Rechercher dans ce blog

Friday, October 8, 2021

लखीमपुर हिंसा : क्राइम ब्रांच के सामने आज पेश हो सकता है आशीष मिश्रा, 11 बजे तक समय - Hindustan

लखीमपुर हिंसा मामले के मुख्‍य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा आज यानी नौ अक्‍टूबर को 11 बजे तक क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो सकते हैं। केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री के घर पुलिस ने एक और नोटिस चस्‍पा कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि आशीष यदि आज हाजिर नहीं होते तो उनके खिलाफ अरेस्‍ट वारंट जारी किया जाएगा। इसके पहले गुरुवार को यूपी पुलिस ने घर पर नोटिस चस्‍पा कर आशीष मिश्रा को शुक्रवार सुबह 10 बजे क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने के लिए बुलाया था।

आशीष क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुआ तो अटकले लगाई जानें लगीं कि वह नेपाल भाग गया है। हालांकि उसके बड़े भाई अमित ने कहा कि वह कहीं भागा नहीं है। वायरल फीवर है। देर-सबेर जरूर आएगा। अमित ने कहा कि दो दिन से आशीष से सम्‍पर्क नहीं पाया है। उसने कहा कि आशीष या परिवार के किसी अन्‍य सदस्‍य के खिलाफ लखीमपुर हिंसा मामले में एक भी सबूत नहीं है।

दरअसल, सरकार को सुप्रीम कोर्ट में आशीष मिश्रा की अब तक गिरफ्तारी न होने को लेकर जवाब देना पड़ा। लगातार दूसरे दिन लखीमपुर हिंसा पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में यूपी सरकार द्वारा अब तक किए गए एक्‍शन पर असंतोष जाहिर किया। चीफ जस्टिस रमन की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई शुरू कर रही है। CJI रमना ने कहा कि हमारे पास सैकड़ों ईमेल आए हैं। यूपी सरकार की ओर से अधिवक्‍ता हरीश साल्वे ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अगर व्यक्ति क्राइम ब्रांच के सामने नहीं आता है, तो कानून की सख्ती का सहारा लिया जाएगा। 
 

Adblock test (Why?)


लखीमपुर हिंसा : क्राइम ब्रांच के सामने आज पेश हो सकता है आशीष मिश्रा, 11 बजे तक समय - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...