Rechercher dans ce blog

Monday, February 7, 2022

मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: नेहरू के बहाने मोदी की संसद में कांग्रेस को नसीहत; पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्ष... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Narendra Modi Rahul Gandhi | Dainik Bhaskar News Headlines; PM Narendra Modi In Lok Sabha On Congress, Rahul Gandhi Security Breach Vs Punjab Election

3 घंटे पहले

नमस्कार,
आज मंगलवार है, तारीख 8 फरवरी; माघ माह, शुक्ल पक्ष और अष्टमी तिथि

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. BJP का मिशन पंजाब शुरू होगा। PM मोदी वर्चुअल रैली से इसकी शुरुआत करेंगे।
  2. ममता बनर्जी यूपी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ वर्चुअल रैली में शामिल होंगी।
  3. कर्नाटक में स्कूल में हिजाब पहनने पर चल रहे विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
  4. 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में फैसला आ सकता है, इसमें 56 मौतें हुई थीं।

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. नेहरू के बहाने मोदी ने महंगाई पर कांग्रेस को घेरा, राहुल को राष्ट्र की परिभाषा बताई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में 100 मिनट की मैराथन स्पीच दी। वे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने नेहरू के बहाने महंगाई पर कांग्रेस को घेरा तो वहीं, राहुल गांधी के अंबानी-अडाणी को कोरोना वैरिएंट कहने की आलोचना की। अपने स्पीच के दौरान वे कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गैंग का लीडर बताने से भी नहीं चूके।
पढ़िए पूरी खबर...

2. नाबालिग रेप पीड़िता को 28 सप्ताह का गर्भ, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अबॉर्शन की इजाजत दी
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने 16 साल की रेप पीड़िता को 28 सप्ताह 5 दिन का गर्भ खत्म करने की इजाजत दी है। कोर्ट ने कहा कि रेप के आधार पर पीड़िता को गर्भपात का अधिकार है। गर्भ में पल रहे बच्चे के बजाय दुष्कर्म पीड़िता की जिंदगी ज्यादा मायने रखती है। गर्भपात चमोली के CMHO की निगरानी में और 48 घंटे के भीतर होना चाहिए।
पढ़िए पूरी खबर...

3. केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में यह बात कही है। सरकार ने बताया कि वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए पासपोर्ट, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड और वोटर कार्ड जैसे डॉक्युमेंट्स का ऑप्शन दिया गया है। अब तक 87 लाख लोगों को बिना रेजिडेंस प्रूफ के वैक्सीन लगाई गई है।
पढ़िए पूरी खबर...

4. साध्वी प्रज्ञा को कॉल कर लड़की ने अश्लील वीडियो बनाया, फिर पैसे मांगे
BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा को अश्लील वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई है। सांसद ने बताया कि उन्हें एक लड़की ने वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल किया था। इसी दौरान लड़की ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। बाद में यही वीडियो भेजकर पैसे मांगे गए। सांसद की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पढ़िए पूरी खबर...

5. पंजाब में राहुल की सुरक्षा में चूक, लुधियाना में युवक ने मुंह पर झंडा फेंका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद पंजाब में अब राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हुई है। लुधियाना में राहुल की चलती कार पर एक युवक ने झंडा फेंक दिया। यह झंडा उनके मुंह पर लगा। इसके बाद राहुल गांधी ने शीशा बंद कर लिया। झंडा फेंकने वाला युवक NSUI का वर्कर बताया जा रहा है। घटना रविवार को एयरपोर्ट से होटल जाते वक्त हुई।
पढ़िए पूरी खबर...

6. शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित JNU की पहली महिला VC बनीं, 6 भाषाएं जानती हैं
प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की पहली महिला वाइस चांसलर होंगी। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में पैदा हुईं शांतिश्री धूलिपुडी पंडित JNU से ही पढ़ी हैं। वे हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मराठी और तमिल सहित 6 भाषाओं की जानकार हैं। वे सेना की खुफिया एजेंसी में भी काम कर चुकी हैं।
पढ़िए पूरी खबर...

7. गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आया, पंजाब में वोटिंग से 13 दिन पहले रिहाई
रेप और मर्डर केस में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फरलो पर जेल से रिहा हो गया है। वह हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद था। राम रहीम की रिहाई पंजाब में चुनाव से 13 दिन पहले हुई है। डेरा सच्चा सौदा हरियाणा के सिरसा जिले में है। इसका पंजाब के मालवा रीजन की करीब 69 सीटों पर प्रभाव है।
पढ़िए पूरी खबर...

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. कर्नाटक में स्कूलों में हिजाब पर विवाद जारी, माहौल बिगड़ने के डर से दो कॉलेजों ने दो दिन की छुट्‌टी की (पढ़िए पूरी खबर)
  2. अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में सेना के 7 जवान बर्फीले तूफान में फंसे, रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन शुरू (पढ़िए पूरी खबर)
  3. विंटर ओलिंपिक के लिए चीन गए इमरान ने कश्मीर राग छेड़ा, जिनपिंग बोले- शांति से विवाद सुलझाएं (पढ़िए पूरी खबर)

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1994 में आज के ही दिन कपिल देव ने 432वां विकेट लेकर रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड तोड़ा था। मैदान था अहमदाबाद का मोटेरा स्टेडियम। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच का तीसरा दिन था। भारत के 541 रनों के जवाब में श्रीलंका 231 रन ही बना पाई। फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में श्रीलंका के 189 रनों पर 9 विकेट गिर गए। भारत को जीतने के लिए एक विकेट चाहिए था। कपिल के पास हेडली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था। अजहर ने बॉलिंग कर रहे कुंबले से कहा कि वे विकेट न लें। इसके बाद कपिल ने डॉन अनुरासिरी को आउट कर 432वां विकेट हासिल किया। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं...)

और अब आज का विचार
आप अपनी सबसे बड़ी संपत्ति हैं। इसलिए अपना ज्यादा वक्त, कोशिशें करने, पैसा कमाने और खुद की ट्रेनिंग में लगाइए। -टॉम हॉपकिंस, मशहूर सेल्स ट्रेनर

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे...

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: नेहरू के बहाने मोदी की संसद में कांग्रेस को नसीहत; पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्ष... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...