Rechercher dans ce blog

Thursday, June 10, 2021

Bihar में अगले 48 घंटे में दस्तक देगा Monsoon, बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट - Zee News Hindi

पटना: बिहार में मॉनसून की दस्तक से पहले ही मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात (Thunderstroke) को लेकर चेतावनी जारी की है. बता दें कि बिहार में प्री मॉनसून की बारिश शुरू हो गई है. इस बीच मौसम विभाग ने चंपारण समेत पूरे उत्तर बिहार में भारी बारिश के अलावा बेतिया में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है.

अगले 48 घंटे में बिहार में हो सकती है मानसून की दस्तक 

बिहार में मॉनसून (Monsoon in Bihar) के अगले 48 घंटे में दस्तक देने की संभावना है. बताया जा रहा है कि यह पूर्णिया की ओर से राज्‍य में प्रवेश कर सकता है और अगले 48 घंटे तक उत्‍तर बिहार में भारी बारिश हो सकती है.

बारिश-वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से बिहार में बारिश और वज्रपात को लेकर अगले 48 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में अगले 48 घंटे में कुछ जिलों में भारी की संभावना है. इसके अलावा लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

बिहार-बंगाल की सीमा तक पहुंचा मॉनसून

दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून (Monsoon) फिलहाल बिहार और बंगाल की सीमा के बागडोगरा तक पहुंच चुका है. अभी बिहार की सीमा से सबसे निकटवर्ती मॉनसून करंट 160 से 165 किमी दूर है और यह अपने स्वाभाविक गति से तेज बिहार की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मॉनसून की एंट्री पूर्णिया के रास्ते होगी और इसके 11 जून की शाम से लेकर 12 जून की शाम तक बिहार में प्रवेश के आसार हैं.

समय से पहले बिहार पहुंच रहा मॉनसून

अगर बिहार में मॉनसून की एंट्री 11 या 12 जून को होती है तो पिछले 5-6 सालों में यह पहला मौका होगा जब यह समय से पहले पहुंचा हो. बिहार में साल 2015 में मॉनसून की एंट्री 22 जून को, 2016 में 17 जून को, 2017 में 16 जून को, 2018 में 25 जून को, 2019 में 22 जून और साल 2020 में 13 जून को हुई थी.

लाइव टीवी

Adblock test (Why?)


Bihar में अगले 48 घंटे में दस्तक देगा Monsoon, बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट - Zee News Hindi
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...