Rechercher dans ce blog

Thursday, June 30, 2022

उत्तर भारत पहुंचा मानसून: दिल्ली में जमकर बरसे बादल; पटना में बाइक पर गिरी बिजली, आग लगने से 12 दुकानें खाक - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Rainfall IMD Weather Updates; Monsoon Rain In Rajasthan, Delhi, Bihar Patna, Madhya Pradesh, UP Gujarat

नई दिल्लीएक घंटा पहले

उत्तर भारत में आज सुबह मानसून की दस्तक के साथ लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को दिल्ली-NCR, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश के साथ मानसून ने दस्तक दी।

पटना में मानसून की एंट्री के साथ एक अनहोनी घटना सामने आई है। यहां हथुआ मार्केट में आज सुबह एक बाइक पर बिजली गिरने से आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते 12 से ज्यादा दुकानों को अपनी जद में ले लिया। इससे 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

पटना के हथुआ मार्केट में गुरुवार की सुबह बिजली गिरने से दुकानों में आग लग गई।

पटना के हथुआ मार्केट में गुरुवार की सुबह बिजली गिरने से दुकानों में आग लग गई।

दिल्ली में अगले 3 दिन बारिश का अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार और शनिवार के दिन भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

बीते कुछ दिनों से दिल्ली में लोगों के गर्मी से हाल बेहाल हो गए थे। आज सुबह मानसून की दस्तक के साथ मौसम सुहाना हो गया।

बीते कुछ दिनों से दिल्ली में लोगों के गर्मी से हाल बेहाल हो गए थे। आज सुबह मानसून की दस्तक के साथ मौसम सुहाना हो गया।

राजधानी के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। जबकि, दिल्ली के नजफगढ़ और जफरपुर जैसे इलाकों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।

दिल्लीवासी पहली बारिश में भीगने से खुद को रोक नहीं पाए और मानसून का लुफ्त लेने के लिए सड़कों पर निकल पड़े।

दिल्लीवासी पहली बारिश में भीगने से खुद को रोक नहीं पाए और मानसून का लुफ्त लेने के लिए सड़कों पर निकल पड़े।

मध्य प्रदेश: भोपाल समेत आधे राज्य में ऑरेंज और यलो अलर्ट
मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होने लगा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भोपाल समेत प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में तेज बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के इलाकों सहित मालवा, निमाड़ के कुछ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। जबकि रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, छतरपुर और निवाड़ी में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि ईस्ट-वेस्ट ट्रफ लाइन बन गई है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसका असर भी शुरू हो चुका है। बीते 24 घंटे में विदिशा, छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। पढ़ें पूरी खबर...

गुजरात: सूरत में दो दिन बारिश की संभावना
शहर में बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में आधा से दो इंच तक बारिश हुई। सबसे अधिक 2 इंच बारिश सरथाणा जोन में हुई। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान: आज मानसून की एंट्री
जयपुर में बुधवार को पूर्वी हिस्से में जमकर बारिश हुई, जबकि पश्चिमी हिस्से में उमस के कारण लोग परेशान रहे। कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, टोंक, झालावाड़ सहित दक्षिणी-पूर्वी जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर सहित 8 जिलों में गुरुवार को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का मानना है कि यह प्री-मानसून ही है। मानसून गुरुवार को प्रवेश करेगा और 3 दिन तक अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक जिले में भारी-से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले बीते 24 घंटे में कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, टोंक, झालावाड़ में 40 से 80 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड हुई।

बिहार: सामान्य से 254 फीसदी अधिक बारिश
बिहार के सभी हिस्सों में बुधवार को बारिश का सिस्टम सक्रिय रहा। इस दौरान बिहार में सामान्य से 254 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। बिहार में सामान्य बारिश 10.7 मिमी थी, जो बुधवार को बढ़कर 37.9 मिमी हो गई।

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक बिहार के सभी जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की आशंका जताई है। वज्रपात ने बिहार में शोक का माहौल कर दिया है। मंगलवार जहां बिहार के 7 जिलों में वज्रपात से 16 लोगों की जान गई थी। वहीं बुधवार को 4 जिलों में 5 लोगों की जान गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

इधर, मौसम विभाग ने पटना के आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश, वज्रपात होने की संभावना जताई है। पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री होने के आसार हैं।

UP: 46 जिलों में भी बारिश के आसार
पूर्वांचल में बारिश के बाद मानसून अब सेंट्रल और वेस्ट UP की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 जुलाई को पूरे UP में बारिश का अलर्ट है। 30 जून यानी आज UP के 46 जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-50 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलने के आसार हैं। लखनऊ में देर रात से बारिश जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

कानपुर के साइकिल मार्केट में बुधवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

कानपुर के साइकिल मार्केट में बुधवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


उत्तर भारत पहुंचा मानसून: दिल्ली में जमकर बरसे बादल; पटना में बाइक पर गिरी बिजली, आग लगने से 12 दुकानें खाक - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...