनुमान था कि इस बार मानसून तय समय 27 जून से 12 दिन पहले दस्तक देगा।
औसत श्रेणी में रही हवा
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मंगलवार को औसत श्रेणी में दर्ज हुई। केवल नोएडा और गुरुग्राम की वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 113 व फरीदाबाद का 105 रहा। एक्यूआई गाजियाबाद में 141, ग्रेटर नोएडा में 164, गुरुग्राम में 84 व नोएडा में 97 दर्ज किया गया। सफर इंडिया के मुताबिक, अगले 24 घंटे तेज गति से हवाएं चलेंगी और हवा की गुणवत्ता औसत से संतोषजनक श्रेणी में रहेगी।
अधिकतम-न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 38.7 व न्यूनतम भी सामान्य से एक कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 81 व न्यूनतम 44 फीसदी रहा।
गर्मी से अभी राहत नहीं: मानसून के लिए अभी एक सप्ताह और इंतजार - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More
No comments:
Post a Comment