Weather Latest Update: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज  से 14 अक्टूबर तक केरल और माहे में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है और इसके लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कर्नाटक में कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से तबाही मची है. बेंगलुरू में जगह-जगह जलजमाव हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ इलाकों में आज भी भारी बारिश की संभावना है. केरल और माहे में कई जगहों पर भारी बारिश होगी तो कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.Also Read - Weather Forecast: मध्य प्रदेश-झारखंड-बिहार-महाराष्ट्र, ओडिशा-बंगाल में बरसेंगे बादल, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

बेंगलुरु में बारिश के कारण यहां के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (KIAL) पर जल जमाव की स्थिति देखी जा रही है. वहीं, बेंगलुरु के कोनप्पना अग्रहारा थाना क्षेत्र के एक घर में पानी भर जाने से शॉर्ट सर्किट से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घर में दो लोग थे, दूसरा व्यक्ति बाल-बाल बच गया. Also Read - Weather Forecast Today: चेन्नई और उपनगरों में भारी बारिश, खतरे के निशान से ऊपर जा सकते हैं पूंडी और सत्यमूर्ति सागर बांध; बाढ़ का अलर्ट जारी

कर्नाटक के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईएएल), बेंगलुरु के बाहर की सड़कें शहर में भारी बारिश के बाद जलमग्न हो गईं हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शहर के लिए आज भी मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के साथ ‘भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. Also Read - Weather Forecast: कल से महाराष्ट्र-केरल-कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी, 14 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानिए

इन राज्यों से मानसून हो गया विदा

पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों से मानसून अब विदा हो गया है. मानसून की निकासी रेखा अब लैट से होकर गुजर रही है जो २६.७ डिग्री उत्तर/लंबा. 87.9°E, तक जा रही है. इस वजह से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है और अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और सिलीगुड़ी, मालदा, शांतिनिकेतन, मिदनापुर, बारीपदा, भवानीपटना, कांकेर, छिंदवाड़ा, इंदौर, गांधीनगर, राजकोट और पोरबंदर के साथ ही पूरे झारखंड, बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो जाएगी. इसके बाद  मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्से, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से भी मानसून विदा हो जाएगा.

दक्षिणी राज्यों में आज होगी बारिश

देश के दक्षिणी हिस्से में मंगलवार को बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तक हो सकती है. इसके साथ ही तमिलनाडु, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को हुई बर्फबारी, होगी सर्दी की शुरुआत
उधर, जम्मू कश्मीर में ऊपरी इलाकों में सोमवार को बर्फबारी हुई है, जिससे पारा कई डिग्री तक लुढ़क गया. अधिकारियों ने कहा कि गुलमर्ग के अफ्फारवत और अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है जबकि रविवार रात से समूची कश्मीर घाटी में कई घंटे बारिश हुई है.

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई है जिससे सर्दी अब दस्तक देने वाली है.