- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates | Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, India And World Latest Pictures Videos
9 मिनट पहले
पुलिस को उसके पास से एक फर्जी ID भी मिली है, जिसमें दिल्ली के शास्त्री नगर का पता लिखा है। -फाइल फोटो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार सुबह दिल्ली के लक्ष्मीनगर से एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकी का नाम मोहम्मद अशरफ अली बताया जा रहा है। वह पाकिस्तान के पंजाब के नरोवाल का रहने वाला है।
आतंकी के पास AK-47, 50 गोलियां और हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। उसके पास भारतीय पासपोर्ट भी मिला है। पुलिस को उसके पास से एक फर्जी ID भी मिली है, जिसमें दिल्ली के शास्त्री नगर का पता लिखा है। इस ID में उसका नाम अली अहमद लिखा हुआ है।
आज की अन्य खबरें...
प्रियंका गांधी और राकेश टिकैत आज लखीमपुर खीरी पहुंचेंगे

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में 4 किसानों सहित 9 लोगों की मौत हुई थी। - फाइल फोटो (प्रियंका गांधी और राकेश टिकैत)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दौरे पर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पहुंचेंगी। यहां वे 3 अक्टूबर को हिंसा में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में हिस्सा लेंगी। प्रियंका के अलावा किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी यहां पहुंचेंगे।
इससे पहले किसानों के लिए अखंड पाठ का आयोजन किया गया था, जो आज समाप्त हो रहा है। यहां सोमवार से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी है। पंजाब और हरियाणा से भी किसान लखीमपुर खीरी पहुंचे हैं। बता दें कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में 4 किसानों सहित 9 लोगों की मौत हुई थी।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी मार गिराए

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सोमवार से एनकाउंटर चल रहा था। आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन भी छेड़ रखा है।- फाइल फोटो।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। शोपियां के तुलरान इलाके में सोमवार को एनकाउंटर शुरू हुआ था। इसमें मारे गए तीनों आतंकी LeT (TRF) के थे। इनमें से एक की पहचान मुख्तार शाह के तौर पर हुई है जो गांदरबल का रहने वाला था। मुख्तार वही आतंकी था, जिसने कुछ दिन पहले श्रीनगर में बिहार के रेहड़ी लगाने वाले वीरेंद्र पासवान की हत्या की थी। उस हमले के बाद मुख्तार भागकर शोपियां आ गया था।
लखीमपुर में मारे गए किसानों की याद में शहीद दिवस मनाएंगे किसान
संयुक्त किसान मोर्चा लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों की याद में आज शहीद किसान दिवस मनाएगा। इस दौरान तिकुनिया (घटनास्थल) में अंतिम अरदास होगी तो पूरे देश में प्रार्थना और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 12 अक्टूबर को देशभर के किसान लखीमपुर खीरी पहुंचेंगे। इसके साथ ही किसान लखनऊ में महापंचायत भी करेंगे।
इससे पहले योगेंद्र यादव ने कहा था कि 12 तारीख को लखीमपुर से ही किसानों की अस्थि कलश यात्रा यूपी में शुरू होगी। किसानों की अस्थियां लेकर किसान हर राज्य में जाएंगे और विसर्जन किया जाएगा। 15 अक्टूबर को दशहरा के दिन सभी किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पुतला दहन करेंगे। 18 अक्टूबर को देशभर में रेल रोकी जाएंगी। किसान संगठन 26 को लखनऊ में महापंचायत भी करेंगे।
आज के प्रमुख इवेंट्स
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 देश के नेताओं की समिट में हिस्सा लेंगे। इसमें अफगानिस्तान पर चर्चा होगी।
- प्रधानमंत्री मोदी NHRC के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।
- मालाबार एक्सरसाइज का दूसरा फेज बंगाल की खाड़ी में शुरू होगा। इसमें क्वाड देशों की नौसेनाएं शामिल होंगी।
भास्कर LIVE अपडेट्स: दिल्ली से पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार; AK-47, 50 गोलियां, हैंड ग्रेनेड और भारतीय पासपोर्... - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment