
पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ गलवान घाटी में हुए संघर्ष में वीरगति को प्राप्त भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय सेना ने मंगलवार को एक वीडियो गीत जारी किया। पांच मिनट के वीडियो में बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों पर तैनात भारत के वीर सैनिकों की 24 घंटे पहरेदारी, उनके प्रशिक्षण और किसी भी खतरे से निपटने के लिए उनकी अभियानगत तैयारियों की झलक दिखाई गई है।
गलवान घाटी में हुए संघर्ष को मंगलवार को एक साल पूरा हो गया। मशहूर गायक हरिहरन द्वारा गाए गए गीत गलवान के वीर... में प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में गलवान घाटी की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सैनिकों के शौर्य और साहस को रेखांकित किया गया है। सेना ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्र की स्मृतियों में सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान हमेशा बना रहेगा।
“ मुझे तोड़ लेना वनमाली!
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) June 15, 2021
उस पथ पर देना तुम फेंक,
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने
जिस पथ जावें वीर अनेक ”#IndianArmy#StrongAndCapable pic.twitter.com/EUvxvBNH5W
गलवान घाटी में शहीद हुए कर्नल बाबू की प्रतिमा का अनावरण
तेलंगाना के मंत्री के टी रामाराव ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में पिछले साल चीनी सेना के हमले में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू की एक कांस्य की प्रतिमा का मंगलवार को यहां अनावरण किया। कर्नल बाबू राज्य की राजधानी हैदराबाद से लगभग 140 किलोमीटर दूर स्थित सूर्यापेट के निवासी थे। गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ पिछले साल 15 जून को भीषण झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, जिनमें से कर्नल बाबू भी एक थे। वह 16 बिहार रेजीमेंट के कमान अधिकारी थे।
गलवान के वीरों को देश ने किया याद
पूर्वी लद्दाख में एक साल पहले चीनी आक्रमकता का सामना करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले अपने सैन्य कर्मियों को भारत ने मंगलवार को याद किया और इस अवसर पर गलवान के जांबाजों को श्रद्धांजलि दी गई। थल सेना ने कहा, ''उनकी वीरता राष्ट्र की स्मृति में ''सदैव अंकित रहेगी। सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने घातक झड़पों की पहली बरसी पर 20 सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने में बल का नेतृत्व किया। इन झड़पों ने क्षेत्र में राजनीतिक एवं सैन्य परिदृश्य को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है।'' 'फायर एंड फ्यूरी कोर के कार्यवाहक जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल आकाश कौशिक ने प्रतिष्ठित लेह युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण करके शहीद सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की सुरक्षा की जिम्मेदारी 14 कोर की है।
संबंधित खबरें
गलवान के वीरों की याद में सेना ने जारी किया VIDEO, नम हो जाएंगी आपकी आंखें - Hindustan
Read More
No comments:
Post a Comment