Rechercher dans ce blog

Monday, July 5, 2021

कोरोना देश में: बीते दिन 34026 केस आए, 51827 मरीज ठीक हुए और 552 की मौत; नए संक्रमितों का आंकड़ा 111 दिनों म... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्लीएक घंटा पहले

देश में सोमवार को कोरोना के 34,026 मामले सामने आए। इस दौरान 51,827 लोगों ने कोरोना को मात दी और 552 लोगों की संक्रमण की वजह से जान भी गई। बीते दिन आया कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 111 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 16 मार्च को कोरोना के 28,869 मरीज मिले थे।

वहीं, रोजाना होने वाली मौतों में भी कमी रिकॉर्ड की जा रही है। बीते दिन संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा पिछले 3 महीने में सबसे कम है। इससे पहले 3 अप्रैल को 514 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई थी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 34,026
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 51,827
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 552
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.06 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.97 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.03 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.58 लाख

9 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 9 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियाें के साथ छूट भी है। इनमें कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां सोमवार को 6,740 लोग संक्रमित पाए गए। 13,027 लोग ठीक हुए और 106 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.04 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.61 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.23 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़
राज्य में सोमवार को 319 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 443 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक 9.96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,457 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,220 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां सोमवार को 118 लोग संक्रमित पाए गए। 195 लोग ठीक हुए और 6 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.81 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,646 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2,181 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. गुजरात
राज्य में सोमवार को 62 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 194 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,071 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,333 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां सोमवार को 55 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 140 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,941 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,092 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. दिल्ली
दिल्ली में सोमवार को 54 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 132 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.08 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,997 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 912 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां सोमवार को 32 नए मामले सामने आए। 39 लोग ठीक हुए और 6 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,015 लोगों की मौत हो गई। 466 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


कोरोना देश में: बीते दिन 34026 केस आए, 51827 मरीज ठीक हुए और 552 की मौत; नए संक्रमितों का आंकड़ा 111 दिनों म... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...