Rechercher dans ce blog

Thursday, November 4, 2021

भास्कर LIVE अपडेट्स: कानपुर में और 59 जीका संक्रमित मिले, एयरफोर्स अफसरों से DM ने केरल-राजस्थान से आने वाल... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates | Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, India And World Latest Pictures Videos

नई दिल्ली17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी के कानपुर में दिवाली के दिन फिर जीका वायरस का विस्फोट हुआ है। एक दिन में 59 संक्रमित मिले हैं। इसमें 23 महिलाएं हैं। इस तरह अब कानपुर में जीका वायरस पॉजिटिव केस की कुल संख्या 95 हो गई है। इससे पहले बुधवार को एक दिन में 25 केस मिले थे। इससे हेल्थ डिपार्टमेंट की चिंता बढ़ गई है। सभी मरीज एयरफोर्स स्टेशन एरिया के पास के ही हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

आज की अन्य बड़ी खबरें...

डीजल-पेट्रोल पर वैट कम नहीं करेगी गहलोत सरकार

केंद्र सरकार के डीजल-पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसमें और कमी करने की मांग की है। गहलोत ने एक्साइज ड्यूटी घटने के अनुपात में अपने आप वैट कम होने के अलावा और ज्यादा वैट कम करने से इनकार कर दिया है। सीएम अशोक गहलोत ने बयान जारी कर कहा कि केंद्र के एक्साइज ड्यूटी कम करने के साथ ही राज्यों का उसी अनुपात में वैट अपने आप ही कम हो जाता है। फिर भी हमारी मांग है कि महंगाई को कम करने के लिए केंद्र को और अधिक एक्साइज कम करनी चाहिए। पूरी खबर यहां पढ़ें...

REET में चप्पल से नकल का सरगना तुलसाराम गिरफ्तार
REET 2021 परीक्षा में चप्पल से नकल करवाने वाले गैंग के मुख्य सरगना तुलसाराम कालेर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यह बड़ी सफलता गंगाशहर पुलिस को मिली है। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने दैनिक भास्कर से बातचीत में इसकी पुष्टि कर दी है। पुलिस अधीक्षक यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौरिया पिछले कई दिनों से तुलसाराम के पीछे लगे थे। पुलिस के पास पुख्ता सूचना थी कि वो दीपावली पर इधर आ सकता है। बताया जा रहा है कि लूणकरनसर के आसपास बुधवार रात को ही तुलसाराम को गिरफ्तार करने की कार्रवाई हो गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें...

मुजफ्फरपुर में प्लास्टिक कचरे से बनेगा पेट्रोल-डीजल
बिहार के मुजफ्फरपुर में प्लास्टिक कचरे से पेट्रोल-डीजल का उत्पादन शुरू हो गया है। यह बिहार में पहला ऐसा प्लांट है, जिसमें कचरा प्लास्टिक से डीजल-पेट्रोल का उत्पादन होगा। कुढ़नी प्रखंड के खरौना डीह गांव में इसका प्लांट लगाया गया है। प्लांट का उद्घाटन मंत्री रामसूरत राय ने किया। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार कर रही है। केंद्र सरकार की योजना PMEG के तहत 25 लाख रुपए बैंक से लोन लेकर इसकी शुरुआत की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

भारत-पाकिस्तान की सेना ने एक-दूसरे को दिवाली की मिठाइयां दीं

दिवाली के मौके पर गुरुवार को भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें BSF के जवान पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाइयां देते नजर आ रहे हैं।

अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी, 3 महिलाओं की मौत और 2 घायल
अमेरिका में वर्जीनिया के नॉरफॉक में गोलीबारी में तीन महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हैं। नॉरफॉक पुलिस प्रमुख लैरी बूने ने बताया कि यह 'मॉस शूटिंग' की घटना है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कम्युनिटी में सहायता कार्य कर रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने एक महिला को गोली मार दी। संदिग्ध की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन उसके बारे में हमारी पास कई जानकारियां मौजूद हैं।

न्यूयॉर्क की सांसद मैलोनी ने दीपावली डे एक्ट पेश किया

अमेरिका में दिवाली पर नेशनल हॉलिडे घोषित करने की मांग उठ रही है। इसे लेकर न्यूयॉर्क से सांसद कैरोलिन मैलोनी ने बुधवार को प्रतिनिधि सभा में दीपावली डे एक्ट पेश किया। उन्होंने कहा कि मैं यह बिल करते हुए बहुत खुश और उत्साहित हूं। इस विधेयक का भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति समेत कई दूसरे सांसदों पहले ही समर्थन कर चुके हैं।

PM मोदी ने दिवाली की शुभकामना दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। PM मोदी ने ट्वीट करके कहा, "दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।"

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


भास्कर LIVE अपडेट्स: कानपुर में और 59 जीका संक्रमित मिले, एयरफोर्स अफसरों से DM ने केरल-राजस्थान से आने वाल... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...