Rechercher dans ce blog

Thursday, December 30, 2021

UP Election 2022 Live: मुरादाबाद, अलीगढ़ और उन्नाव में रैली करेंगे अमित शाह, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा - अमर उजाला - Amar Ujala

01:35 PM, 30-Dec-2021

गृहमंत्री अमित शाह थोड़ी देर के अंदर मुरादाबाद में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा आज ही अलीगढ़ और उन्नाव में भी उनकी रैली होगी। मुरादाबाद में होने वाली रैली के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। 

01:35 PM, 30-Dec-2021

अखिलेश ने सरकार पर निशाना साधा
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने ट्विट किया, 'निर्दयी भाजपा सरकार की एनकाउंटर-संस्कृति ने कुछ पुलिसवालों को बेरहम बना दिया है। शिक्षक भर्ती के प्रदर्शनकारियों की गर्दन पर हाथ डालनेवाले प्रशासन को उप्र के बेरोज़गार युवा बाइस में जवाब देंगे। उप्र के हर एक पुलिसवाले को फिर से संवेदनशील बनाना भविष्य के लिए एक बड़ी चुनौती है।'

12:44 PM, 30-Dec-2021

बुजुर्गों और दिव्यांगो के लिए घर से वोट देने की सुविधा

चुनाव आयोग ने कहा कि  बुजुर्गों और दिव्यांगो के लिए घर से वोट देने की सुविधा दी गई है।
 

12:42 PM, 30-Dec-2021

आपराधिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को मीडिया में अपनी जानकारी देनी होगी

आपराधिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को मीडिया में यह प्रसारित करना होगा कि उनके खिलाफ कौन-सी धाराएं लगी हैं, कौन-से मामले चल रहे हैं। राजनीतिक दलों को भी यह प्रसार करना होगा कि उन्होंने ऐसी पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को क्यों चुना है?

12:42 PM, 30-Dec-2021

पारदर्शिता के साथ वोटिंग के लिए वेबकास्टिंग

कम से कम एक लाख बूथ पर वेबकास्टिंग की जाएगी ताकि यह लोग देख सकें कि पूरी पारदर्शिता के साथ वोटिंग होगी।

12:36 PM, 30-Dec-2021

मतदान का समय एक घंटे बढ़ाया जाएगा

चुनाव आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता पंजीकरण का कार्यक्रम भी चल रहा है। उस पर काफी मेहनत हुई है। 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।


 

12:25 PM, 30-Dec-2021

कोरोना को देखते हुए 1500 लोगों पर एक बूथ को घटाकर 1250 लोगों पर किया गया

कोरोना को देखते हुए 1500 लोगों पर एक बूथ को घटाकर 1250 लोगों पर एक बूथ कर दिया गया है। इससे 11 हजार बूथ बढ़े हैं। हर पोलिंग बूथ पर पानी, बिजली और शौचालय की व्यवस्था होगी। दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर और रैंप की व्यवस्था होगी।

12:20 PM, 30-Dec-2021

800 पोलिंग स्टेशन ऐसे बनाए जाएंगे जहां सिर्फ महिला पोलिंग अधिकारी होंगे

कम से कम 800 पोलिंग स्टेशन ऐसे बनाए जाएंगे जहां सिर्फ महिला पोलिंग अधिकारी होंगे। मतदाता एपिक कार्ड के अलावा 11 अन्य दस्तावेज दिखाकर वोटर वोट डाल सकता है। इसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड जैसे दस्तावेज शामिल हैं।

12:18 PM, 30-Dec-2021

कुछ प्रतिनिधियों ने प्रशासन के पक्षपाती रवैये के बारे में शिकायत की

चुनाव आयोग ने कहा कि कुछ प्रतिनिधियों ने प्रशासन के पक्षपाती रवैये के बारे में शिकायत की। पुलिस द्वारा रैलियों पर अनुचित प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया। अधिकतर राजनीतिक दलों ने प्रचार के दौरान धनबल, शराब और मतदाताओं को मुफ्त चीजें दिए जाने पर चिंता जताई है। इन मुद्दों से आयोग अवगत है। 

12:15 PM, 30-Dec-2021

पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी

चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता पंजीकरण का कार्यक्रम भी चल रहा है। उस पर काफी मेहनत हुई है। 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। अब तक 15 करोड़ से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं।  नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख तक भी मतदाता सूची में अपने नाम को लेकर दावे-आपत्ति बता सकते हैं। 23.9 लाख पुरुष और 28.8 लाख महिला मतदाता हैं। 52.8 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। इनमें 19.89 लाख युवा मतदाता हैं यानी इनकी उम्र 18-19 साल हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि  2017 में लिंगानुपात 839 था यानी एक हजार पुरुषों पर 839 महिला वोटर थीं। इस बार यह बढ़कर 868 हो गया है। उत्तर प्रदेश में इस वक्त 10 लाख 64 हजार 267 दिव्यांग मतदाता हैं।

12:14 PM, 30-Dec-2021

पार्टियां घनी आबादी वाले इलाके में बूथ के खिलाफ

चुनाव आयोग ने कहा कि लगभग पार्टियां घनी आबादी वाले इलाके में बूथ नहीं चाहते हैं, ताकि कोरोना दिशानिर्देश का उल्लंघन न हो।

12:11 PM, 30-Dec-2021

सभी राजनीतिक दल समय पर चुनाव चाहते हैं: चुनाव आयोग

राजनीतिक दलों से चर्चा के बाद सभी एसपी, डीआईजी, कमिश्ननर से मिलकर हालात का जायजा लिया गया। इसके बाद सभी नोडल अधिकारियों से चर्चा की गई। सबसे अंत में मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य अधिकारियों से बातचीत की। सभी दलों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निश्चित समय पर चुनाव कराने की मांग की। कुछ दलों ने कोविड प्रोटोकॉल के बिना पालन किए होने वाली रैलियों पर चिंता जताई।

12:05 PM, 30-Dec-2021

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू

 चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हमने तमाम राजनीतिक पार्टियों से बात की है और सुझाव लिए हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो।

11:27 AM, 30-Dec-2021

चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2022 के शुरू में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर अहम ऐलान हो सकता है।  कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव टलेंगे या निश्चित समय पर होंगे इसके बारे में आज घोषणा हो सकती है। कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए बीते गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को सलाह दी थी कि आगामी यूपी चुनाव टाल दिए जाएं और चुनावी रैलियों पर बैन लगे। इसके बाद चुनाव आयोग ने हालात का जायजा लेने के बाद कुछ फैसला लेने की बात कही थी।

11:23 AM, 30-Dec-2021

सपा ने किसानों का मुद्दा उठाया, भाजपा पर निशाना
समाजवादी पार्टी ने किसानों का मुद्दा उठाया। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पार्टी ने लिखा, 'भाजपा सरकार में खाद संकट से ग्रस्त प्रदेश के किसानों को मिलेगी निजात, जब बाईस में बनेगी सपा सरकार। "डबल इंजन" ने अन्नदाता को न सिर्फ महंगाई, वादाखिलाफी से मारा बल्कि यूरिया के लिए भी तरसाया, रायबरेली में 4.5 लाख किसान बेहाल। किसानों के दुख, तकलीफ और BJP सरकार के "दिन है बचे चार'।

Adblock test (Why?)


UP Election 2022 Live: मुरादाबाद, अलीगढ़ और उन्नाव में रैली करेंगे अमित शाह, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...