Rechercher dans ce blog

Thursday, September 2, 2021

दस देशों से भारत आने वालों के लिए नए नियम, दिखाने होंगे RTPCR टेस्ट के नेगेटिव रिपोर्ट - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ( Ministry of Health and Family Welfare) ने गुरुवार को अतिरिक्त देशों से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। मंत्रालय ने कोरोना वायरस के नए म्यूटेशन का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। अब 10 देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।पहले यह नियम केवल ब्रिटेन, यूरोप और मिडिल ईस्ट के लिए था। अब इस लिस्ट में सात और देशों के नाम शामिल किए गए हैं। ये देश हैं- दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मारिशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्‍वे।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश के राज्यों व केंद्रशासित प्रदेश के मुख्य सचिवों को अपडेट किए गए दिशानिर्देशों की जानकारी दी। देश के तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्र की ओर से लिए गए पत्र में बताया गया है कि कोरोना वायरस के आने वाले नए-नए स्ट्रेन के साथ ही वैश्विक स्तर पर वैरिएंट ऑफ कंसर्न (VOC ) और वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट (VOI) की संख्या भी बढ़ रही है। इसके मद्देनजर सात ओर देशों को उन देशों की सूची में शामिल किया गया है, जहां से आने वाले यात्रियों को भारत के एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय एक और RT-PCR जांच करवानी होगी। इसके अलावा उन्हें भारत के लिए उड़ान भरने से पहले भी RT-PCR जांच करानी होगी।

इससे पहले फरवरी में दिशानिर्देश जारी किए गए थे। इसके अनुसार केवल ब्रिटेन, यूरोप और मिडिल ईस्ट आने वाले यात्रियों को ही भारतीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग पर RT-PCR जांच करानी पड़ती थी। केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से इन दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पता चला है जिसका मामला अभी तक भारत में नहीं मिला है। इस नए स्ट्रेन के संक्रमण की एंट्री को रोकने के लिए ही केंद्र ने ये कड़े कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने पत्र में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अपनी संपूर्ण जीनोम सीक्वेंसिंग (WGS) गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भी कहा है।

jagran ads

Adblock test (Why?)


दस देशों से भारत आने वालों के लिए नए नियम, दिखाने होंगे RTPCR टेस्ट के नेगेटिव रिपोर्ट - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...