Rechercher dans ce blog

Saturday, May 14, 2022

भास्कर LIVE अपडेट्स: राजस्थान के मंत्री के बेटे से पूछताछ के लिए जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस, युवती ने लगाया ... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Cricketer Andrew Symonds Tripura New CM Manik Saha|CNG Price Rise|Delhi Narela Fire Stroke|

18 मिनट पहले

फोटो में सामने महेश जोशी और पीछे हाथ जोड़कर बैठा उनका बेटा रोहित है।

राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित से रेप केस में पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस जयपुर पहुंची है। 15 अधिकारियों की टीम रविवार को महेश जोशी के जयपुर स्थित दो घरों पर भी गई, लेकिन वहां उनका बेटा नहीं मिला। रोहित पर 23 वर्षीय महिला ने रेप के आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि पिछले साल 8 जनवरी से 17 अप्रैल के बीच मंत्री के बेटे ने कई बार रेप किया। उसने शादी का झांसा भी दिया था।

आज की अन्य बड़ी खबरें...

झारखंड के औरंगाबाद में बारातियों से भरी कार नहर में गिरी, 5 लोगों की मौत

झारखंड के औरंगाबाद में रविवार सुबह बारातियों से भरी गाड़ी नहर में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग घायल हैं। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि कार जैसे ही पुल पर पहुंची वो अनियंत्रित हो गई और पुल की दीवार को तोड़कर 25 फीट नीचे नहर में जा गिरी। हादसा नवीनगर- जपला मुख्य मार्ग पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में हुआ। मरने वाले सभी झारखंड के छतरपुर के रहने वाले थे। पढ़ें पूरी खबर...

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स का निधन, कार दुर्घटना में हुई मौत

क्रिकेट जगत में एक बार फिर शोक की लहर छा गई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर और दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का निधन हो गया है। एजेंसी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10.30 बजे टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में उनकी मौत हुई। क्वींसलैंड पुलिस ने बताया कि शहर से करीब 50 km वेस्ट में हर्वे रेंज में तेज रफ्तार कार सड़क पर पलट गई। इस कार में एंड्रयू साइमंड्स सवार थे। पूरी खबर यहां पढ़े...

न्यूयॉर्क के सुपरमार्केट में फायरिंग, कम से कम 10 की मौत, कई घायल

न्यूयॉर्क की एक सुपरमार्केट में शनिवार दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार रविवार रात 12 बजे) गोलीबारी हुई। यहां के बफेलो इलाके में हुई गोलीबारी में अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं। घायलों की संख्या को लेकर लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

बफेलो पुलिस के मुताबिक, टॉप्स सुपरमार्केट के ग्रॉसरी स्टोर में यह गोलीबारी हुई। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जीन पियरे ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को फायरिंग और उसके बाद की जांच के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने CNG के दामों में 2 रुपए की बढ़ोतरी की, नई कीमतें आज से लागू

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में CNG की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। CNG के दाम में 2 रूपए की बढ़ोतरी हुई। बढ़ी हुई कीमतें रविवार यानी आज से लागू होंगे। दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में CNG के दाम 73.61 रूपए प्रति किलो हो गए। वहीं नोएडा, गाजियाबाद में एक किलो CNG के लिए 76.17 रुपए, जबकि गुरुग्राम 81.94 रुपए भुगतान करने होंगे।

दिल्ली के नरेला की फैक्ट्री में आग, कोई नुकसान नहीं

दिल्ली के नरेला की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में शनिवार रात भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी वहां पहुंची। पहले फैक्ट्री में कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। बताया गया कि लाइट नहीं होने की वजह से शनिवार को फैक्ट्री में सुबह से ही ताला लगा हुआ था।

BJP नेता माणिक साहा आज त्रिपुरा के CM पद की शपथ लेंगे

त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माणिक साहा रविवार यानी आज त्रिपुरा के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ समारोह अगरतला में सुबह 11:30 बजे राजभवन में होगा। इस दौरान कई मंत्रियों को भी त्रिपुरा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य शपथ दिलाएंगे।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भूकंप के हल्के झटके

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक शनिवार रात 9.14 बजे भूकंप के झटके आए। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण बहुत ही कम लोगों को झटके महसूस हुए। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


भास्कर LIVE अपडेट्स: राजस्थान के मंत्री के बेटे से पूछताछ के लिए जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस, युवती ने लगाया ... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...