Rechercher dans ce blog

Saturday, February 26, 2022

Russia-Ukraine War LIVE: बुखारेस्ट से मुंबई पहुंचा 219 भारतीयों का पहला समूह, एयर इंडिया की उड़ान से हुई वापसी - अमर उजाला - Amar Ujala

11:04 PM, 26-Feb-2022

रोमानिया के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करेगा रूस

रूस ने रोमानिया की एयरलाइंस के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला किया है। इससे पहले रोमानिया भी रूसी एयरलाइंस पर अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने से रोक लगा चुका है।

10:56 PM, 26-Feb-2022

दो बसों से रवाना हुए यूक्रेन से आए गुजरात के 44 छात्र

एयर इंडिया के विमान से यूक्रेन में फंसे 219 भारतीय छात्र शनिवार की शाम मुंबई पहुंच गए। इनमें से 44 छात्र गुजरात के हैं। इन्हें गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की दो बसों से राज्य के लिए ले जाया जा रहा है।

10:45 PM, 26-Feb-2022

खार्कीव के पास सीमा की ओर बढ़ रहे रूसी टैंक

यूक्रेन के खार्कीव के पास सीमा की ओर रूसी टैंकों का जत्था आते हुए देखा गया है।

10:41 PM, 26-Feb-2022

यूक्रेन को रॉकेट लॉन्चर पहुंचाएगा जर्मनी

रूस के साथ युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन को जर्मनी ने रॉकेट लॉन्चर पहुंचाने की अनुमति दे दी है। जर्मनी ने यूक्रेन को 400 आरपीजी (रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड) का निर्यात करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही फ्रांस, इटली, ग्रीस, साइप्रस और हंगरी ने कहा है कि हम रूस को 'स्विफ्ट' से निकालने का समर्थन करेंगे।

10:34 PM, 26-Feb-2022

ट्विटर ने कहा- हमें रूस में प्रतिबंध की जानकारी है

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने कहा है कि हमें इस बात की जानकारी है कि रूस में कुछ लोगों के लिए हमारे प्लेटफॉर्म को प्रतिबंधित किया जा रहा है। हम ट्विटर पर सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने पर काम कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को रूस ने फेसबुक पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया था।

10:19 PM, 26-Feb-2022

मुरलीधरन ने की यूक्रेन में फंसे छात्रों के अभिभावकों से बात

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने उन छात्रों के अभिभावकों से बात की जो यूक्रेन में फंसे हुए हैं। मुरलीधरन ने कहा कि मैंने उनके बच्चों की सुरक्षित वापसी को लेकर उनकी चिंताएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि भारत सरकार हर छात्र की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

10:14 PM, 26-Feb-2022

रूस ने किया तटीय शहर पर कब्जा करने का दावा

रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के तटीय शहर पर कब्जा कर लिया है। यहां शनिवार की सुबह एक एयरबेस और एक अस्पताल पर हमला किया गया था। 

10:05 PM, 26-Feb-2022

रूसी सेना ने ध्वस्त किया कंक्रीट का बांध

रूस के सैनिकों ने यूक्रेन में एक कंक्रीट के बांध को ध्वस्त कर दिया है। खेरसोन क्षेत्र में स्थित इस बांध का निर्माण साल 2014 में क्रीमिया के लिए पानी को रोकने के लिए किया गया था।

09:59 PM, 26-Feb-2022

हमें अपने देश पर और सरकार पर गर्व: यूक्रेन से लौटी छात्रा

यूक्रेन से लौटी भारतीय छात्रा धारा वोरा ने कहा कि हमें अपने देश पर और भारत सरकार पर गर्व है। हमें उम्मीद है कि बाकी छात्रों को भी जितना जल्दी संभव हो सकेगा, वापस लाया जाएगा।

09:32 PM, 26-Feb-2022

250 भारतीयों को लेकर बुखारेस्ट से रवाना हुआ दूसरा विमान

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि 'ऑपरेशन गंगा' के तहत रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से 250 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का दूसरा विमान उड़ान भर चुका है। यह विमान कल यानी रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा। इससे पहले एयर इंडिया का पहला विमान 219 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंच चुका है।
 
 

09:19 PM, 26-Feb-2022

रूसी सेना को अभियान तेज करने का निर्देश

रूस की सेना को यूक्रेन में हर ओर से आगे बढ़ने का आदेश दिया गया है।

09:10 PM, 26-Feb-2022

'यूक्रेन में फंसे भारतीयों के साथ है भारत सरकार'

विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के साथ खड़ी है। निकासी के प्रयासों के हिस्से के तौर पर जहां भी संभव हो उन्हें जमीनी मार्ग से चार पड़ोसी देशों की सीमाओं तक पहुंचने के लिए कहा गया है।

09:05 PM, 26-Feb-2022

अमेरिकी अधिकारी का दावा, रूस ने यूक्रेन भेजे हजारों सैनिक

अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने दावा किया है कि रूस ने पिछले 24 घंटों में दसियों हजार सैनिकों को यूक्रेन के लिए भेजा है।

09:04 PM, 26-Feb-2022

यूक्रेन से लौटे छात्र ने कहा, हमें भारत सरकार पर भरोसा था

यूक्रेन से भारत वापस लौटे एक एमबीबीएस छात्र ने कहा कि मुझे भारत सरकार पर भरोसा था कि वह निश्चित तौर पर हमें अपने देश वापस लेकर आएगी। वहां कुछ डर और तनाव की स्थिति थी लेकिन अब भारत वापस आकर हम बहुत खुश हैं।

08:54 PM, 26-Feb-2022

एयर इंडिया की फ्लाइट अटेंडेंट ने सरकार को कहा शुक्रिया

बुखारेस्ट से 219 भारतीय छात्रों को मुंबई लेकर पहुंचे एयर इंडिया के विमान की फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा है कि हम अपने छात्रों को घर वापस लाकर बहुत खुश हैं। जब हम मुंबई पहुंचे तब छात्र उत्साह से भरे हुए थे। हमें यह मौका देने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद।

Adblock test (Why?)


Russia-Ukraine War LIVE: बुखारेस्ट से मुंबई पहुंचा 219 भारतीयों का पहला समूह, एयर इंडिया की उड़ान से हुई वापसी - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...