Rechercher dans ce blog

Sunday, February 27, 2022

UP Election 2022: बस्‍ती में बोले पीएम मोदी, परिवारवादियों ने रक्षा उद्योग को बर्बाद कर दिया- हम ड‍िफेंस कॉर‍िडोर बना रहे - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

गोरखपुर, जेएनएन। बस्‍ती में चुनावी जनसभा को संबोध‍ित करते हुए पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने कहा क‍ि आत्मनिर्भर अभियान सिर्फ भाजपा का नहीं, एक-एक नागरिक है। जब देश आत्मनिर्भर हो तो पिछड़ों, किसानोंं और युवाओं को लाभ होगा। पिछली सरकारों ने विदेश से सामान मंगवाने पर जोर दिया। इन लोगों को दूसरे देश पर निर्भर रहना अच्छा लगता है। उनको एक ही बात नजर आती है कमीशन। इसलिए ये लोग कभी आत्मनिर्भर की बात भी नहीं करते है। राष्ट्रभक्ति और परिवार भक्ति में यह फर्क होता है। इन घोर परिवारवादियों ने दशकों तक हमारी सेना को भी पूरी तरह विदेशों पर निर्भर रखा। देश के रक्षा उद्योग को बर्बाद कर दिया। अब उत्‍तर प्रदेश में बहुत बड़ा डिफेंस कॉर‍िडोर बन रहा है। हमारे पास तेल के कुएं है। हम सारा कच्चा तेल बाहर से मंगाते हैं। इन लोगों ने कभी ध्यान ही नहीं दिया है।

पीएम ने कहा क‍ि हम गरीब को पांच लाख रुपये तक का इलाज देते है, राशन व टीका मुक्त लगााते हैं तो सबका विकास होता है। इस देश का हर नागरिक मेरा परिवार है। इसलिए बिना किसी भेदभाव व पक्षपात के सरकार गरीब को छत देती है लेकिन घोर परिवारवादी को सिर्फ अपना परिवार ही दिखता है। ऐसे लोगों को सत्ता से हमेशा दूर रखना है। इसलिए लोगों को एकजुट रहते हुए भाजपा को मतदान करना होगा। पहले मतदान फिर बाकी काम।

यूक्रेन से हजारों भारतीयों को वापस ला रहे : मोदी

पीएम ने कहा क‍ि दो साल से दुनिया में जो स्थित बनी है। उससे आप सभी परिचित है। कोरोना ने पूरी दुनिया को 100 साल में कभी ऐसी महामारी का सामना नहीं करना पड़ा था। बड़े बड़े देशों के सामने संकट खड़ा हो गया। इस समय भी जो वैश्विक हालात है। उस पर प्रत्येक भारतीय की नजर है। इस चुनौती में भारत ने हमेशा अपने एक एक नागरिक के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। जब भी संकट आया नागरिकों को वापस लाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। आपरेशन गंगा चलाकर हम यूक्रेन से हजारों को भारतीयों को वापस ला रहे है। जो लोग वहां अभी फंसे है उन्हें भी पूरी सुरक्षा के साथ उन्हें वापस लाने का प्रयास है। इस समय भारत को ज्यादा से ज्यादा ताकतवर और आत्मनिर्भर बनाने का है। इस समय जाति पाति से ऊपर उठकर राष्ट्र के साथ खड़े होने का समय है।

हमारे सूर्यवीरों ने देश को चुनौती देने वालों को उनके घर में घुसकर मारा : मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज पांचवें चरण मतदान हो रहा है। आज का मतदान यूपी में भाजपा एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार को एक और ठप्पा लगाने वाले है। यूपी को दंगामुक्त, गुंडामुक्त व यूपी के विकास के लिए लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। आज चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर देश अपने सपूत काे याद कर रहा है। कल बाएयर स्‍ट्राइक के तीन साल पूरे होने पर देश ने अपने वायुसेना के पराक्रम को याद किया। हमारे सूर्यवीरों ने देश को चुनौती देने वालों को उनके घर में घुसकर मारा था। ये दिन जब जब आता है। देश का सीना गर्व से और भी चौड़ा हो जाता है। भारत का यह पराक्रम दिल्ली और लखनऊ में बैठक परिवाद के लोगों को पंसद नहीं आता है। य्रे लोग आज भी हमारी सेनाओं से सबूत मांगते है। ऐसे लोगों से यूपी जनता को बहुत सर्तक रहना है।

मंच पर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मंच पर पहुंच गए हैं। मंच पर पहुंचते ही लोगों ने तालियों की गड़गडाहट से पीएम का स्वागत क‍िया। पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने संबोधन से पीएम का किया स्वागत।

मोदी के ल‍िए हर बार शुभ साब‍ित हुआ है बस्‍ती दौरा : बस्‍ती का दौरा पीएम नरेंद्र मोदी के लिए शुभदायी है। पहली बार वो वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में आए थे। तब सपा और बसपा के इस गढ़ में भगवा लहराया और मंडल की तीनों बस्ती,खलीलाबाद और डुमरियागंज लोेकसभा की सीटें भाजपा की झोली में चली गई। मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और दूसरी बार वो वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में आए। तब भी वो मंडलीय चुनावी सभा ही करने आए थे। मोदी की इस सभा का असर यह हुआ भाजपा गठबंधन ने मंडल की सभी तेरह विधान सभा की सीटें जीत ली। 

Edited By: Pradeep Srivastava

Adblock test (Why?)


UP Election 2022: बस्‍ती में बोले पीएम मोदी, परिवारवादियों ने रक्षा उद्योग को बर्बाद कर दिया- हम ड‍िफेंस कॉर‍िडोर बना रहे - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...