
नई दिल्ली, एजेंसियां। दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी संग मुलाकात की। वहीं, अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच प्रधानमंत्री आवास पर बैठक चल रही है। सूत्रों के मुताबिक इन शीर्ष नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति व मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चा हो रही है । उत्तर प्रदेश के मौजूदा घटनाक्रम को लेकर ये बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Delhi | A meeting is underway between Union Home Minister Amit Shah, BJP national president JP Nadda and PM Narendra Modi at the Prime Minister's residence.
(File photos) pic.twitter.com/nSl2bXmgS8
— ANI (@ANI) June 11, 2021
वहीं, आज इसके पहले प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकातों का दौर चला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने के साथ पीएम मोदी की बैठक करीब 80 मिनट तक चली। अब पार्टी के शीर्ष नेताओं संग हो रही बैठक के बारे में भाजपा नेताओं या पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी, लेकिन यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में जितिन प्रसाद और एके शर्मा सहित कुछ अन्य नेताओं को उत्तर प्रदेश सरकार में शामिल किए जाने को लेकर चर्चा हो सकती है।
गुरुवार को शाह से की मुलाकात
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच करीब 90 मिनट तक मुलाकात हुई। शाह से मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट हेतु अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए गृह मंत्री का हार्दिक आभार।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
अमित शाह, जेपी नड्डा और पीएम मोदी के बीच प्रधानमंत्री आवास पर हो रही बैठक, यूपी की राजनीति पर अटकलें तेज - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More
No comments:
Post a Comment