Rechercher dans ce blog

Friday, June 11, 2021

पश्चिम बंगाल: BJP सांसद जयंत कुमार रॉय हमले में हुए घायल, बोले- TMC के गुंडों ने किया अटैक - Hindustan

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जयतं कुमार रॉय पर लाठी-डंडे से हमला हुआ है। जलपाईगुड़ी से सांसद जयंत कुमार रॉय ने न्यूज एजेंसी 'ANI' से बातचीत में कहा कि 'आज (शुक्रवार), की शाम लगभग 5 बजे मुझपर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया। उन लोगों ने मुझपर लाठी-डंडे से मेरे सिर और हाथ पर हमला किया। कुछ लोग मेरे साथ मौजूद थे उनपर भी हमला किया गय। पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है।' घायल भाजपा सांसद को इलाज के लिए नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के चिकित्सक एएन सरकार ने मीडिया को जानकारी दी है कि उनके सिर पर हमला किया गया है। उनके पेट में भी चोट लगी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

बताया जा रहा है कि बीजेपी सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय पश्चिम बंगाल  चुनाव के बाद हुई हिंसा के कारण बेघर हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों से मिले के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उनपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो बीजेपी कार्यकर्ता भी घायल हो गए हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार कल्याणी ने बीजेपी सांसद पर तृणमूल के हमले के सभी आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि यह बीजेपी की गुटबाजी का नतीजा है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसद पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वो राजनीतिक हिंसा के बाद घर छोड़कर भागे बीजेपी कार्यकर्ताओं को घर वापस जाने के लिए कहने गए थे। उन्होंने वहां पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के एक राहत शिविर का भी दौरा किया। इसी दौरान राजगंज में लाठी-डंडा लेकर पहुंचे कुछ लोगों ने उनपर अचानक हमला कर दिया। इस हमले के बाद वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Adblock test (Why?)


पश्चिम बंगाल: BJP सांसद जयंत कुमार रॉय हमले में हुए घायल, बोले- TMC के गुंडों ने किया अटैक - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...