Rechercher dans ce blog

Friday, January 21, 2022

कोरोना देश में LIVE: 24 घंटे में 3.35 लाख नए केस मिले, 482 मौतें; तीसरी लहर में कुल एक्टिव केस पहली बार 21 ... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Corona Omicron Variant Outbreak India LIVE Updates | Mumbai Delhi Bhopal Indore Kerala Rajasthan Haryana, Reported Cases And Deaths By State Wise Were Also Cured.

2 घंटे पहले

देश में शुक्रवार को 3 लाख 35 हजार 393 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.41 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 482 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमित 3.41% कम हुए हैं। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 703 लोगों की मौत हुई थी।

फिलहाल देश में 21.05 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में कुल एक्टिव केस का आंकड़ा पहली बार 21 लाख के पार पहुंचा है। कुल एक्टिव केस ने 31 दिसंबर को 1 लाख और 8 जनवरी को 5 लाख का आंकड़ा छुआ था। इस लिहाज से महज 22 दिन में कुल एक्टिव केस 21 गुना हो गए हैं।

इस बीच, बेंगलुरु के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) हॉस्टल में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। यहां 33 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 16 हॉकी प्लेयर्स और उनके कोच भी शामिल हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल संक्रमित: 3,89,01,457
कुल रिकवरी: 3,62,90,755
कुल मौतें: 4,88,878

कोरोना अपडेट्स...

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र: संक्रमण दर में 5% का इजाफा

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 48,270 नए केस सामने आए हैं, जो गुरुवार के मुकाबले 2,338 ज्यादा हैं। इससे एक दिन पहले गुरुवार को राज्य में 45,932 मामले सामने आए थे, यानी एक दिन में 5.09% केस बढ़े हैं। वहीं, शुक्रवार को 42,391 मरीज ठीक हुए और 52 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2,64,388 हो गए हैं। यहां कुल 74.20 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 70.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,40,023 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 23.44% है, इससे 1 दिन पहले गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 18.49% था।

2. कर्नाटक: पिछले दिन के मुकाबले मौतों की संख्या घटी
यहां शुक्रवार को 48,089 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 18,115 लोग ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले गुरुवार को 47,754 लोग संक्रमित पाए गए थे और 29 लोगों की मौत हुई थीा। यहां कुल 34.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 30.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,537 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 3,23,143 और पॉजिटिविटी रेट 19.23% है। गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 18.49% था।

3. केरल: देश में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट 43.76%
राज्य में शुक्रवार को 41,668 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 17,053 मरीज ठीक हुए हैं और 33 लोगो की मौत हुई है। गुरुवार को यहां 46,387 केस सामने आए थे और 32 लोगों की मौत हुई थी। अब तक कुल 55.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 52.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51,607 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 2,23,548 है। गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 43.76% हो गया है। इससे पहले बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 40.21% था।

4. तमिलनाडु: संक्रमण की रफ्तार स्थिर
24 घंटे के दौरान यहां 29,870 मामले सामने आए हैं। वहीं, 21,684 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 33 लोगों की जान गई है। इससे पहले गुरुवार को यहां 28,561 मामले दर्ज किए गए और 32 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में कुल 30.72 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,145 मरीजों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 1,87,358 है और पॉजिटिविटी रेट 19.36% है। इससे एक दिन पहले पहले पॉजिटिविटी रेट 18.44% था।

5. गुजरात: पिछले दिन के मुकाबले पॉजिटिविटी रेट घटा
राज्य में शुक्रवार को 21,225 नए मामले सामने आए, जबकि 9,254 मरीज ठीक हुए और 16 लोगों की मौत हुई। यहां गुरुवार को 24,485 नए मामले दर्ज किए गए थे और 13 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 10.22 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यहां कुल एक्टिव केस 1,16,,843 हैं। पॉजिटिविटी रेट 16.29% है, इससे पहले गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 17.62% दर्ज किया गया था।

10 अन्य प्रमुख राज्यों के हाल
1. दिल्ली: डेली केस में गिरावट, मौतें बढ़ी

दिल्ली में शुक्रवार को डेली केस में गिरावट देखी गई। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 10,756 नए संक्रमित मिले हैं और 38 मौतें दर्ज की गई। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 12,306 नए कोविड मामले सामने आए थे और 43 मौतें दर्ज की गई थी। पॉजिटिविटी रेट 18.04% रही। राजधानी में एक्टिव केस घटकर 61,954 रह गए हैं। इससे पहले गुरुवार को 68,730 एक्टिव केस थे।

2. उत्तर प्रदेश: पिछले दिन के मुकाबले दोगुनी हुई मौतें
यहां बीते 24 घंटे में 16,142 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 17,600 लोग ठीक हुए और 22 मौत दर्ज की गई। यहां गुरुवार को 18,429 लोग संक्रमित पाए गए और 12 मौत दर्ज की गई थी। अब तक राज्य में 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,022 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 95,,866 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

3. पश्चिम बंगाल: एक दिन में 37 मौतें
पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को 9,154 नए केस मिले हैं। इस दौरान 19,112 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 35 लोगों की मौत हुई है। यहां गुरुवार को 10,959 नए केस मिले और 37 लोगों की मौत हुई थी। यहां पॉजिटिविटी रेट 12.58% है। राज्य में अब तक कुल 19.49 लाख केस मिले हैं, जबकि 17.39 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। कुल 20,265 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 1,34,816 हैं।

4. राजस्थान: अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित; 10 लाख ठीक हुए
यहां शुक्रवार को 16,878 संक्रमित मिले, जबकि 10,175 लोग ठीक हुए और 15 लोगों की मौत हुई। राज्य में गुरुवार को 14,079 संक्रमित मिले और 13 लोगों की मौत हो गई थी। अब तक राज्य में 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,059 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 84,787 हैं। पॉजिटिविटी रेट 22.27% है। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 18.41% दर्ज किया गया।

5. हरियाणा: संक्रमण दर स्थिरराज्य में बीते 24 घंटों को 9,655 लोग संक्रमित पाए गए। 9247 लोग ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हुई है। यहां गुरुवार को 9,385 लोग संक्रमित पाए गए और 1 मरीज की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 8.82 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,154 लोगों की मौत हो गई। कुल 62,016 का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 21.57% है।

6. मध्य प्रदेश: एक दिन में 4 गुना हुई मौतें
यहां 24 घंटे में 9,603 नए केस सामने आए और 4,255 लोग ठीक हुए। इस दौरान 4 मरीजों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 9,385 लोग संक्रमित पाए गए और 1 मरीज की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 8.71 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,557 लोगों की मौत हो गई। 55,085 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 12.04% है।

7. पंजाब: बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
पंजाब में बीते दिन 7,696 संक्रमित मिले हैं और 31 ने दम तोड़ दिया। यहां गुरुवार को 7,862 संक्रमित मिले हैं और 36 की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 7 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.35 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,913 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस 48,183 है।

8. छत्तीसगढ़: पॉजिटिविटी रेट 10.67%
बीते दिन यहां 5,029 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 6,001 मरीज ठीक हुए और 8 मरीजों की मौत हो गई। यहां गुरुवार को 5,649 संक्रमित मिले थे और 15 की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 10.81 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,705 लोगों की मौत हो गई। कुल 30,756 का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 10.67% है।

9. बिहार: करीब 13% घटे नए मामले
यहां शुक्रवार को 3009 लोग संक्रमित पाए गए। 6,986 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। वहीं, गुरुवार को 3,475 लोग संक्रमित हुए और 6 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.70 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,173 लोगों की मौत हो गई। कुल 22,775 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

10. झारखंड: एक दिन में ठीक होने वालों की संख्या संक्रमितों से अधिक
यहां 24 घंटे में 2,015 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 3,814 लोग ठीक हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। यहां गुरुवार को 2,449 लोग संक्रमित मिले और 10 मरीजों की मौत हो गई थी। अब तक राज्य में 4.17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,244 लोगों की मौत हो गई। कुल 23,770 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

झारखंड में पिछले 7 दिनों से कोरोना के नए मरीज मिलने की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। एक्सपर्ट ऐसा मान रहे हैं कि झारखंड में पीक आ गया है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


कोरोना देश में LIVE: 24 घंटे में 3.35 लाख नए केस मिले, 482 मौतें; तीसरी लहर में कुल एक्टिव केस पहली बार 21 ... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...