Rechercher dans ce blog

Sunday, December 5, 2021

मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रॉन का ब्लास्ट, एक दिन के लिए आज भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Ajaj Patel Vladimir Putin | Dainik Bhaskar News Headlines; Russian President Putin On India Visit Discuss With PM Modi, 18 People Test Positive For Omicron Variant In Rajasthan, Maharashtra And Delhi

एक घंटा पहले

नमस्कार,
आज सोमवार है, तारीख 6 दिसंबर; अगहन मास, शुक्ल पक्ष और तृतीया तिथि

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन एक दिन की यात्रा पर भारत आ रहे हैं। वे PM मोदी से भी मिलेंगे।
  2. वैक्सीनेशन पर बने टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप के कोविड-19 वर्किंग ग्रुप की बैठक सुबह 11 बजे होगी।
  3. दिल्ली हाई कोर्ट रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की भुगतान से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा।
  4. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में चल रहे दूसरे टेस्ट में चौथे दिन का खेल होगा।

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. एक दिन में ओमिक्रॉन के 18 केस, राजस्थान में सबसे ज्यादा 9 मामले
देश में एक ही दिन में ओमिक्रॉन के 18 केस मिले हैं। इनमें राजस्थान में सबसे ज्यादा 9 मरीज हैं। यहां एक परिवार के 4 सदस्य दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। उनके संपर्क में आए 5 और लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 8 लोगों में नया वैरिएंट मिला है। दिल्ली में भी एक मरीज इससे संक्रमित मिला। अब देश के 5 राज्यों में इस वैरिएंट के 22 केस हो गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर...

2. मुंबई में भारत जीत से 5 विकेट दूर, न्यूजीलैंड को बनाने हैं 540 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच गई है। 540 रनों के टारगेट के सामने न्यूजीलैंड ने स्टंप्स तक 140 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। अश्विन ने 3 विकेट लिए। मैच में अभी दो दिन का खेल बाकी है और भारत को जीत के लिए सिर्फ 5 विकेट चाहिए। वहीं न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 400 रन और बनाने हैं।
पढ़ें पूरी खबर...

3. जैकलीन फर्नांडीज को विदेश जाने से रोका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्शन
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोक दिया गया। वह सलमान खान के 'द-बैंग' टूर के लिए रियाद जा रहीं थीं। जैकलीन फर्नांडिस से 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ चल रही है। यह मामला धोखाधड़ी केस में फंसे सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। इसी सिलसिले में उन्हें रोका गया है। इस मामले में ED एक्ट्रेस नोरा फतेही से भी पूछताछ कर चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर...

4. एक्सपर्ट बोले- ओमिक्रॉन के खिलाफ शील्ड की तरह काम करेगी वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन नए ओमिक्रॉन वैरिएंट पर भी असरदार है। यह कोरोना से बचाने में शील्ड की तरह काम करेगी। यह दावा CSIR फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के पूर्व प्रमुख डॉ. राकेश मिश्रा का है। उनका कहना है कि यह वायरस हल्के लक्षणों के साथ देश के प्रमुख शहरों में पहुंचेगा। यह बहुत अच्छा संकेत है। नए वैरिएंट के खिलाफ हाइब्रिड इम्यूनिटी प्रभावशाली होगी।
पढ़ें पूरी खबर...

5. नगालैंड में सुरक्षाबलों की फायरिंग में 13 की मौत, जांच के लिए SIT बनेगी
नगालैंड के मोन जिले में सुरक्षाबलों की फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई। इन लोगों के उग्रवादी संगठन से जुड़े होने की आशंका से सिक्योरिटी फोर्सेज ने फायरिंग कर दी थी। इस घटना के बाद इलाके में हिंसा फैल गई। जवानों और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प में एक जवान की भी जान चली गई। राज्य सरकार मामले की जांच हाई-लेवल SIT से कराएगी।
पढ़ें पूरी खबर...

6. अटारी बॉर्डर पर फंसी पाकिस्तानी महिला ने बच्चे को जन्म दिया, नाम रखा 'बॉर्डर'
अपने रिश्तेदारों को मिलने आया 99 लोगों का ग्रुप ढाई महीने से अटारी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए है। ये सभी पाकिस्तानी नागरिक हैं। वीजा अवधि खत्म होने और जरूरी दस्तावेजों की कमी के कारण ये अपने देश नहीं जा पा रहे हैं। ग्रुप में शामिल एक महिला ने 2 दिसंबर को एक बच्चे ने जन्म लिया। सीमा पर पैदा होने की वजह से परिवार ने उसका नाम बॉर्डर रख दिया है।
पढ़ें पूरी खबर...

7. ओवरटेक की कोशिश में अटल टनल की दीवार से टकराई कार, 4 टूरिस्ट घायल

हिमाचल के कुल्लू में अटल टनल के अंदर हादसा हो गया। यहां ओवरटेक करते वक्त ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार कार पहले टनल के एक हिस्से से फिर दूसरी दीवार से जा टकराई। कार में दिल्ली के 4 टूरिस्ट सवार थे। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने ड्राइवर पर 13,500 रुपए का जुर्माना लगाया है।
​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर...

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. पाकिस्तान में श्रीलंकाई मैनेजर की हत्या की वजह निजी रंजिश, फैक्ट्री में लगे उर्दू के स्टिकर नहीं समझ पाए थे प्रियांथा (पढ़ें पूरी खबर)
  2. हिमाचल 100% आबादी को दोनों लगाने वाला देश का पहला राज्य बना, 53.80 हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया (पढ़ें पूरी खबर)
  3. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा केस साउथ अफ्रीका में, हॉस्पिटल जाने की नहीं पड़ रही जरूरत (पढ़ें पूरी खबर)

आज (आज के दिन हुईं और घटनाएं)

और अब आज का विचार
आप कितनी गलती करते हैं या कितनी धीरे बढ़ रहे हैं इससे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि आप उन लोगों से बहुत आगे हैं जो कोशिश ही नहीं करते। - टोनी रॉबिंस, अमेरिकन स्पीकर

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे...

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रॉन का ब्लास्ट, एक दिन के लिए आज भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...