Rechercher dans ce blog

Friday, June 11, 2021

Monsoon Latest Update: एमपी, गुजरात सहित इन राज्यों में समय से पहले पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में अलर्ट जारी - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, एजेंसी। मानसून मध्य प्रदेश और गुजरात पहुंच गया है। मध्य प्रदेश में मानसून अनुमान से 7 दिन पहले पहुंच गया है। बंगाल की खाड़ी में उत्तर पश्चिम की तरफ कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे ओडिशा और गंगा से लगे पश्चिम बंगाल के इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, मराठवाड़ा और विदर्भ, तमिलनाडु, रायलसीमा, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक व दक्षिण गुजरात में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दो दिनों में बंगाल-झारखंड के सभी इलाकों तक पहुंच जाएगा मानसून

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में यह बंगाल और झारखंड के सभी इलाकों तक पहुंच जाएगा। IMD के अनुसार, मानसून दक्षिण गुजरात के कुछ और इलाकों, महाराष्ट्र के बचे हुए इलाकों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और दक्षिण गुजरात भी पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के गुजरात के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाकी बचे इलाकों, पूरे बंगाल और झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटे में पहुंचने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

मप्र में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून अपने सामान्य समय से 7 दिन पहले ही मध्यप्रदेश में पहुंच गया। जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग, भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पी. के. साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है।

भारी बारिश से मुंबई बेहाल

पहली बारिश में ही मुंबई बेहाल हो गई। भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया और ट्रेनों के पहिए भी थम गए। इस बीच मुंबई में हाई टाइड को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

देश भर में सामान्य रहेगा मानसून

मौसम विज्ञान ने कहा है कि पूरे देश में इस साल जून से सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून की मौसमी बारिश सामान्य रहने की संभावना है। देश भर में कुल मिलाकर इन चार महीनों की अवधि में पश्चिम मानसून मौसमी बारिश के सामान्य रहने की बहुत संभावना है।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


Monsoon Latest Update: एमपी, गुजरात सहित इन राज्यों में समय से पहले पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में अलर्ट जारी - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...