
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 09 Oct 2021 09:18 AM IST
सार
एनसीबी इस मामले में एक-एक सूत्र को खंगाल रही है। वहीं सबूत इकट्ठे करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से एनसीबी ने की पूछताछ। - फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
देर रात हुई छापेमारी में एनसीबी ने सेंटा क्रूज इलाके से इस ड्रग पेडलर को हिरासत में लिया है। इसके अलावा एनसीबी ने शनिवार सुबह फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के बांद्रा स्थित घर व ऑफिस में भी छापेमारी की है।
इससे पहले इम्तियाज खत्री का नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी उनका नाम सामने आ चुका है। उन पर ड्रग्स सप्लाई के आरोप लगे थे। सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वे दिखाई पड़ रहे थे। इसी के बाद से इम्तियाज खत्री पर जांच एजेंसियों की शक की सुई घूम गई थी।
आर्यन खान की जमानत याचिका हुई थी खारिज
मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को किला कोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आरोपियों की लगाई गई जमानत की अर्जी को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद सभी आरोपियों को एनसीबी के दफ्तर से निकालकर युवकों को आर्थर रोड जेल और युवतियों को भायखला जेल भेजा गया था।
जेल में रहेगा शाहरुख का बेटा आर्यन
जेल में रहने के दौरान आरोपियों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाएगी। आर्यन खान को लेकर ये मामला काफी चर्चा में हैं लेकिन वो भले ही सुपरस्टार का बेटा हो उन्हें किसी भी तरह की अलग सुविधा नहीं दी जाएगी। कोर्ट के आदेशानुसार सभी आरोपियों को वही खाना खाना होगा जो बाकी कैदियों को मिलता है।
Aryan khan drug case: फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री तक पहुंची जांच, ऑफिस व घर पर एनसीबी ने की छापेमारी - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More
No comments:
Post a Comment